पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले धमाका: सरहिंद में रेलवे की आउटर लाइन पर ब्लास्ट, सुरक्षा अधिकारी घायल
जांच के दौरान पुलिस पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं ताकि फॉरेंसिक जांच के बाद यह मालूम किया जा सके कि यह धमाका किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था या नहीं। रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं।पुलिस का यह भी मानना है कि यह धमाका इंजन में ही किसी तकनीकी खराबी के चलते भी हो सकता है। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ इस बात की जांच भी कर रहे हैं। इस धमाके से इंजन के शीशे टूट गए हैं जबकि ट्रैक को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस जांच जारी है क्योंकि गणतंत्र दिवस नजदीक है और सुरक्षा एजेंसियों ने किसी बड़ी घटना का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।वहीं पुलिस के अनुसार, इस धमाके में मालगाड़ी के सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा (सेफ्टी ऑफिसर, डीएफसीसी) को बहुत मामूली चोट आई थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह धमाका उस रेलवे पटरी पर हुआ है, जहां से केवल मालगाड़ियां ही गुजरती हैं। आम जनता या यात्री ट्रेनों को लेकर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...