T20 WC 2026: ICC बैठक में बांग्लादेश को ‘भारत में खेलो या बाहर होने’ का अल्टीमेटम, 24 घंटे की मिली मोहलत विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले हुए विवाद पर आज हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया गया। उन्हें बहुमत के आधार पर भारत में खेलो या बाहर होने का निर्देश मिला है। इस पर बांग्लादेश को 24 घंटे में फैसला लेना होगा। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उनके मुकाबले भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी को ग्रुप बदलने का भी विकल्प दिया था। हालांकि, अब आईसीसी ने बुधवार को हुई बैठक में उनकी सभी मांगों को खारिज करते हुए एक दिन में फैसला लेने का अल्टीमेटम दे दिया है। बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? आईसीसी बोर्ड की बैठक में सभी फुल मेंबर देशों के डायरेक्टर ने हिस्सा लिया। ले रहे हैं। इसमें आईसीसी चेयरमैन जय शाह के अलावा, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड, जिम्बाब्वे क्रिकेट अध्यक्ष तवेंगा मुकुहलानी, क्रिकेट वेस्टइंडीज अध्यक्ष किशोर शैलो, क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस, क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें