और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका में संघीय अप्रवासन अधिकारी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई में इस कदर पागल हो गए हैं कि उन्होंने मिनेसोटा में एक पांच साल के बच्चे को हिरासत में ले लिया। बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, उसके अधिकारियों ने भी घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि बच्चे को चारे की तरह इस्तेमाल किया गया। बच्चे और उसके पिता को टेक्सास में एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पहली बार नहीं है कि अप्रवासन अधिकारियों ने किसी बच्चे को पकड़ा हो, इससे पहले हाल के हफ्तों में मिनियापोलिस में भी तीन बच्चों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें