1 of 6 बर्फ से ढका चमोली का रामणी गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी शनिवार को मौसम खुलने के साथ ही लोग पर्यटक स्थलों का दीदार करने पहुंचे। बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों और सफेद ढलानों पर पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। विकासखंड के बेनीताल और कंथोलीसैंण में भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। कंथोलीसैंण कनुखल से करीब चार किमी की ऊंचाई पर स्थित बुग्याल है। यहां पहुंचे स्थानीय राकेश नेगी ने बताया कि बेहतर ढलान वाले इस बुग्याल में बर्फबारी होने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई है। शनिवार को यहां भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। वहीं गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, चौरासैण, देवाल के वाण, लोहाजंग आदि स्थानों पर पर्यटकों की जमकर भीड़ रही। विद्यालयों में अवकाश होने के चलते बच्चे भी बर्फ में खेलते दिखे। पर्यटक स्थलों में भीड़ के चलते स्थानीय दुकानों में भी जमकर भीड़ रही। होटलों में मैगी, चाउमीन, चाय, कॉफी आदि की जमकर ब्रिकी हुई। वहीं गांवों में बर्फ के चलते चारापत्ती, पेयजल, लकड़ी आदि की समस्या बनी रही। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पौड़ी जिले में हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से धूप खिलने के साथ ही आसमान साफ हो गया, जिससे लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। बीते शाम हुई बर्फबारी के कारण जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं अब धूप निकलने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है। 3 of 6 केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी धूप खिलते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और पहाड़ों पर जमी बर्फ के बीच सुहावने मौसम का आनंद लिया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें