IND vs AUS Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान, इस स्टार ओपनर की हुई वापसी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें स्टार खिलाड़ियों भरे हुए हैं। साथ ही टीम में स्टार ओपनर प्रतिका रावल की भी वापसी हुई है, जो पिछले काफी समय से पैर में चोट की वजह से बाहर हैं। प्रतिका को विश्व कप के दौरान चोट लगी थी और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही हैं, लेकिन टेस्ट से वह वापसी करने जा रही हैं। उन्हें दौरे पर वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। यह देखने वाली बात होगी कि प्रतिका और शेफाली में से टेस्ट में किसे ओपनिंग का मौका मिलता है। छह से नौ मार्च तक खेला जाएगा मैच यह चार दिवसीय टेस्ट मैच पर्थ के मैदान पर छह से नौ मार्च तक खेला जाएगा। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। यह टेस्ट मैच भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी में खेला जाएगा। इस दौरे की शुरुआत फरवरी के मध्य में होगी। इसके बाद सीमित ओवरों के प्रारूप के छह मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत तीन टी20 मैचों से होगी, फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। दौरे का पहला मुकाबला सिडनी में 15 फरवरी को टी20 के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें