प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी। बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में जितना विकास कार्य हुआ है, शायद पिछले 100 साल में भी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास सबसे जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कल वह मालदा में थे और आज हुगली के सिंगूर में जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को विकास का इंजन बनाया जाए। बीते दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करते हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। पीएम मोदी ने बालागढ़ में बनने वाले एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। इससे कोलकाता शहर में ट्रैफिक और लॉजिस्टिक दबाव कम होगा और कारोबार को गति मिलेगी। ये भी पढ़ें- पहली बार भाजपा को मेयर बनाने का मौका, शिंदे की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सिंगूर की रैली में क्या बोले पीएम मोदी?: रेल कनेक्टिविटी पर कहा- शायद 100 साल में भी इतना काम नहीं हुआ होगा
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी।