Chitrakoot: व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या, मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरे की हालत गंभीर

चित्रकूट में बरगढ़ बाजार के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के पुत्र आयुष केसरवानी (13) का गुरूवार की शाम अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। अपहरण के बाद आरोपियों ने पिता से फोन पर 40 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। सूचना पर पुलिस ने खोजबीन कर अशोक केसरवानी के मकान के पास स्थित बक्सा की दुकान में जांच की और शौचालय में सीट के नीचे से आयुष का शव बरामद किया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित किया और धरपकड़ के दौरान एक आरोपी की मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दूसरा घायल हो गया। शुक्रवार को व्यापारियों ने बरगढ़ तिराहे पर घटना के विरोध में चक्काजाम कर दिया। डीएम-एसपी के आश्वासन पर व्यापारी पीछे हटे। जानकारी के अनुसार, बरगढ़ थाना क्षेत्र के बरगढ़ कस्बा निवासी अशोक केसरवानी की स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

SC: थिरुपरनकुंद्रम के मुरुगन मंदिर का नियंत्रण केंद्र को सौंपने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

हिंदू धर्म परिषद नामक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम भगवान मुरुगन सुब्रमण्य स्वामी मंदिर का पूरा नियंत्रण केंद्र सरकार को सौंप दे। साथ ही थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित दीपथून (पत्थर का प्राचीन दीप) में रोजाना 24 घंटे दीप प्रज्वल्लित करने की इजाजत दी जाए। याचिका में ये भी मांग की गई है कि कार्तिगई के दिन पूरी थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने और भगवान मुरुगन के भक्तों को पूजा करने की मंजूरी दी जाए। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने याचिका पर केंद्र सरकार, एएसआई (पुरातत्व विभाग) तमिलनाडु सरकार, मदुरै जिला प्रशासन, मदुरै पुलिस आयुक्त और सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। मद्रास उच्च न्यायालय ने बीती 1 दिसंबर को मंदिर प्रबंधन को थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाने का आदेश दिया था। तमिलनाडु सरकार ने आदेश को लागू करने में बाधा डालने की कोशिश की, जिसके लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार भी लगाई। तमिलनाडु सरकार द्वारा अदालत के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका भी दायर की गई, जिस पर हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर को सीआईएसएफ की सुरक्षा में भक्तों को पहाड़ी पर दीप प्रज्वलित करने की अनुमति दी। आदेश का पालन न करने पर अदालत ने अवमानना आदेश जारी किया और राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। तमिलनाडु सरकार ने अवमानना आदेश के खिलाफ अपील दायर की, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'प्रधानमंत्री इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने में सबसे माहिर', कांग्रेस ने क्यों लगाए ये आरोप?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला कांग्रेस संचार प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पीएम मोदी व्यवस्थागत तरीके से महात्मा गांधी की यादों और विरासत को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखा, ‘बीते महीने संसद में राष्ट्रगीत पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी और उनके सहयोगी बेनकाब हो गए। राष्ट्रगान के इतिहास से भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई और इस दौरान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान का प्रयास किया गया।’ ‘आज 23 जनवरी 2026 के दिन देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मना रहा है, जिन्होंने 1937 में वंदे मातरम की पंक्तियों को लेकर हुए विवाद को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई, जिसका पीएम मोदी ने जानबूझकर जिक्र नहीं किया।’ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने में सबसे माहिर हैं। कांग्रेस ने ये भी कहा कि राष्ट्रगान के इतिहास से भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई और बीते महीने संसद में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान करने का प्रयास किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, तो सीएम ममता बनर्जी ने कर दी ये मांग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि संदेश में क्या लिखा? एक्स पर साझा कई पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा , ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, हम उनके अदम्य साहस, संकल्प और राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान को याद करते हैं। वे निडर नेतृत्व और अटूट देशभक्ति की मिसाल थे। उनके आदर्श एक मजबूत भारत बनाने के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बोस ने उन्हें हमेशा बहुत प्रेरित किया है, और नेताजी को सम्मानित करने के लिए उन्होंने 23 जनवरी, 2009 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ई-ग्राम विश्वग्राम योजना शुरू की थी। पीएम मोदी ने लिखा ‘यह गुजरात के आईटी परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से एक अग्रणी योजना थी। यह योजना हरिपुरा से शुरू की गई थी, जिसका नेताजी बोस के जीवन में एक विशेष स्थान था। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि हरिपुरा के लोगों ने मेरा कैसे स्वागत किया और उसी सड़क पर जुलूस निकाला जिस पर नेताजी बोस चले थे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 2012 में, अहमदाबाद में आजाद हिंद फौज दिवस मनाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बोस से प्रेरित लोग शामिल हुए थे, जिसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बोस के शानदार योगदान को याद करना उन लोगों के एजेंडे में फिट नहीं बैठता था जिन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया। इसलिए, उन्हें भुलाने की कोशिश की गई। लेकिन हमारी मान्यताएं अलग हैं। हर संभव मौके पर, हमने उनके जीवन और आदर्शों को लोकप्रिय बनाया है।’ पीएम मोदी ने कहा कि उनसे संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को सार्वजनिक करना एक ऐ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

जुर्माना, निलंबन…: टी20 विश्व कप से हटने पर बांग्लादेश को किस तरह सजा दे सकता है आईसीसी, नियम क्या कहते हैं?

जुर्माना, निलंबन…: टी20 विश्व कप से हटने पर बांग्लादेश को किस तरह सजा दे सकता है आईसीसी, नियम क्या कहते हैं? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी ने बीसीबी को 21 जनवरी तक का समय दिया था, जिसे एक दिन और बढ़ा दिया गया था, लेकिन बीसीबी गुरुवार को भी भारत में नहीं खेलने की अपनी जिद पर अड़ा रहा। अब आईसीसी उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है। हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होने पर बांग्लादेश को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही क्रिकेट में भी इस टीम को फजीहत झेलनी पड़ सकती है। टी20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट के हठ ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागेदारी पर सवालिया निशान हैं। उसके ग्रुप स्टेज के चारों मैच भारत में हैं, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेलने से मना कर दिया है। इस जिद की वजह से उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। बीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा था? बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने गुरुवार को अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा, ‘हम अपनी योजना लेकर आईसीसी के पास वापस जाएंगे कि हम भारत में नहीं, श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। उन्होंने हमें 24 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

U-19 WC: पाकिस्तान की चालबाजी! जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाने में लगाए 14 ओवर, अंकतालिका में हेरफेर की कोशिश?

U-19 WC: पाकिस्तान की चालबाजी! जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाने में लगाए 14 ओवर, अंकतालिका में हेरफेर की कोशिश? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ऐसा प्रदर्शन किया जिसने खेल भावना बनाम रणनीतिक चालाकी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। हरारे में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 128 रन पर समेट दिया। लक्ष्य आसान था और शुरुआत भी उसी अंदाज में दिखी, लेकिन 12वें ओवर के बाद खेल का प्रवाह अचानक बदल गया। ठोस शुरुआत, फिर अचानक धीमापन पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास और अहमद हुसैन ने शुरुआती साझेदारी में तेजी दिखाई। टीम 12 ओवर में दो विकेट खोकर 74 रन पर पहुंच गई थी और जीत लगभग औपचारिकता बन चुकी थी। मगर इसके बाद पाकिस्तान ने रन-रेट को असामान्य रूप से धीमा करना शुरू किया। 26 ओवर के अंत तक पाकिस्तान 120/2 पर था और दिलचस्प बात यह कि इस बीच पाकिस्तान ने सुनिश्चित किया कि जिम्बाब्वे ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड से ऊपर रहे। इसके बाद 27वें ओवर की पहली दो गेंदों पर मिन्हास ने छक्के मारकर मैच खत्म कर दिया और पाकिस्तान ने 26.2 ओवर में 132/2 बनाते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। क्यों किया पाकिस्तान ने ऐसा? उन लोगों के लिए जो केवल स्कोर देखकर परिणाम को सामान्य मान सकते हैं, असल कहानी इसका तकनीकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Dhar Bhojshala Dispute Live: थोड़ी देर में निकलेगा लालबाग से जुलूस, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंचीं

10:50 AM, 23-Jan-2026 आने वाले भक्तों के लिए लगे भोजन के स्टॉल गौशाला में आने वाले भक्तों के लिए धार के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भोजन के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को पूड़ी-आलू की सब्जी, पोहा और चाय उपलब्ध कराई जा रही है। गौशाला में आने वाले भक्तों के लिए धार के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भोजन के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को पूड़ी-आलू की सब्जी, पोहा और चाय उपलब्ध कराई जा रही है। 10:45 AM, 23-Jan-2026 थोड़ी देर में निकलेगा लालबाग से जुलूस लालबाग से कुछ ही देर में अब एक जुलूस निकलेगा जो भोजशाला तक पहुंचेगा। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। लालबाग से कुछ ही देर में अब एक जुलूस निकलेगा जो भोजशाला तक पहुंचेगा। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। 10:37 AM, 23-Jan-2026 बड़ी संख्या में लोग भोजशाला पहुंच रहे हैं 10:33 AM, 23-Jan-2026 केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भोजशाला पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के साथ भोजशाला में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के साथ भोजशाला में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं हैं। 10:08 AM, 23-Jan-2026 पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल, तीन बड़े हॉल रिजर्व किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इस बार पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल तैयार की गई है। विधिक कक्षा संचालित परिसर में तीन बड़े हॉल रिजर्व किए गए हैं। 21 से 27 जनवरी तक कॉलेज को अस्थाई जेल के रूप में उपयोग करने के लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। 09:51 AM, 23-Jan-2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: शांति बोर्ड में शामिल होकर अपने ही घर में घिरे शहबाज, विपक्ष का तंज- क्या अब नेतन्याहू संग बैठेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के साथ गलबहियां करने के चक्कर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने ही घर में सवालों के बीच घिर गए हैं। उन्हें विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की अध्यक्षता में बने शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए शरीफ ने शरीफ ने गुरुवार को हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान समेत 19 देशों के नेताओं ने दावोस में इस समूह के चार्टर के रूप में अपना-अपना नाम दर्ज कराया। इस दौरान जब शहबाज का हस्ताक्षर करने का वक्त आया तो वह ट्रंप के बगल में बैठक मुस्कुराते नजर आए। हालांकि, इस फैसले ने पाकिस्तान के अंदर बवाल मचा दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Dhar Bhojshala Dispute Live: भोजशाला परिसर में पूजा-नमाज एक साथ, पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल; 3 बड़े हॉल रिजर्व

10:08 AM, 23-Jan-2026 पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल, तीन बड़े हॉल रिजर्व किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इस बार पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल तैयार की गई है। विधिक कक्षा संचालित परिसर में तीन बड़े हॉल रिजर्व किए गए हैं। 21 से 27 जनवरी तक कॉलेज को अस्थाई जेल के रूप में उपयोग करने के लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। 09:51 AM, 23-Jan-2026 भोजशाला परिसर का 300 मीटर क्षेत्र नो-फ्लाई जोन भोजशाला क्षेत्र के 300 मीटर के दायरे में नो-फ्लाई जोन घोषित है। इस दायरे में ड्रोन, यूएवी, पैरा ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित ऐसी किसी भी गतिविधि पर पूरी तरह पाबंदी है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री, मलबा, टायर और लावारिस गुमटियां रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 09:32 AM, 23-Jan-2026 परिसर में पहुंचने लगे लोग 09:09 AM, 23-Jan-2026 कलेक्टर बोले- भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी प्रबंध किए गए हैं उनमें हर व्यक्ति उत्कृष्ट रूप से अपने काम कर रहा है। भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने नमाज को लेकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार व्यवस्था की गई है। धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी प्रबंध किए गए हैं उनमें हर व्यक्ति उत्कृष्ट रूप से अपने काम कर रहा है। भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने नमाज को लेकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार व्यवस्था की गई है। 08:47 AM, 23-Jan-2026 भोजशाला में विवाद की व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

School Bomb Threat: नोएडा में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मची अफरा-तफरी, जांच में जुटे अधिकारी

अफवाहों पर ध्यान न दें अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। जिन स्थानों पर चेकिंग की जा रही है, वहां पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की कड़ी अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Noida Engineer Death: दादरी विधायक का फूटा गुस्सा, बोले- अफसरों ने मारा युवराज; इन दो पत्रों का भी किया जिक्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk