क्या है चांदी का इतिहास: कहां पाई जाती है यह धातु, भाव में सोने से कम क्यों; अब क्यों छू रही आसमान? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी फिर एक लंबी छलांग लगाते हुए 3.23 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है। यानी सोमवार के 3.20 लाख रुपये प्रति किग्रा के मुकाबले चांदी के दाम मंगलवार को करीब तीन हजार रुपये ज्यादा रहे। भारतीय सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक तेजी का दौर जारी है। एमसीएक्स पर सोना और चांदी लगातार नए रिकॉर्ड स्तरों को छू रहे हैं। बाजार के लिए सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा चांदी की चाल रही है। जिस चांदी को 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से दो लाख रुपये तक पहुंचने में 14 महीने का वक्त लगा था, उसने दो लाख से तीन लाख रुपये का सफर महज एक महीने में ही तय कर लिया है। चांदी की इस रिकॉर्डतोड़ बढ़त के बीच यह जानना अहम है कि आखिर चांदी धातु क्या है? इसका इतिहास क्या है? यह इतनी अहमियत क्यों रखती है और इसकी कीमत सोने से कम क्यों है? इसकी बढ़ती कीमतों का इतिहास क्या है? हालिया दिनों में चांदी के भाव किस तेजी से बढ़े हैं और इसकी वजह क्या रही? आइये जानते हैं… दुनिया में कहां-कहां चांदी का भंडार? रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में चांदी के भंडार के मामले में अमेरिकी महाद्वीप स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें