जानें क्यों अचानक बदला मौसम का मिजाज जनवरी का महीना आमतौर पर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिन का तापमान काफी ऊपर चढ़ रह था। लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। आज एक मजबूत और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर असर डाल रहा है। ऐसे में दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी, जिसका असर भी सुबह से ही दिखने को मिल राह है। बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार जताए गए थे। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री के आसपास आ जाएगा। इसके बाद ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी। #WATCH | Delhi wakes up to light rain; IMD predicts the city to witness light rain accompanied by thunderstorm, lightning and gusty winds today Visuals from Kartavya Path, where full-dress rehearsal for Republic Day is scheduled to take place today pic.twitter.com/tC6tIK6Lz1 — ANI (@ANI) January 23, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें