Census 2027: पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब, MEA ने जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना

33 सवालों की यह है पूरी लिस्ट: भवन संख्या (नगरपालिका/स्थानीय निकाय अथवा जनगणना संख्या) जनगणना गृह संख्या जनगणना गृह के फर्श की प्रमुख सामग्री जनगणना गृह की दीवार की प्रमुख सामग्री जनगणना गृह की छत की प्रमुख सामग्री जनगणना गृह का उपयोग जनगणना गृह की स्थिति परिवार संख्या परिवार में सामान्यतः निवास करने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या परिवार के मुखिया का नाम परिवार के मुखिया का लिंग क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है जनगणना गृह का स्वामित्व स्वरूप परिवार के विशेष अधिकार में उपलब्ध आवासीय कमरों की संख्या परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या पीने के पानी का मुख्य स्रोत पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता प्रकाश व्यवस्था का मुख्य स्रोत शौचालय की उपलब्धता शौचालय का प्रकार अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था स्नान सुविधा की उपलब्धता रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन रेडियो/ट्रांजिस्टर टेलीविजन इंटरनेट की उपलब्धता लैपटॉप/कंप्यूटर टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड कार/जीप/वैन परिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संचार हेतु) सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र यह निर्देश देता है कि भारत की जनगणना-2027 के संबंध में हाउस-लिस्टिंग एवं आवास जनगणना अनुसूची के माध्यम से सूचना एकत्र करने के लिए सभी जनगणना अधिकारी अपने-अपने नियुक्त स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर सभी व्यक्तियों से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न पूछेंगे।पहले चरण में हर भवन को जियो-टैग किया जाएगा। चाहे वह बंद या खाली ही क्यों न हों। जनगणना 202 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Brazil-India: अमेरिकी टैरिफ तनाव के बीच PM ने लूला दा सिल्वा से बात की, जल्द भारत आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक दक्षिण के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों में करीबी सहयोग बहुत ज़रूरी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं जल्द ही ब्राज़ील के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में मजबूत गति की समीक्षा की, जो आने वाले साल में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा, वैश्विक दक्षिण के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा करीबी सहयोग बहुत जरूरी है।भारत 2026 में ब्रिक्स शिखर बैठक की अध्यक्षता करने वाला है और इसमें शामिल होने के लिए अन्य शासनाध्यक्षों के अलावा लूला दा सिल्वा भी आने वाले हैं। लूला ने पिछले अगस्त में पुष्टि की थी कि 2026 की शुरुआत में भारत का राजकीय दौरा होगा। उन्होंने था कि वह ट्रंप द्वारा लगाए गए टैक्स से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों के समूह के बीच बातचीत शुरू करेंगे। यह बात दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय हो रही है, जब राष्ट्रपति ट्रंप दावोस में बोर्ड ऑफ पीस की नींव रख रहे हैं।वहीं दूसरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पेश किए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के हस्ताक्षर समारोह में भारत शामिल नहीं हुआ। यह पहल दावोस में विश्व आर्थिक मंच के इतर आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य गाजा में स्थायी शांति की दिशा में काम करना बताया गया है। भारत के अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी सहित कई प्रमुख देश भी हस्ताक्षर समारोह में मौजूद नहीं थे। वहीं जर्मनी, इटली, पराग्वे, रूस, स्लोवेनिया, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

सरकार की जिद पर क्रिकेट की कुर्बानी: बांग्लादेश का विश्वकप से हटने का फैसला, बीसीबी की आय 60% घटने की आशंका

सरकार की जिद पर क्रिकेट की कुर्बानी: बांग्लादेश का विश्वकप से हटने का फैसला, बीसीबी की आय 60% घटने की आशंका विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट अपने इतिहास के सबसे बड़े संकट के मुहाने पर खड़ा है। सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल के सख्त रुख और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े फैसले के चलते बांग्लादेश का टी20 विश्व कप 2026 से हटना लगभग तय माना जा रहा है। इस अभूतपूर्व हालात का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को करोड़ों का आर्थिक झटका लग सकता है, जबकि खिलाड़ी अपने करियर के सबसे अहम मौके से वंचित होने की कगार पर हैं। अमिनुल ने आईसीसी के पाले में डाली गेंद बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल ने कहा, ‘हम लगातार आईसीसी से संपर्क जारी रखेंगे। बांग्लादेश विश्व कप में खेलना चाहता है, लेकिन वे अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। हम लगातार लड़ाई जारी रखेंगे। आईसीसी बोर्ड की बैठक में कई आश्चर्यजनक फैसले हुए। मुस्तफिजुर का मामला एकमात्र मामला नहीं है। इसे लेकर एकमात्र फैसला भारत ले रहा है।’ अमिनुल ने कहा, ‘आईसीसी ने भारत से बाहर मैच आयोजित करने के हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। हमें विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी लोकप्रियता घट रही है। उन्होंने दो करो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र के CM इतने लाचार क्यों?: मंत्री के फरार बेटे पर HC की तल्ख टिप्पणी, पूछा- क्या राज्य में कानून है

अदालत शिवसेना मंत्री भारत गोगावले के बेटे विकास गोगावले की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। जस्टिस माधव जामदार ने तीखी टिप्पणी में कहा कि मंत्रियों के बच्चे अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। बता दें कि विकास को महाड नगर परिषद चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से जुड़े मामले में आरोपी बनाया गया है।कोर्ट की फटकार के बाद, सरकार ने आश्वासन दिया कि मंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका बेटा एक दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर दे। विकास गोगावले ने सत्र अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन वह अभी भी फरार है।जस्टिस माधव जामदार ने कहा कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री इतने लाचार हैं कि वह एक मंत्री के खिलाफ भी कुछ नहीं कहते? मंत्रियों के बच्चे अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं और वे अपने माता-पिता के संपर्क में रहते हैं लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती? जज ने यह भी सवाल किया कि क्या राज्य में कानून-व्यवस्था और कानून का राज कायम है।महाधिवक्ता मिलिंद साठे ने कहा कि मंत्री गोगावले अपने बेटे से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह शुक्रवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दे। हाई कोर्ट ने कहा कि उसे कल सुनवाई से पहले सरेंडर करने के लिए कहें। कोर्ट ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस विकास गोगावले को पकड़ने में विफल रहती है तो उसे आदेश पारित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जस्टिस जामदार ने आगे कहा कि आप (पुलिस) पर दबाव हो सकता है, अदालत पर नहीं।यह मामला रायगड जिले के महाड में नगर परिषद चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से जुड़ा है। यह झड़प 2 दिसंबर को एकनाथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

दोबारा राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप की मोटी कमाई: दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ही कमाए 1.4 अरब डॉलर, यह है तरीका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही अपने पद की हनक का इस्तेमाल कर कम से कम 1.4 अरब डॉलर (करीब ₹1.4 बिलियन) कमा लिए हैं। भारतीय रुपयों में आंके तो यह राशि करीब 12,831.21 करोड़ रुपये होती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह सनसनीखेज दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह संपत्ति क्रिप्टोकरेंसी, विदेशी लाइसेंसिंग और कॉरपोरेट सेटलमेंट के जरिए जुटाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के इतिहास में पद पर रहते हुए किसी भी राष्ट्रपति की ओर से निजी लाभ कमाने का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। क्या बना ट्रंप की कमाई का सबसे बड़ा जरिया? रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिप्टोकरेंसी रही है। उन्होंने विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी डील्स के जरिए कम से कम 867 मिलियन डॉलर (करीब 86.7 करोड़ डॉलर) कमाए हैं। यह कमाई अक्सर गुप्त सौदों के जरिए हुई। उदाहरण के लिए, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समर्थित एक निवेश फर्म ने ट्रंप की एक फर्म में 2 अरब डॉलर जमा करने की योजना बनाई थी। इसके ठीक दो सप्ताह बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएई को अमेरिका के उन्नत चिप्स (Advanced Chips) तक पहुंच प्रदान कर दी। ट्रंप परिवार ने संकेत दिया है कि क्रिप्टो से होने वाला वास्तविक मुनाफा अनुमान से कहीं अधिक हो सकता है। कहां-कहां से हुई ट्रंप की जोरदार कमाई? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उससे जुड़ी संस्थाओं ने विदेशी सरकारों के साथ सहयोग करके कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। जिससे उन्हें मोटी कमाई हुई है। ये हैं- क्या टेक कंपनियों और मीडिया से भी की गई वसूली? ट्रंप ने अपने नाम का लाइसेंस देकर 23 मिलियन डॉलर कमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: डिप्टी सीएम केशव बोले- शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम, विरोध खत्म कर करें स्नान; अभद्रता की होगी जांच

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य को माननेवाला हर व्यक्ति दुखी है और सनातन के अपमान से भावनाएं बुरी तरह आहत हुईं हैं। तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि अधर्मी भाजपाई और उनके सत्ता लोलुप संगी-साथी हर तरह की सत्ता पर क़ाबिज़ होना चाहते हैं, इसीलिए उनसे भी कागज मांग रहे हैं, जिनकी सनातनी परंपरा तब से चली आ रही है, जब काग़ज़ की उत्पत्ति भी नहीं हुई थी।उन्होंने कहा कि भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा। चाहे प्रयागराज में ‘संतों-साधुओं-महात्माओं’ के अपमान का मामला हो या काशी में पूज्य अहिल्या देवी होल्कर की धरोहर के अपमानजनक ध्वस्तीकरण का, ये सब ‘सनातनी परंपरा’ को खत्म करने की भाजपाई संगी-साथियों की गहरी साज़िश है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब जनता जाग रही है और भाजपा सरकार के विरोध में खुलकर बोल रही है। भाजपा का मायावी रूप अब सबके सामने आ गया है और अब भाजपा पतन से अंत की ओर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

नोएडा में इंजीनियर की मौत: ताबड़तोड़ एक्शन जारी, दो और बिल्डर गिरफ्तार; दफ्तर और कॉर्पोरेट ऑफिस सीज

क्या है मामला एटीएस ले ग्रैंडियोस सोसाइटी के समीप टी प्वाइंट के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद गहरे नाले की दीवार तोड़ते हुए पानी से भरे बेसमेंट में करीब 70 फीट दूर जा गिरी थी। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस, दमकल टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 30 फीट गहरे पानी से युवक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में युवराज के पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर लोटस ग्रीन और एमजेड विशटाउन के खिलाफ बीएनएस की धारा-105, 106 (1), 125 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व विश टाउन के मालिकों के खिलाफ मुकदमा कराया था। मामले में बिल्डर अभय कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, अचल वोहरा व निर्मल के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के साथ बीएनएस की धारा-290, 270, 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar : तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती, नितिन नवीन और ललन सिंह समेत कई नेताओं का सुरक्षा घेरा बढ़ा

सुरक्षा समिति की सिफारिश के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा कम कर दी गई है। अब तक उन्हें ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही थी, जिसे घटाकर अब ‘Y+’ कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं मदन मोहन झा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और राजेश राम की सुरक्षा पूरी तरह से वापस ले ली गई है।एक ओर जहाँ विपक्ष की सुरक्षा में कटौती हुई है, वहीं सत्ता पक्ष के कई रसूखदार चेहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और बिहार सरकार के मंत्रियों को अब और भी कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इन्हें वाई से बढ़ाकर वाई प्लस और फिर सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया गया है।जेड श्रेणी के तहत 22 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं। इसमें 4 से 5 एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवान और स्थानीय पुलिस शामिल होती है। वहीं वाई प्लस श्रेणी के तहत 11 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं। इसमें 1 या 2 कमांडो के साथ 2 निजी सुरक्षा अधिकारी और अन्य जवान तैनात होते हैं।इस संबंध में गृह विभाग का कहना है कि यह बदलाव किसी राजनीतिक द्वेष के कारण नहीं बल्कि खतरे के आकलन के आधार पर किया गया है। समिति हर कुछ महीनों में विधायकों और मंत्रियों को मिलने वाली सुरक्षा की समीक्षा करती है और इसी आधार पर सुरक्षा बढ़ाने या घटाने का निर्णय लिया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Oscars 2026: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'होमबाउंड', सामने आई नॉमिनेशन लिस्ट; ‘सिनर्स’ ने रचा इतिहास

98वें ऑस्कर में ‘सिनर्स’ ने इतिहास रच दिया है। ‘सिनर्स’ ने इस बार के ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन हासिल किए हैं। जो अब तक ऑस्कर के इतिहास में किसी भी फिल्म को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हैं। ‘सिनर्स’ के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को भी 13 नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म जगत के सबसे प्रमुख अवॉर्ड्स में शामिल ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन आज सामने आ गए हैं। भारत समेत दुनियाभर की नजरें इन नॉमिनेशन पर लगी थीं। हर साल ऑस्कर्स को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) आयोजित करता है। भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में ‘होमबाउंड’ का नाम शामिल था, लेकिन भारत को यहां निराशा मिली है, क्योंकि ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर में नॉमिनेशन नहीं मिला है। जबकि ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशन के साथ ऑस्कर में इतिहास रच दिया है। इसके अलावा फ्रेंकस्टीन और वन बैटल आफ्टर अनदर का भी बोलबाला देखने को मिला। ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होना है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में थी ‘होमबाउंड’ 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की सारी उम्मीदें ‘होमबाउंड’ पर टिकी थीं। ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में शामिल थी। लेकिन नॉमिनेशन में ‘होमबाउंड’ को जगह नहीं मिली। इसके अलावा ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ जैसी फिल्मों का नाम बेस्ट पिक्चर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया था। लेकिन इन फिल्मों को भी ऑस्कर में कोई नॉमिनेशन नहीं मिला। इस तरह से एक बार फिर ऑस्कर जीतने की भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। इन फिल्मों ने ‘होमबाउंड’ को पछाड़कर बनाई जगह ‘होमबाउंड’ के अलावा बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में जिन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला उनमें ‘ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

भोजशाला का इतिहास क्या है: मंदिर कब बना मस्जिद? जानें कैसे इस विवाद ने बदल दी मध्य प्रदेश की सियासी दिशा

भोजशाला का इतिहास क्या है: मंदिर कब बना मस्जिद? जानें कैसे इस विवाद ने बदल दी मध्य प्रदेश की सियासी दिशा विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि धार में जिस भोजशाला को लेकर विवाद की स्थिति बनी है, उसका इतिहास क्या है? यहां हिंदू-मुस्लिम पक्ष कब-कब आमने-सामने आए? इस मुद्दे पर राजनीति कैसे और कब शुरू हुई? विवाद की मौजूदा स्थिति क्या है? भारत की पुरातत्व सर्वेक्षण एजेंसी (एएसआई) का इस जगह को लेकर क्या कहती है? कोर्ट में इस मामले में कब-क्या हुआ? आइये जानते हैं…. ऐसे में यह जानना अहम है कि धार में जिस भोजशाला को लेकर विवाद की स्थिति बनी है, उसका इतिहास क्या है? यहां हिंदू-मुस्लिम पक्ष कब-कब आमने-सामने आए? इस मुद्दे पर राजनीति कैसे और कब शुरू हुई? विवाद की मौजूदा स्थिति क्या है? भारत की पुरातत्व सर्वेक्षण एजेंसी (एएसआई) का इस जगह को लेकर क्या कहती है? कोर्ट में इस मामले में कब-क्या हुआ? मध्य प्रदेश में एक जिला है ‘धार’, जो इस वक्त चर्चा में है। आमतौर पर शांत रहने वाला ये शहर अक्सर तब सुर्खियों में आता है जब बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन पड़ती है। इस बार भी बसंत पंचमी शुक्रवार को है और एक बार फिर इसी वजह से ये शहर चर्चा में है। दरअसल यहां की भोजशाला में बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है। इसी जगह पर शुक्रवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk