पाकिस्तान में शनिवार को घने कोहरे ने दो बड़े सड़क हादसों को जन्म दिया। पंजाब और बलूचिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा पंजाब के सरगोधा जिले में हुआ, जहां एक ट्रक पुल से नीचे सूखी नहर में गिर गया। वहीं बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में एक कोच पलट गई। दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बलूचिस्तान के में एक यात्री कोच पलट गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यह दुर्घटना भी कोहरे और खराब दृश्यता के कारण हुई। दोनों हादसों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पंजाब के सरगोधा जिले में यह हादसा तड़के हुआ। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक इस्लामाबाद से फैसलाबाद जा रहा था। इसमें 23 लोग सवार थे, जो एक जनाजे में शामिल होने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण मोटरवे बंद थी, इसलिए चालक ने स्थानीय रास्ता अपनाया। कोट मोमिन तहसील के गालापुर बंगला पुल पर पहुंचते ही ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पुल से नीचे सूखी नहर में जा गिरा।इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे फंस गए, जिससे रेस्क्यू कार्य बेहद मुश्किल हो गया। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल कोट मोमिन ले जाया गया। इनमें से तीन घायलों को बाद में तहसील मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना रात एक बजकर 48 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। कोहरे से क्यों बढ़ रहे हैं हादसे? सर्दियों के मौसम में पंजाब और आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Pakistan: घने कोहरे ने पाकिस्तान में ली 24 लोगों की जान, पंजाब और बलूचिस्तान में सड़क हादसों से मचा कोहराम
पाकिस्तान में शनिवार को घने कोहरे ने दो बड़े सड़क हादसों को जन्म दिया। पंजाब और बलूचिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा पंजाब के सरगोधा जिले में हुआ, जहां एक ट्रक पुल से नीचे सूखी नहर में गिर गया। वहीं बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में एक कोच पलट गई। दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बलूचिस्तान के में एक यात्री कोच पलट गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यह दुर्घटना भी कोहरे और खर