Haridwar: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आया मातृसदन, स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बनाई आंदोलन की रणनीति

प्रयाग में मौनी अमावस्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राेके जाने के मामले में अब मातृसदन सामने आया है। मातृसदन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया। आज मातृसदन आश्रम में बैठक हुई। बैठक में सामाजिक, किसान संगठनों और राजनीति लोगों ने भाग लिया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

आखिर क्यों सर्राफा बाजार बेकाबू?: ₹1.60 लाख के करीब सोना और ₹3.34 लाख पार चांदी; जानें तेजी की असली वजह

भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया जिसने निवेशकों और आम आदमी, दोनों को हैरत में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय दबाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, सोने की कीमतें ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के लिए बेताब हैं, वहीं चांदी ने ₹3.34 लाख प्रति किलो का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भू-राजनीतिक तनाव और रुपये की कमजोरी के चलते निवेशकों का रुझान तेजी से बुलियन की ओर बढ़ा है, जिससे कीमतों में यह अभूतपूर्व उछाल आया है। कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: क्या कहते हैं आंकड़े? ‘ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बाजार में भारी खरीदारी देखी गई। सोना: 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। चांदी: चांदी की चमक और तेज हो गई है। लगातार नौवें दिन तेजी दिखाते हुए यह 11,300 रुपये महंगी होकर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (कर सहित) के स्तर पर पहुंच गई। क्या है सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का करण? कीमतों में इस विस्फोट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारण जिम्मेदार हैं। आइए इस बारे में जानें। 1. रुपये की कमजोरी और सप्लाई का संकट एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, घरेलू बाजार में टाइट सप्लाई और मजबूत निवेश मांग के कारण कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों की तुलना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Engineer Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले में एक्शन, पुलिस ने आरोपी बिल्डर अभय को कोर्ट में किया पेश

सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार सहित डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपना काम शुरू कर दिया है। एसआईटी ने नोएडा प्राधिकरण का दौरा कर जांच शुरू की और अब घटनास्थल का मुआयना करने के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया। इस गंभीर मामले की जांच का नेतृत्व एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर करेंगे। उनके साथ मंडलायुक्त मेरठ और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चीफ इंजीनियर को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। जांच टीम को हादसे के कारणों, संबंधित विभागों की भूमिका, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों पर विस्तृत पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईटी से पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल सेक्टर-150 में भारी जलभराव के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार एक पानी से भरे गड्ढे या अंडरपास में फंस गई थी, जिसके परिणामस्वरूप कार सहित उनकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन, विकास प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, चेतावनी संकेतों की कमी और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता भी जांच के दायरे में होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

'अवैध खनन से ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई असंभव': अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, पुराना आदेश बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है। इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने अरावली क्षेत्र में खनन और उससे जुड़े सभी पहलुओं की व्यापक जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि अरावली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अवैध खनन केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा है। अदालत ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और एमिकस क्यूरी के. परमेश्वर को निर्देश दिए हैं कि वे चार सप्ताह के भीतर खनन से संबंधित मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों के नाम सुझाएं, ताकि एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सके। यह समिति सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और मार्गदर्शन में कार्य करेगी।सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि अरावली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध खनन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। इस पर राजस्थान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने अदालत को आश्वस्त किया कि राज्य में किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों और श्रेणियों की एक समान परिभाषा को लेकर 20 नवंबर को दिए गए अपने आदेश को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय भी बरकरार रखा है। अदालत ने इससे पहले कहा था कि नई परिभाषा में कुछ गंभीर अस्पष्टताएं हैं, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है।उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैली अरावली पर्वतमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: ICC बैठक में बांग्लादेश को 'भारत में खेलो या बाहर होने' का अल्टीमेटम, 24 घंटे की मिली मोहलत

T20 WC 2026: ICC बैठक में बांग्लादेश को ‘भारत में खेलो या बाहर होने’ का अल्टीमेटम, 24 घंटे की मिली मोहलत विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले हुए विवाद पर आज हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया गया। उन्हें बहुमत के आधार पर भारत में खेलो या बाहर होने का निर्देश मिला है। इस पर बांग्लादेश को 24 घंटे में फैसला लेना होगा। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उनके मुकाबले भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी को ग्रुप बदलने का भी विकल्प दिया था। हालांकि, अब आईसीसी ने बुधवार को हुई बैठक में उनकी सभी मांगों को खारिज करते हुए एक दिन में फैसला लेने का अल्टीमेटम दे दिया है। बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? आईसीसी बोर्ड की बैठक में सभी फुल मेंबर देशों के डायरेक्टर ने हिस्सा लिया। ले रहे हैं। इसमें आईसीसी चेयरमैन जय शाह के अलावा, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड, जिम्बाब्वे क्रिकेट अध्यक्ष तवेंगा मुकुहलानी, क्रिकेट वेस्टइंडीज अध्यक्ष किशोर शैलो, क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस, क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Eternal: जोमैटो की पैरेंट कंपनी 'इटरनल' में बड़ा बदलाव; दीपेंद्र गोयल ने छोड़ी CEO की कुर्सी, अब इन्हें कमान

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी ज़ोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी ‘इटरनल’ के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। कंपनी के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने ‘इटरनल’ के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक, ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा को गोयल का उत्तराधिकारी नामित किया गया है। यह नेतृत्व परिवर्तन 1 फरवरी से प्रभावी होगा। अलबिंदर ढींडसा अब ‘ग्रुप सीईओ’ के रूप में कार्यभार संभालेंगे और कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कामकाज का नेतृत्व करेंगे। इटरनल का तीसरी तिमाही का मुनाफा 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये हुआ जोमैटो और ब्लिंकइट ब्रांडों की मालिक खाद्य वितरण और त्वरित वाणिज्य कंपनी एटर्नल ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 72.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 102 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 59 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस्तीफे के पीछे की वजह: नए आइडिया और हाई रिस्क कंपनी के बोर्ड ने दीपेंद्र गोयल के निदेशक, प्रबंध निदेशक और सीईओ पद से 1 फरवरी से प्रभावी इस्तीफे को भी मंजूरी दे दी और शेयरधारकों की मंजूरी मिलने पर पांच साल के कार्यकाल के लिए उन्हें बोर्ड में उपाध्यक्ष और निदेशक के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। दीपेंद्र गोयल ने अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए शेयरधारकों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उनका रुझान अब नए विचारों और प्रयोगों की ओर बढ़ रहा है, जिनमें जोखिम की मात्रा काफी अधिक है। गोयल ने कहा, “हाल ही में, मैंने खुद को नए विचारों के एक सेट की ओर आकर्षित पाया है जिसमें काफी उच्च-जोखिम वाले शोध औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Lucknow: 'मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले का खुद संज्ञान लेगा', सीजेएम के ट्रांसफर पर अखिलेश का तंज

#WATCH | Lucknow: On the transfer of Sambhal’s CJM Vibhanshu Sudhir following the order for an FIR against CO Anuj Chaudhary, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “I hope that the Supreme Court and High Court will take suo motu cognisance of this matter. I believe that the… pic.twitter.com/XDi8JmKb9h सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश के बाद संभल के CJM विभांशु सुधीर के ट्रांसफर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट इस मामले का खुद संज्ञान लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के बुद्धिजीवी और जज खुद इस मुद्दे पर संज्ञान लेंगे।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi HC: बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप खेलने से रोकने की मांग, हाईकोर्ट ने लॉ स्टूडेंट को लगाई फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक लॉ स्टूडेंट को आगामी पुरुष टी20 विश्व कप में बांग्लादेश को खिलने से रोकने के उद्देश्य से दायर की गई एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर कड़ी फटकार लगाई। याचिका में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के खिलाफ कथित अत्याचारों का हवाला दिया गया था। लॉ स्टूडेंट ने यह भी अनुरोध किया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों में तभी भाग लेने की अनुमति दे जब यह पुष्टि हो जाए कि देश किसी भी मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं कर रहा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायाधीश तेजस करिया की पीठ ने याचिका के औचित्य पर सवाल उठाए। उन्होंने याचिकाकर्ता की वकील, देवयानी सिंह से पूछा, ‘यह किस तरह की याचिका है?कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए पूछा, यह किस तरह की जनहित याचिका है? कुछ रचनात्मक कार्य करें। अदालत ने कहा, ‘आप लॉ स्टूडेंट हैं। यह क्या है? इस पर विचार करें। ऐसी याचिकाएं दायर करके, आप अनावश्यक रूप से अदालत के न्यायिक समय को बर्बाद कर रही हैं। अगर आप जोर देती हैं, तो हम आप पर भारी जुर्माना लगाएंगे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

UP: चार साल से गुरुग्राम की कंपनियों में काम कर रहे थे युवराज, सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लेकर दोस्तों ने खोले राज

1 of 14 Noida techie death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied हादसे वाली रात भी युवराज गुरुग्राम से दो दोस्तों को साथ लेकर नोएडा आए थे। दोनों को सुरक्षित ड्रॉप किया और इसके बाद अपने घर के लिए निकल पड़े थे। वह अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने की योजना बना रहे थे, लेकिन काम के बढ़ते दबाव और अवकाश नहीं मिलने के कारण घूमने के प्लान को जनवरी के अंतिम सप्ताह तक टाल दिया गया था। ग्रेटर नोएडा में हादसे का शिकार हुए युवराज ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज से 2022 में बीटेक की पढ़ाई की थी। पहली नौकरी लगने के बाद वह नवंबर 2024 तक गाजियाबाद में रहे थे। वहां से वह रोजाना मेट्रो के जरिए गुरुग्राम स्थित अपने ऑफिस जाते थे। मेट्रो कनेक्टिविटी होने की वजह से उनका सफर आसान था। मगर ग्रेटर नोएडा शिफ्ट होने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने के कारण अपनी कार से ही सप्ताह में एक से दो बार ऑफिस जाना पड़ता था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 14 कार समेत डूब गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज - फोटो : अमर उजाला दोस्तों ने कहा- युवराज नहीं चलाते थे तेज गाड़ी युवराज पिछले चार साल से गुरुग्राम की अलग-अलग कंपनी में काम कर रहे थे। हालांकि करीब दो महीने पहले ही नई कंपनी जॉइन की थी। युवराज अपने काम को लेकर बेहद ईमानदार थे। वह अपने काम का एक्सपर्ट थे। जिस डाटा स्टोर की कंपनी में वर्तमान में काम कर रहे थे। 3 of 14 इंजीनियर युवराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला वहां भी लोग से उसके काम से खुश थे। युवराज की बहन यूके में रहती हैं। युवराज भी शादी के बाद यूके रहना चाहते थे। युवराज मेहनती, जिम्मेदार और परिवार के प्रति बेहद संवेदनशील थे 4 of 14 नोएडा के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है चांदी का इतिहास: कहां पाई जाती है यह धातु, भाव में सोने से कम क्यों; अब क्यों छू रही आसमान?

क्या है चांदी का इतिहास: कहां पाई जाती है यह धातु, भाव में सोने से कम क्यों; अब क्यों छू रही आसमान? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी फिर एक लंबी छलांग लगाते हुए 3.23 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है। यानी सोमवार के 3.20 लाख रुपये प्रति किग्रा के मुकाबले चांदी के दाम मंगलवार को करीब तीन हजार रुपये ज्यादा रहे। भारतीय सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक तेजी का दौर जारी है। एमसीएक्स पर सोना और चांदी लगातार नए रिकॉर्ड स्तरों को छू रहे हैं। बाजार के लिए सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा चांदी की चाल रही है। जिस चांदी को 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से दो लाख रुपये तक पहुंचने में 14 महीने का वक्त लगा था, उसने दो लाख से तीन लाख रुपये का सफर महज एक महीने में ही तय कर लिया है। चांदी की इस रिकॉर्डतोड़ बढ़त के बीच यह जानना अहम है कि आखिर चांदी धातु क्या है? इसका इतिहास क्या है? यह इतनी अहमियत क्यों रखती है और इसकी कीमत सोने से कम क्यों है? इसकी बढ़ती कीमतों का इतिहास क्या है? हालिया दिनों में चांदी के भाव किस तेजी से बढ़े हैं और इसकी वजह क्या रही? आइये जानते हैं… दुनिया में कहां-कहां चांदी का भंडार? रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में चांदी के भंडार के मामले में अमेरिकी महाद्वीप स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk