असम के सांस्कृतिक प्रतीक और मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत को लेकर अब मामला सिर्फ एक हादसे तक सीमित नहीं रहा। उनके परिवार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने मांग की है कि मामले की सुनवाई तेज करने के लिए विशेष अदालत बनाई जाए, ताकि इंसाफ में देरी न हो और सच्चाई सामने आ सके। परिवार ने सिंगापुर में चल रही जांच पर भारत सरकार की सक्रिय निगरानी की मांग की। सिंगापुर की कोरोनर कोर्ट की कार्यवाही पर उच्च स्तर पर नजर रखने का अनुरोध किया। दोनों देशों के बीच कानूनी सहयोग को मजबूत करने की अपील की। सभी जरूरी दस्तावेज और गवाहियों को भारतीय एजेंसियों तक पहुंचाने की मांग की। अधिकार क्षेत्र की जटिलताओं को सच्चाई के रास्ते में बाधा न बनने देने की अपील की। जुबीन गर्ग के परिवार ने अपने ज्ञापन में कहा है कि उनकी मौत ने सिर्फ परिवार को नहीं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार का कहना है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनभावना से जुड़ा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि जब तक न्यायिक प्रक्रिया पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी आरोपी को जमानत न दी जाए।परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर भारत में एक विशेष अदालत गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मामले की सुनवाई पर पूरा फोकस रहेगा और प्रक्रिया में देरी से बचा जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई को फास्ट-ट्रैक करने की भी अपील की है, ताकि समय के साथ सबूत कमजोर न हों। अब तक जांच में क्या सामने आया? ज़ुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी, जहां वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। असम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें