US: अप्रवासन अधिकारियों ने पांच साल के बच्चे को हिरासत में लिया, स्कूल का दावा- चारे की तरह किया इस्तेमाल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका में संघीय अप्रवासन अधिकारी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई में इस कदर पागल हो गए हैं कि उन्होंने मिनेसोटा में एक पांच साल के बच्चे को हिरासत में ले लिया। बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, उसके अधिकारियों ने भी घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि बच्चे को चारे की तरह इस्तेमाल किया गया। बच्चे और उसके पिता को टेक्सास में एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पहली बार नहीं है कि अप्रवासन अधिकारियों ने किसी बच्चे को पकड़ा हो, इससे पहले हाल के हफ्तों में मिनियापोलिस में भी तीन बच्चों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी, तेज हवा संग गरज का दौर जारी

जानें क्यों अचानक बदला मौसम का मिजाज जनवरी का महीना आमतौर पर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिन का तापमान काफी ऊपर चढ़ रह था। लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। आज एक मजबूत और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर असर डाल रहा है। ऐसे में दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी, जिसका असर भी सुबह से ही दिखने को मिल राह है। बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार जताए गए थे। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री के आसपास आ जाएगा। इसके बाद ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी। #WATCH | Delhi wakes up to light rain; IMD predicts the city to witness light rain accompanied by thunderstorm, lightning and gusty winds today Visuals from Kartavya Path, where full-dress rehearsal for Republic Day is scheduled to take place today pic.twitter.com/tC6tIK6Lz1 — ANI (@ANI) January 23, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Trump: दावोस में कार्नी के भाषण से नाराज हुए ट्रंप? बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का आमंत्रण कनाडा से वापस लिया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री कार्नी: कृपया इस पत्र को इस बात का सबूत मानें कि कनाडा के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के संबंध में आपको दिया गया आमंत्रण वापस ले रहा है, जो अब तक का सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड ऑफ लीडर्स होगा।’ इससे पहले गुरुवार को भी ट्रंप ने मार्क कार्नी के भाषण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और कनाडा के प्रधानमंत्री को एहसान फरामोश बता दिया था। ट्रंप ने कहा था, ‘कनाडा को अमेरिका से बहुत चीजों का फायदा मिला है। ऐसे में उन्हें (कार्नी) अमेरिका का एहसानमंद होना चाहिए, लेकिन वे नहीं हैं। मैंने कल आपके प्रधानमंत्री को देखा और वे बहुत आभारी नहीं थे।’ मार्क कार्नी ने क्या कहा था कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में दावोस में एक धमाकेदार बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया की मौजूदा व्यवस्था संकट में है और अमेरिकी वर्चस्व खत्म हो रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के वर्चस्व को चुनौती देते हुए ग्रीनलैंड मुद्दे पर डेनमार्क का समर्थन किया। कार्नी ने कहा कि दुनिया की मौजूदा व्यवस्था बदलाव के दौर से नहीं गुजर रही है, बल्कि पूरी व्यवस्था ही संकट में है। ऐसे में मध्य ताकत वाले देशों को एकजुट होना चाहिए। कार्नी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था पर अमेरिका की पकड़ थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन में अमेरिका द्वारा तानाशाही की जा रही है, जिसके चलते वैश्विक व्यवस्था संकट में है। उन्होंने कहा कनाडा जैसे देश पहले से जानते थे कि अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था का विचार सिर्फ काल्पनिक है। दावोस में विश्व आर्थिक सम्मेलन के दौरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Terror Threat: पन्नू की धमकी... दिल्ली पहुंचे आतंकी, पुलिस ने कहा- वीडियो की बातें फर्जी, हम बरत रहे एहतियात

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरवतपंत सिंह पन्नू ने एक बुधवार को एक वीडियो जारी कर फिर धमकी दी है कि भारत के गणतंत्र दिवस से पहले उसने राजधानी दिल्ली में भारत विरोधी नारे लिखवा दिए हैं। उसने जारी वीडियो में कहा है कि उसके लड़कों ने दिल्ली में दो जगह देश विरोधी नारे लिखे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की जांच में नारे की बात गलत साबित हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां गणत्रंत्र दिवस को लेकर पहले से ही सतर्क हैं। इस तरह की धमकियों को नजरअंदाज न करते हुए बारीकी से जांच की जा रही है।देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट दिए है कि पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित किए गए आतंकी बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुस चुके हैं। हालांकि खुफिया विभाग ने ये नहीं बताया कि ये आतंकी कहां हैं और कितने आतंकी हैं।दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाक के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैय्यबा ने बांग्लादेश में अपने आतंकी कैंप खोले हैं। इन कैंप में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अफसर भी जाते हैं। इन कैंप में आतंकियों को आईएसआई की ओर से आतंकी ट्रेनिंग दिलवाई गई है। इन इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस, पड़ोसी राज्यों की पुलिस व देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: रूस-यूक्रेन जंग पर महामंथन आज; तमिलनाडु में पीएम मोदी भरेंगे चुनावी हुंकार; पहाड़ से मैदान तक अलर्ट

Census 2027: गृह मंत्रालय ने पहले चरण की जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना,पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। इस अधिसूचना में वे 33 सवाल दिए गए हैं, जो गणना अधिकारियों द्वारा जनता से पूछे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Republic Day: राजधानी में फुल ड्रेस रिहर्सल आज... रूट देखकर चलें, नई दिल्ली और मध्य क्षेत्र में जाने से बचें

गणतंत्र दिवस-2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल आज है। इसके चलते कई मार्ग प्रभावित रहेंगे, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने बचें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागोन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोल चक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। रिहर्सल के चलते बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे से शुक्रवार को परेड के अंत तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।बृहस्पतिवार को रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ पर क्रॉस-ट्रैफिक भी नहीं होगा। आगे कहा गया है कि सी-हेक्सागन-इंडिया गेट शुक्रवार सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड रूट से बचें।ड्रेस रिहर्सल समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक आवाजाही पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं है। एडवाइजरी में लोगों से संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने को कहा गया है।पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Conflict: रूस के खिलाफ विशेष अंतरराष्ट्रीय अदालत बनने में देरी पर जेलेंस्की हुए नाराज, यूरोप पर भी लगाए आरोप

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ आक्रामक युद्ध के मामले में विशेष ट्रिब्यूनल (विशेष अदालत) बनाने में हो रही देरी को लेकर यूरोप पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में बहुत देर हो रही है और यूरोप इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC 2026: जहां बांग्लादेश को खेलने हैं सबसे ज्यादा मैच, वहां की सुविधाओं से ICC संतुष्ट; CAB ने क्या कहा?

T20 WC 2026: जहां बांग्लादेश को खेलने हैं सबसे ज्यादा मैच, वहां की सुविधाओं से ICC संतुष्ट; CAB ने क्या कहा? विस्तार Follow Us ईडन गार्डन्स की सुविधाओं से आईसीसी संतुष्ट आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संयुक्त निरीक्षण टीम ने हाल ही में ईडन गार्डन्स का दौरा कर मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और स्टेडियम की अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने बयान जारी कर कहा, ‘आईसीसी की टीम ने ईडन गार्डन्स की सभी सुविधाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यहां एक सफल टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर उत्साहित है।’ ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट के दौरान कुल पांच ग्रुप मैच खेले जाने हैं, जिनमें उद्घाटन दिवस का एक मुकाबला भी शामिल है। इसके अलावा यहां एक सुपर-8 मैच और एक सेमीफाइनल भी प्रस्तावित है। हालांकि, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है, तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान के मैच पहले से ही कोलंबो में निर्धारित हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। “IndiGo flight 6E 2608 from Delhi to Pune received a bomb threat in the form of a handwritten note found in the aircraft’s lavatory. The flight landed safely at Pune airport, and all passengers were deboarded safely,” says IndiGo — ANI (@ANI) January 22, 2026 खबर लगातार अपडेट की जा रही है.. इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहा हैं। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। अब फिर ऐसा ही दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Jaishankar: 'वैश्विक स्थिरता के लिए भारत-ईयू का साथ जरूरी', जयशंकर ने बताया कैसे सुरक्षित होगी अर्थव्यवस्था

यूरोपीय देशों के राजदूतों के साथ संवाद के दौरान जयशंकर ने कहा कि आज की दुनिया में उतार-चढ़ाव और अस्थिरता नया सामान्य बन चुकी है। ऐसे समय में भरोसेमंद और स्थिर साझेदारियों का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ की साझेदारी व्यापार, लोगों की आवाजाही और सुरक्षा के क्षेत्रों में वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने की क्षमता रखती है। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर भी इस बातचीत का जिक्र करते हुए वैश्विक हालात पर चिंता जताई।जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को मजबूत और लचीली सप्लाई चेन बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। मौजूदा समय में वैश्विक व्यापार में रुकावटें बढ़ रही हैं और ऐसे में विश्वसनीय साझेदारी बेहद जरूरी है। यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 135 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से इस व्यापार को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला 25 से 27 जनवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 27 जनवरी को वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। इस बैठक में लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा होने की संभावना है।भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार हैं। आगामी शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार समझौते के अलावा रक्षा सहयोग के लिए एक नया ढांचा और व्यापक रणनीतिक एजेंडा सामने आ सकता है। यूरोपीय संघ के भारत में राजदूत डेल्फिन ने जयशंकर के साथ हुई बातचीत को उत्कृष्ट बताया और कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk