हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: उदयनिधि का 'सनातन मिटाओ' बयान नरसंहार की मांग जैसा; अमित मालवीय के खिलाफ FIR रद्द

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने सोमवार को तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के उस बयान पर सख्त टिप्पणी की, जिसमें उदयनिधि स्टालिन ने अपने एक संबोधन में सनातन धर्म का सफाया करने की मांग की थी। कोर्ट ने साफ कहा कि उदयनिधि स्टालिन का बयान नरसंहार की मांग जैसा है। हाईकोर्ट की पीठ ने भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी रद्द करने का आदेश दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

UP: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ी, 36 घंटे से नहीं किया भोजन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 36 घंटे से उन्होंने कुछ भी भोजन नहीं किया, जिसके चलते उनकी हालत लगातार कमजोर होती चली गई। इस दौरान उन्हें लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत बनी रही। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने उनका चेकअप किया। प्रारंभिक जांच में स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल बेहतर उपचार की सलाह दी। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से उनकी विस्तृत जांच और इलाज किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखना आवश्यक है। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की खबर से संत समाज, रामभक्तों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ट्रस्ट प्रशासन भी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की जानकारी ली जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Cabinet: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, MSME सेक्टर में जान फूंकने के लिए SIDBI को 5000 करोड़ रुपये मिले

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार ने बुधवार को दो बड़े और दूरगामी फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जहां एक ओर आम आदमी की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘अटल पेंशन योजना’ (एपीवाई) को 2030-31 तक विस्तार दिया गया है, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन और लघु उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी दी गई है। ये फैसले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने और छोटे उद्योगों को सस्ती दरों पर ऋण मुहैया कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सिडबी में 5,000 करोड़ की पूंजी: MSMEs के लिए बूस्टर डोज कैबिनेट ने सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस विस्तार के साथ ही योजना के प्रचार, विकासात्मक गतिविधियों और ‘गैप फंडिंग’ के लिए वित्तीय सहायता को भी स्वीकृति मिली है।9 मई 2015 को शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में आय की सुरक्षा प्रदान करना है।19 जनवरी 2026 तक इस योजना के तहत 8.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।इस योजना के तहत, अंशदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये से 5,000 रुपये प्रति माह की गारंटीड न्यूनतम पेंशन मिलती है।सरकार विकासात्मक गतिविधियों के जरिए असंगठित श्रमिकों के बीच जागरूकता और क्षमता निर्माण का विस्तार करेगी। लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को राहत देते हुए सरकार ने सिडबी को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने का फैसला किया है। यह पूंजी वित्तीय सेवा विभाग यानी डीएफएस की ओर से अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Sunjay Kapur: ₹30,000 करोड़ की विरासत के लिए जंग तेज, रानी कपूर ने की फैमिली ट्रस्ट रद्द करने की मांग

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रही विरासत की लड़ाई अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। संजय कपूर की मां, रानी कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से ‘रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट’ को रद्द करने की मांग की है। यह कदम इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यह ट्रस्ट प्रमुख ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी ‘सोना कॉमस्टार’ में हिस्सेदारी रखता है। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? पृष्ठभूमि: संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनका निधन पिछले साल 12 जून को यूके में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनका निधन पिछले साल 12 जून को यूके में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। विवाद का कारण : इस विरासत विवाद की शुरुआत तब हुई जब संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा किया। : इस विरासत विवाद की शुरुआत तब हुई जब संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा किया। प्रिया सचदेव बनाम करिश्मा कपूर: तलाक के दस्तावेजों पर तकरार विरासत की इस जंग में पुराने वैवाहिक समझौते भी केंद्र में आ गए हैं। तलाक के दस्तावेजों पर तकरार विरासत की इस जंग में पुराने वैवाहिक समझौते भी केंद्र में आ गए हैं। प्रिया की मांग: संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव कपूर ने अदालत से करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुई तलाक की कार्यवाही के प्रमाणित दस्तावेज और आदेशों की मांग की है। प्रिया कपूर ने कहा कि संजय कपूर ने अपने जीवनकाल में करिश्मा और उनके बच्चों के लिए क्या वित्तीय और कस्टडी व्यवस्थाएं की थीं। प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

संभल में एक्शन: बवाल के मास्टरमाइंड पर कसा शिकंजा, शारिक साटा की संपत्ति की कुर्की, कोर्ट ने दिए थे आदेश

संभल में एक्शन: बवाल के मास्टरमाइंड पर कसा शिकंजा, शारिक साटा की संपत्ति की कुर्की, कोर्ट ने दिए थे आदेश विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक के घर पर कोर्ट के आदेश पर उसकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, शारिक की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट और पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं, यह प्रॉपर्टी शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक में है। इस बिल्डिंग में चार मंजिलें हैं, लेकिन सिर्फ फरार आरोपी की मिल्कियत वाली मंजिल को ही अटैच किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शारिक के घर को अटैच कर लिया है। बवाल में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी शारिक साटा के खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत तीन रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। यह कार्रवाई न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते की जाती है। इसी क्रम में अब कोर्ट द्वारा कुर्की का आदेश किया गया है। #WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh: Tehsildar Dhirendra Kumar says, “As per the instructions of the Court, Sharik Satha’s property will be attached… Teams of the revenue department and the police have been deployed… This property is located in one of the most expensive a …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

ऑपरेशन त्राशी: किश्तवाड़ में चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, रात में दागे गए इल्यूमिनेशन राउंड

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया जा रहा तलाशी अभियान चौथे दिन भी लगातार जारी है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

धार भोजशाला: बसंत पंचमी पर नमाज का समय तय करने की दिग्विजय सिंह की मांग, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार शुक्रवार को आ रहा है। पूर्व में भी आया है और केंद्र सरकार के निर्णय अनुसार धार जिला प्रशासन ने उसे शांति से दोनों पक्षों से मिल कर मनाने की व्यवस्था की थी। मैं प्रशासन व सरकार से ये कहना चाहूँगा कि ASI द्वारा 2003, 2013 व 2016 में पहले ही अपने दिए… — Digvijaya Singh (@digvijaya_28) January 21, 2026 इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार शुक्रवार को आ रहा है। पूर्व में भी आया है और केंद्र सरकार के निर्णय अनुसार धार जिला प्रशासन ने उसे शांति से दोनों पक्षों से मिल कर मनाने की व्यवस्था की थी। मैं प्रशासन व सरकार से ये कहना चाहूँगा कि ASI द्वारा 2003, 2013 व 2016 में पहले ही अपने दिए गए आदेश में यह सपष्ट कर चुका है कि जब भी कभी बसंत पंचमी का त्योहार और शुक्रवार की नमाज़ साथ में होती है तो बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय से लेकर 1 तक और उसके बाद 3:30 बजे से सूर्यास्त तक की जाएगी और दोपहर 1 - 3 का समय शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए छोड़ा जाएगा।इस स्थिति में सरकार व प्रशासन की ये ज़िम्मेदारी है ASI द्वारा पारित किए गए आदेश की पूर्ण पालन किया जाए और धार में अमन शांति का पैग़ाम दिए जाने की पूरी कोशिश करते हुए सांप्रदायिक उन्माद व अफ़वाह फैलाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाए। मैं सभी हिन्दू मुसलमान भाइयों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील करता हूँ। हमारा प्रदेश अमन का प्रतीक है और सरकार व प्रशासन की ये नैतिक ज़िम्मेदारी है कि इस अमन को क़ानूनी रूप से स्थापित किया जाए। जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। रविवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में चार की हत्या: फट गई थीं दिमाग की नसें...चेहरे-गर्दन और सिर की हड्डियां टूटी; क्रूरता देख कांपे डॉक्टर

1 of 16 etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स पुलिस ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम हाउस पर चारों शव को पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब रात 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किए गए। यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह 5 बजे तक पूरी हो पाई। इस दौरान श्यामा देवी, रत्ना देवी और ज्योति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर एवं डॉ. श्वेता राजपूत ने किया। वहीं, बुजुर्ग गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उत्सव जैन और डॉ. राजीव किशोर की टीम ने किया। एटा में चारों शवों का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के दौरान की गई क्रूरता सामने आई। सभी के सिर और चेहरे ईंट से बुरी तरह कुचले गए थे। इस वजह से दिमाग की नसें फट गई थीं और चेहरे, गर्दन व सिर की कई हड्डियां टूट गई थीं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 etah murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विसरा की कराई जाएगी जांच मृतकों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। इससे पता किया जाएगा कि कहीं हत्याकांड से पहले कोई नशीला पदार्थ तो मृतकों को नहीं खिलाया गया था। 3 of 16 घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 29 मिनट पीछे था सीसीटीवी कैमरे का समय पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर पुलिस ने पाया गया कि मृतक गंगा सिंह शाक्य के घर के गेट के सामने का पूरा क्षेत्र व घर के पीछे गली निकलने वाले गेट की सीढ़ियां सीसीटीवी कैमरे की जद में है। घर के मुख्य गेट के सामने के सीसीटीवी कैमरे का समय वास्तविक समय से लगभग 29 मिनट पीछे चाल रहा है। घर के पीछे का सीसीटीवी व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'मैंने बहुत बड़ी गलती की...', संग्रह अमीन के 1 मिनट 18 सेकंड के आखिरी ऑडियो में चार कत्ल और सुसाइड का राज

1 of 25 saharanpur family murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied बहनों को व्हाट्सएप पर जो ऑडियो मेसेज भेजे थे उसमें बार-बार किसी मजबूरी का जिक्र किया गया है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जिसके सामने पांच जानों की कीमत भी शून्य हो गई। यह सवाल हर किसी के जेहन में कौंध रहा है, पुलिस और परिजन भी इसका जवाब तलाश रहे हैं। सहारनपुर के सरसावा में संग्रह अमीन ने जो कदम उठाया उससे हर कोई कांप गया। सोमवार रात सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में रहने वाले संग्रह अमीन ने पहले अपनी मां, पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। अपनी दो बहनों को 1:18 सेकंड का ऑडियो मैसेज भेज कर उसने इस बारे में बताया था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 25 संग्रह अमीन अशोक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 1 मिनट 18 सेकंड के ऑडियो में मांगी माफी पुलिस के अनुसार, करीब छह-सात ऑडियो मैसेज मंगलवार तड़के 3:52 बजे भेजे गए। 1 मिनट 18 सेकंड के एक ऑडियो में कहा जा रहा है कि पिंकेश और मोना मैं माफी चाहता हूं, मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है। मैंने तुम्हारा भाई होकर बहुत गलत काम कर दिया है। 3 of 25 कौशिक विहार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ‘मैं मरता तो इन्हें कौन संभालता?’ मेरे सामने बहुत बड़ी समस्या थी। अगर केवल मैं मरता तो इन्हें कौन संभालता। मैंने सभी को साथ लेकर मरने का फैसला किया है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है और मेरे बाद रक्षाबंधन, भैयादूज और भात धूमधाम से भरना। 4 of 25 सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ‘मैं किसी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Sunita Williams Retires: भारत में कल्पना चावला की मां-बहन से मुलाकात, साझा किए अंतरिक्ष के 27 साल के अनुभव

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 60 साल की आयु पूरी होने पर अंतरिक्ष एजेंसी- नासा से रिटायर हो गईं। सुनीता फिलहाल भारत दौरे पर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने ढाई दशक से अधिक लंबे करियर में मिले अंतरिक्ष से जुड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली दिवंगत अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की मां और उनकी बहन से भी मुलाकात की। एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि इस समय दुनिया में एक तरह की ‘स्पेस रेस’ जरूर चल रही है, लेकिन इसका मकसद प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि मानवता की चांद पर सुरक्षित, टिकाऊ और लोकतांत्रिक तरीके से वापसी सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष मिशन तभी सफल होंगे, जब देश मिलकर काम करें। मंगलवार को दिल्ली स्थित अमेरिकन सेंटर में आयोजित एक इंटरैक्टिव कार्यक्रम में सुनीता विलियम्स ने युवाओं से खुलकर बातचीत की। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने कहा कि भारत आना उनके लिए घर लौटने जैसा है, क्योंकि उनके पिता का जन्म भारत में हुआ था।नीले रंग के स्पेस सूट और स्पेस थीम वाले जूतों में मंच पर पहुंचीं 60 वर्षीय सुनीता विलियम्स का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव हल्के-फुल्के अंदाज और हास्य के साथ साझा किए। बता दें कि सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो में हुआ था। उनके पिता दीपक पांड्या गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन गांव से हैं, जबकि उनकी मां स्लोवेनिया मूल की हैं। वह अमेरिकी नौसेना में कैप्टन रह चुकी हैं।बातचीत के दौरान उन्होंने उस चुनौतीपूर्ण अनुभव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk