मिर्जापुर धर्मांतरण: मास्टरमाइंड इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई जाने की फिराक में था; लाया जा रहा UP

यूपी स्थित मिर्जापुर के जिम में दोस्ती कर धर्मान्तरण कराने के मामले में मुख्य आरोपी सरगना इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार कर लिया है। इमरान को शुक्रवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर मिर्जापुर पुलिस शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंची। उसे रिमांड पर लेकर वापस आ रही है। पटियाला कोर्ट में पेश करने के बाद मिर्जापुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे मिर्जापुर आ रही है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 1 min · National Desk

क्या विशेष अदालत से मिलेगा इंसाफ?: जुबीन की मौत पर परिवार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, लगाई न्याय की गुहार

असम के सांस्कृतिक प्रतीक और मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत को लेकर अब मामला सिर्फ एक हादसे तक सीमित नहीं रहा। उनके परिवार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने मांग की है कि मामले की सुनवाई तेज करने के लिए विशेष अदालत बनाई जाए, ताकि इंसाफ में देरी न हो और सच्चाई सामने आ सके। परिवार ने सिंगापुर में चल रही जांच पर भारत सरकार की सक्रिय निगरानी की मांग की। सिंगापुर की कोरोनर कोर्ट की कार्यवाही पर उच्च स्तर पर नजर रखने का अनुरोध किया। दोनों देशों के बीच कानूनी सहयोग को मजबूत करने की अपील की। सभी जरूरी दस्तावेज और गवाहियों को भारतीय एजेंसियों तक पहुंचाने की मांग की। अधिकार क्षेत्र की जटिलताओं को सच्चाई के रास्ते में बाधा न बनने देने की अपील की। जुबीन गर्ग के परिवार ने अपने ज्ञापन में कहा है कि उनकी मौत ने सिर्फ परिवार को नहीं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार का कहना है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनभावना से जुड़ा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि जब तक न्यायिक प्रक्रिया पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी आरोपी को जमानत न दी जाए।परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर भारत में एक विशेष अदालत गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मामले की सुनवाई पर पूरा फोकस रहेगा और प्रक्रिया में देरी से बचा जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई को फास्ट-ट्रैक करने की भी अपील की है, ताकि समय के साथ सबूत कमजोर न हों। अब तक जांच में क्या सामने आया? ज़ुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी, जहां वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। असम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: उत्तर प्रदेश में संत और सियासत के बीच मचे संग्राम के पीछे क्या कहानी? विश्लेषकों से जानें

पूर्णिमा त्रिपाठी: ये सारी लड़ाई हठ योग पर आकर टिक गई है। दोनों तरफ के लोग हठ योग में आ गए हैं। जिस तरह के वीडियो आए हैं, उसे सबने देखा है। बीच में केशव प्रसाद मौर्य ने बीच बचाव की कोशिश जरूर की है। विपक्ष ने भी इसे हाथों हाथ ले लिया है। यह आपस की लड़ाई है। पहले भी हमने काशी कॉरिडोर के दौरान भी देखा था। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान भी सरकार को असहज करते रहे हैं। ये मामला भाजपा संगठन के अंदर खींचतान का भी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: अकोला-सांगली में भाजपा बहुमत से चूकी, किंगमेकर बन सकते हैं शरद पवार; क्या हैं समीकरण?

महाराष्ट्र की नगर राजनीति में नया समीकरण उभर आया है। सांगली और अकोला नगर निगमों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से चूक गई है। ऐसे में एनसीपी (एसपी) दोनों निकायों में निर्णायक भूमिका में आ गई है। तीन-तीन पार्षदों के साथ यह दल सत्ता गठन की दिशा तय करने वाला किंगमेकर बन गया है। अकोला नगर निगम में कुल 80 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। भाजपा को 38 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से तीन कम हैं। कांग्रेस ने 21 सीटें जीती हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को छह सीटें मिली हैं। एनसीपी (एसपी) के खाते में तीन सीटें आई हैं। एनसीपी और शिवसेना (शिंदे) को एक-एक सीट मिली है। एआईएमआईएम, वीबीए और निर्दलीय मिलाकर 10 अन्य पार्षद हैं। अकोला नगर निगम में भी एनसीपी (एसपी) की भूमिका निर्णायक बन गई है। 78 सदस्यीय सांगली-मिरज-कुपवाड़ नगर निगम में भाजपा को 39 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 40 की जरूरत है। कांग्रेस को 18, अजित पवार गुट की एनसीपी को 16, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को दो और एनसीपी (एसपी) को तीन सीटें मिली हैं। भाजपा बहुमत से एक कदम दूर रह गई, जिससे समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। समर्थन को लेकर तेज बातचीत दोनों नगर निगमों में सत्ता गठन के लिए तेज राजनीतिक बातचीत चल रही है। भाजपा को बहुमत के लिए या तो छोटे दलों का साथ चाहिए या निर्दलीयों का समर्थन। इसी बीच खबरें हैं कि एनसीपी (एसपी) के पार्षद भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि सांगली में एनसीपी (एसपी) के पार्षद अभिजीत कोली ने कहा कि उनकी पार्टी महाविकास आघाड़ी के घटक के तौर पर चुनी गई है और सत्ता में हो या विपक्ष में, जनहित और विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने स्पष्ट किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

Snowfall: बर्फबारी के बाद बदला नजारा, बढ़ी रौनक...चोपता सहित कई पर्यटन स्थल सैलानियों से हुए गुलजार, तस्वीरें

1 of 6 बर्फ से ढका चमोली का रामणी गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी शनिवार को मौसम खुलने के साथ ही लोग पर्यटक स्थलों का दीदार करने पहुंचे। बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों और सफेद ढलानों पर पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। विकासखंड के बेनीताल और कंथोलीसैंण में भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। कंथोलीसैंण कनुखल से करीब चार किमी की ऊंचाई पर स्थित बुग्याल है। यहां पहुंचे स्थानीय राकेश नेगी ने बताया कि बेहतर ढलान वाले इस बुग्याल में बर्फबारी होने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई है। शनिवार को यहां भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। वहीं गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, चौरासैण, देवाल के वाण, लोहाजंग आदि स्थानों पर पर्यटकों की जमकर भीड़ रही। विद्यालयों में अवकाश होने के चलते बच्चे भी बर्फ में खेलते दिखे। पर्यटक स्थलों में भीड़ के चलते स्थानीय दुकानों में भी जमकर भीड़ रही। होटलों में मैगी, चाउमीन, चाय, कॉफी आदि की जमकर ब्रिकी हुई। वहीं गांवों में बर्फ के चलते चारापत्ती, पेयजल, लकड़ी आदि की समस्या बनी रही। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पौड़ी जिले में हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से धूप खिलने के साथ ही आसमान साफ हो गया, जिससे लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। बीते शाम हुई बर्फबारी के कारण जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं अब धूप निकलने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है। 3 of 6 केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी धूप खिलते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और पहाड़ों पर जमी बर्फ के बीच सुहावने मौसम का आनंद लिया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

Sambhal: 'संभल सीजेएम का तबादला न्यायपालिका पर हमला, ये तानाशाही'; कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से क्या मांग की?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं संभल सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह कोई प्रशासनिक फेरबदल नहीं बल्कि न्यायपालिका की आजादी पर सीधा हमला है। हाल ही में संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया था। यह तबादला ऐसे समय हुआ, जब उन्होंने संभल में हुई हिंसा के मामले में अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 1 min · National Desk

UP: SIR में 'भगवानदास के घर मो. अफजल' रह रहे, अखिलेश बोले- कालनेमि की बात करने वालों का काल बनकर आएगा कालनेमि

राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा की कंपनी को वोटर लिस्ट का काम आउटसोर्स किया गया है। तंज कसा कि जारी की गई वोटर लिस्ट में ‘भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल’ है। वोटर लिस्ट सेकुलर हो रही है। लगता है बीजेपीवालों ने जानबूझकर मजाक किया है। 3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा सपा मुखिया शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 के बाई इलेक्शन में पूरा-पूरा का बूथ लूटा गया। पुलिस ने अपने कपड़े बदलकर वोट डाले। SIR में बार-बार समय बढ़ाया गया। इसका मतलब सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस दिया जा रहा है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग पॉलिटिकल पार्टीज को क्यों नहीं दे रहा है? चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। वह सरकार से मिला हुआ है। अधिकारी सरकार से मिलकर गड़बड़ कर रहे हैं। पहले कहा गया था कि मैपिंग मतदाताओं को नोटिस नहीं दिया जाएगा। अब 3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा है। कालनेमि ही काल बनकर आएगा सीएम योगी के कालनेमि के बयान पर सपा मुखिया ने कहा कि कालनेमि को याद करने वाले बताएं कि कलयुग के कालनेमि कौन हैं। कालनेमि ही इनका काल बनकर आएगा। केजीएमयू से मजार हटाने के सवाल पर कहा कि सरकार को केजीएमयू भी हटवा देना चाहिए, क्योंकि इसे क्रिश्चियन ने बनाया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

Ukraine: संघर्ष विराम की बातचीत के बीच भी रूस-यूक्रेन के हमले जारी, ड्रोन अटैक में एक की मौत; 18 घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में संयुक्त अरब अमीरात में संघर्ष विराम के मुद्दे पर बातचीत हो रही हैं। हालांकि संघर्ष विराम की बातचीत के बीच भी हमले जारी हैं। रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। कीव के शहरी सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी ड्रोन के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हुए हैं। वहीं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी रूस ने हमला किया। इस हमले में 14 लोग घायल हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs AUS Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान, इस स्टार ओपनर की हुई वापसी

IND vs AUS Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान, इस स्टार ओपनर की हुई वापसी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें स्टार खिलाड़ियों भरे हुए हैं। साथ ही टीम में स्टार ओपनर प्रतिका रावल की भी वापसी हुई है, जो पिछले काफी समय से पैर में चोट की वजह से बाहर हैं। प्रतिका को विश्व कप के दौरान चोट लगी थी और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही हैं, लेकिन टेस्ट से वह वापसी करने जा रही हैं। उन्हें दौरे पर वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। यह देखने वाली बात होगी कि प्रतिका और शेफाली में से टेस्ट में किसे ओपनिंग का मौका मिलता है। छह से नौ मार्च तक खेला जाएगा मैच यह चार दिवसीय टेस्ट मैच पर्थ के मैदान पर छह से नौ मार्च तक खेला जाएगा। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। यह टेस्ट मैच भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी में खेला जाएगा। इस दौरे की शुरुआत फरवरी के मध्य में होगी। इसके बाद सीमित ओवरों के प्रारूप के छह मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत तीन टी20 मैचों से होगी, फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। दौरे का पहला मुकाबला सिडनी में 15 फरवरी को टी20 के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

Border 2: क्रेजी हुए सनी देओल के फैंस, 'बॉर्डर 2' के पोस्टर पर चढ़ाई फूल माला, फिर दूध से नहलाया; वीडियो वायरल

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार अंदाज में खाता खोला है। दर्शकों के बीच भी इसका खूब क्रेज देखा जा रहा है। लोग ट्रैक्टर पर फिल्म के पोस्टर लगाकर इस कदर टिकट खरीदने जा रहे हैं, जैसे किसी रैली में निकल रहे हों। सनी देओल के फैंस की दीवानगी का आलम अलग ही स्तर पर है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सनी देओल के पोस्टर पर दूध चढ़ाया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 1 min · National Desk