झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब शादी में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगला डारा घाटी में हुई। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। एक व्यक्ति की स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एक व्यक्ति की महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। बस में करीब 90 यात्री सवार थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 20 से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से 32 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें- Jharkhand: पांच दिनों से लापता उद्योगपति कैरव गांधी का नहीं मिला सुराग, SIT गठित; कई राज्यों में छापेमारी बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। चालक के अनुसार, बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश के बावजूद बस पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
झारखंड के लातेहार में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, छह की मौत कई यात्री घायल; बचाव कार्य जारी
झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब शादी में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगला डारा घाटी में हुई। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। एक व्यक्ति की स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार