05:36 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा डेरिल मिचेल के लगातार दूसरे शतक और ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में मेहमान टीम को बड़े झटके दिए थे।मिचेल (137 रन) और फिलिप्स (106 रन) ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड की पारी की दिशा ही बदल दी। मिचेल ने एक छोर संभालते हुए पारी को संभाला, जबकि फिलिप्स ने आक्रामक बल्लेबाजी से रन गति को तेज रखा। एक समय भारत मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रहा था, जब न्यूजीलैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो चुका था, लेकिन मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी ने मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स (0) को आउट कर प्रभावशाली शुरुआत दिलाई। ऑफ स्टंप के करीब से डाली गई शानदार आउटस्विंगर पर निकोल्स दुविधा में पड़ गए और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। अर्शदीप ने 10 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट झटके।अर्शदीप के साथ हर्षित राणा (3/84) ने भी तेज और सटीक गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा। मेहमान टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 47 रन बनाए और दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। हर्षित ने डेवोन कॉनवे (5) को लगातार तीसरी बार अपना शिकार बनाया। बैक-ऑफ-द-लेंथ गेंद पर कॉनवे का बाहरी किनारा स्लिप में सुरक्षित लपका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर आउट; विराट का साथ देने केएल राहुल आए
05:36 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा डेरिल मिचेल के लगातार दूसरे शतक और ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में मेहमान टीम को बड़े झटके दिए थे।मिचेल (137 रन) और फिलिप्स (106 रन) ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड की पारी की दिशा ही बद