T20 WC 2026: जहां बांग्लादेश को खेलने हैं सबसे ज्यादा मैच, वहां की सुविधाओं से ICC संतुष्ट; CAB ने क्या कहा? विस्तार Follow Us ईडन गार्डन्स की सुविधाओं से आईसीसी संतुष्ट आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संयुक्त निरीक्षण टीम ने हाल ही में ईडन गार्डन्स का दौरा कर मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और स्टेडियम की अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने बयान जारी कर कहा, ‘आईसीसी की टीम ने ईडन गार्डन्स की सभी सुविधाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यहां एक सफल टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर उत्साहित है।’ ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट के दौरान कुल पांच ग्रुप मैच खेले जाने हैं, जिनमें उद्घाटन दिवस का एक मुकाबला भी शामिल है। इसके अलावा यहां एक सुपर-8 मैच और एक सेमीफाइनल भी प्रस्तावित है। हालांकि, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है, तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान के मैच पहले से ही कोलंबो में निर्धारित हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें