यूपी वॉरियर्स को पहले ही ओवर में शुरुआती झटका लगा। निकोला कैरी ने किरण नवगिरे को बोल्ड कर आउट किया। किरण खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। शुरुआती झटका लगने के बाद कप्तान मेग लैनिंग ने फीबी लिचफील्ड के साथ मिलकर यूपी वॉरियर्स की पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। लैनिंग और लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इस दौरान लैनिंग ने अर्धशतक भी पूरा किया। अमनजोत कौर ने लिचफील्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 37 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुईं। लिचफील्ड के आउट होने के कुछ देर बाद लैनिंग भी पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 45 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।इसके बाद हरलीन देओल ने क्लो ट्रियोन के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन नताली ने ट्रियोन को आउट किया। ट्रियोन 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। इसके अगली ही गेंद पर ब्रंट ने श्वेता सहरावत को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। यूपी वॉरियर्स के लिए हरलीन देओल ने 25 और सोफी एक्लेस्टोन ने एक रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए अमेलिया केर ने तीन विकेट लिए, जबकि नेट शीवर ब्रंट को दो विकेट मिले। इसके अलावा निकोला कैरी, हीली मैथ्यूज और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया।मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। पूनम की जगह क्रांति रेड्डी खेल रही हैं। वहीं, हेली मैथ्यूज की भी एंट्री हु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
UPW vs MI Live: यूपी ने मुंबई के सामने रखा 188 रन का लक्ष्य, लैनिंग-लिचफील्ड के अर्धशतक; अमेलिया को तीन विकेट
यूपी वॉरियर्स को पहले ही ओवर में शुरुआती झटका लगा। निकोला कैरी ने किरण नवगिरे को बोल्ड कर आउट किया। किरण खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। शुरुआती झटका लगने के बाद कप्तान मेग लैनिंग ने फीबी लिचफील्ड के साथ मिलकर यूपी वॉरियर्स की पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। लैनिंग और लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इस दौरान लैनिंग ने अर्धशतक भी पूरा किया। अमनजोत कौर ने लिचफील्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 37 गेंदों पर सात चौकों और तीन छ