और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में संयुक्त अरब अमीरात में संघर्ष विराम के मुद्दे पर बातचीत हो रही हैं। हालांकि संघर्ष विराम की बातचीत के बीच भी हमले जारी हैं। रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। कीव के शहरी सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी ड्रोन के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हुए हैं। वहीं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी रूस ने हमला किया। इस हमले में 14 लोग घायल हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें