Minneapolis: व्हाइट हाउस ने शुरू की मिनियापोलिस गोलीबारी की जांच, FBI-DHS सक्रिय; डेमोक्रेट्स को ठहराया दोषी

मिनियापोलिस में हाल ही में हुई आयसीयू नर्स एलेक्स प्रेट्टी की गोली मारकर हत्या के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग इस घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। साथ ही, कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने भी अपनी आंतरिक समीक्षा शुरू की है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से कहा शनिवार की शूटिंग अभी भी होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस और FBI द्वारा जांच के अधीन है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा प्रशासन पूरी तरह से जांच की प्रक्रिया का पालन कर रहा है। हालांकि जांच जारी है, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेटी के मामले में सार्वजनिक बयान भी दिए। व्हाइट हाउस के नीति प्रमुख स्टीफन मिलर ने प्रेट्टी को घरेलू आतंकवादी करार दिया। लेविट ने कहा व्हाइट हाउस में कोई भी राष्ट्रपति ट्रंप सहित नहीं चाहता कि अमेरिका की सड़कों पर लोग घायल या मारे जाएं।इसमें संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी और अवैध प्रवासियों के अपराधों के शिकार अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लिविट ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज और मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे समेत अन्य निर्वाचित डेमोक्रेट नेताओं को त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मिनेसोटा में डेमोक्रेट नेताओं की जानबूझकर और शत्रुतापूर्ण नीतियों के कारण यह घटना हुई। लिविट के अनुसार, वाल्ज, फ्रे और अन्य डेमोक्रेट अधिकारियों ने संघीय एजेंसियों के खिलाफ झूठ फैला कर कठिनाई पैदा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसी रुख को दोहराते हुए मिनेसोटा और अन्य डेमोक्रेट राज्यों के अधिकारियों से ICE और अन्य संघीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने को कहा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि तत्कालीन राष्ट्रप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Gamosa Row: 'क्या आप राजनाथ सिंह से भी माफी मांगवाएंगे?' असम सीएम के राहुल गांधी की आलोचना पर बरसे पवन खेड़ा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में हुए ‘एट होम रिसेप्शन’ के बाद पटका को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) की संस्कृति का अपमान किया, क्योंकि उन्होंने उस कार्यक्रम में पारंपरिक ‘नॉर्थ ईस्ट पटका’ नहीं पहना। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमानों सहित सभी ने सम्मान के साथ पटका पहना, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया। इससे नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति असंवेदनशीलता दिखती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी: बर्फबारी से -31 डिग्री हुआ तापमान, ठहरी जिंदगी; उत्तरपूर्व में 25 मौतें

1 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान मौसम विभाग के अनुसार पिट्सबर्ग के उत्तर वाले इलाकों में 20 इंच तक बर्फ गिरी और ठंड इतनी ज्यादा थी कि हवा के साथ महसूस होने वाला तापमान माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूयॉर्क सिटी में हाल के वर्षों की सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई। सेंट्रल पार्क में 11 इंच बर्फ जमी। मुख्य सड़कें तो साफ कर दी गईं, लेकिन फुटपाथों पर लोग घुटनों तक बर्फ में चलने को मजबूर रहे। ऊपर से चलने वाली कई मेट्रो लाइनों में देरी हुई। 3 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI भारी बर्फबारी से ठहर गई जिंदगी दक्षिणी राज्यों में हालात और भी खराब रहे, क्योंकि वहां बर्फ के साथ-साथ फ्रीजिंग रेन (जम जाने वाली बारिश) हुई। इससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। करीब 7.5 लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई। खासकर मिसिसिपी और टेनेसी में लोग ठंड में बिना बिजली के कांपते रहे। मिसिसिपी में इसे 1994 के बाद की सबसे भयानक बर्फीला तूफान बताया जा रहा है। मिसिसिपी विश्वविद्यालय को पूरे हफ्ते के लिए बंद करना पड़ा, क्योंकि कैंपस पूरी तरह बर्फ और फिसलन से ढका रहा। वहां के मेयर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हर सड़क से कोई बवंडर गुजर गया हो। 4 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI मौतों की वजहें भी बेहद दुखद अमेरिका के तमाम राज्यों में बर्फीले मौसम के कारण जनहानि भी हुई है। न्यूयॉर्क सिटी में ठंड से जमकर कम से कम आठ लोगों की मौत हुई। मैसाचुसेट्स और ओहियो में दो लोगों को बर्फ हटाने वाली ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका के बिना यूरोप असुरक्षित?: NATO प्रमुख का तंज, बोले- खुद रक्षा कर लेंगे, ऐसा सोचने वालों को शुभकामनाएं

यूरोप की सुरक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रूटे ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका की सैन्य मदद के बिना यूरोप खुद की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों को संबोधित करते हुए रूटे ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि यूरोप अकेले खड़ा हो सकता है, वे ख्वाब देख रहे हैं। रूटे ने दो टूक कहा अगर किसी को लगता है कि यूरोपीय संघ या पूरा यूरोप अमेरिका के बिना अपनी सुरक्षा कर सकता है, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। अमेरिका और यूरोप को एक-दूसरे की जरूरत है।हालांकि रूटे ने साफ किया कि अमेरिका के बिना यूरोप अपनी सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल खो देगा। उन्होंने कहा अमेरिका के बिना यूरोप अपनी आजादी का सबसे बड़ा गारंटर अमेरिकी परमाणु सुरक्षा कवच खो देगा। तो हां, फिर गुड लक!नाटो के भीतर तनाव ऐसे समय बढ़ा है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक बयान दिए। ग्रीनलैंड, जो नाटो सदस्य डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, अपने खनिज संसाधनों को लेकर रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। ट्रंप ने ग्रीनलैंड के यूरोपीय समर्थकों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी, हालांकि बाद में नाटो प्रमुख रूटे की मध्यस्थता से एक फ्रेमवर्क डील पर सहमति बनने के बाद यह चेतावनी वापस ले ली गई। इस समझौते के विवरण अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं।नाटो के 32 सदस्य देशों को वॉशिंगटन संधि के अनुच्छेद 5 (Article 5) के तहत एक-दूसरे की रक्षा करने की कानूनी बाध्यता है। इसका मतलब है कि किसी एक सदस्य देश पर हमला, सभी पर हमला माना जाता है। पिछले साल जुलाई में हेग में हुए नाटो शिखर सम्मेलन में यूरोपीय देशों (स्पेन को छोड़कर) और कनाडा ने ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Alankar Agnihotri: बंधक बनाए जाने के सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को डीएम ने किया खारिज, बोले- खुद आए थे आवास

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जब सिटी मजिस्ट्रेट डीएम आवास पर आए थे, तब वहां एडीएम, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में कॉफी टेबल पर सौहार्दपूर्ण और शांत वातावरण में बातचीत हुई। किसी भी प्रकार का दबाव, रोक-टोक या अनुचित व्यवहार नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत के दौरान किसी भी तरह के अपशब्दों या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मानवीय और प्रशासनिक मर्यादाओं का पूरी तरह ध्यान रखते हुए संवाद किया गया। उन्होंने बंधक बनाए जाने जैसी भाषा के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे गलत संदेश जाता है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन हमेशा संवाद, सहमति और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है और किसी भी अधिकारी के साथ अन्याय या जबरदस्ती का सवाल ही नहीं उठता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Iran-US Tensions: ईरान के खिलाफ युद्ध की तैयारी? पश्चिम एशिया में विशाल अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की धमक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका ने अपना बड़ा युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ तीन युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) पश्चिम एशिया भेज दिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह जहाजों का समूह अभी हिंद महासागर में है, ईरान के पास वाले अरब सागर में नहीं। लेकिन इसके आने से इलाके में हजारों अमेरिकी सैनिक और सैन्य ताकत बढ़ गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Alankar Agnihotri: नहीं हुआ इस्तीफा मंजूर...भय में छोड़ा आवास, जाएंगे HC: पहले प्रयास में किया था UP PCS पास

पिता के निधन के बाद परिवार का रखा पूरा ध्यान सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने पिता की मौत के बाद अपने करियर के साथ ही पूरे परिवार का ध्यान रखा। उन्होंने कानपुर में ही 12वीं तक की पढ़ाई की। वह पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी-बीएचयू से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया था। इसके बाद सिविल सेवा में जाना चाहते थे। लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए आईटी कंपनी में कंसल्टेंट की नौकरी ज्वाइन की। अलंकार की सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी अलंकार अग्निहोत्री की सफलता के पीछे एक लंबी कहानी है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और पत्नी आस्था मिश्रा को देते हैं। उन्होंने बताया था कि एक विवाहित व्यक्ति के लिए नौकरी छोड़कर तैयारी करना जोखिम भरा था, इसलिए उन्होंने एक साल की पगार बचाकर रुपए इकट्ठा किए थे, ताकि अगले 2-3 साल तक परिवार को आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। अलंकार अग्निहोत्री के बारे में और भी जानें यूपी पीसीएस परीक्षा में कानपुर के अलंकार अग्निहोत्री ने 15वीं रैक हासिल की थी। अलंकार ने पहले ही प्रयास में पास कर ली थी यूपी पीसीएस परीक्षा। अलंकार ने यूपीपीएससी की तैयारी से पहले 10 साल तक आईटी सेक्टर में कन्सल्टेंसी की जॉब भी की। वर्ष 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अलंकार को 21वां स्थान मिला था। 12वीं पास करने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने बनारस विश्वविद्यालय से बीटेक किया और नौकरी करने लगे थे। वर्ष 2014 में जब अलंकार के सभी छोटे भाई-बहन सक्षम हो गए और बहन की शादी हो गई, तब प्राइवेट नौकरी छोड़कर यूपी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! पहले बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद लगातार दे रहा गीदड़भभकी

T20 WC: रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! पहले बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद लगातार दे रहा गीदड़भभकी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: बैठकों का दौर जारी, फिर भी नहीं कोई नतीजा; पाकिस्तान कब लेगा टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला? टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होनी है। इससे पहले विवादों की झड़ी सी लग गई है। पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में खेलने से इनकार किया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (आईसीसी) ने उन्हें बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को जगह दी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी टांग अड़ा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बैठक की और विश्व कप पर चर्चा की। नकवी ने बताया कि पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने पर शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला लिया जा सकता है। इस बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को लताड़ा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश को उकसाने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान बेवजह इस विवाद में घुस रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शुक्ला ने कहा, ‘पाकिस्तान बिना किसी वजह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US Clash: ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, UAE ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाई रोक

ईरान में हजारों लोगों की मौत ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर मानवाधिकार समूहों के अनुसार हजारों लोगों की मौत की पुष्टि की गई हैं। मानवाधिकार समूह इस अशांति को 1979 की क्रांति में शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं के सत्ता में आने के बाद से सबसे बड़ी दमनकारी कार्रवाई बता रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत देश के अंदर बढ़ती महंगाई, खराब अर्थव्यवस्था और गिरते मुद्रा के स्तर के बाद हुई, जो कि 28 दिसंबर 2025 से जारी है। अन्य वीडियो यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (26 जनवरी) को साफ कहा है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र, भूभाग या क्षेत्रीय जल का उपयोग नहीं होने देगा। जो कि ईरान के साथ अपनी दोस्ती की प्रतिबद्धता दिखाई है।दरअसल, ईरान में सैन्य कार्रवाई की संभावना को लेकर अनिश्चितता तब से बनी हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि एक ‘विमानों का बेड़ा’ उनकी तरफ बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें यह भी उम्मीद जताई कि उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि देश अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है व किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई में अपनी भूमि, हवाई क्षेत्र या जल क्षेत्र की अनुमति नहीं देगा।बता दें कि यूएई और अमेरिका के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं। ऐसे में अमेरिका के सैन्य अड्डे वहां मौजूद हैं। हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर यूएई ने अपना रुख साफ कर दिया है। ईरान के प्रति अपना सकारात्मक रुख दर्शाते हुए यूएई ने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की अपनी नीति क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

US Plane Crash: बर्फीले तूफान में टेकऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार, आठ सवार में सात की मौत; एक सुरक्षित

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के कई हिस्से भारी बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। मेन में तापमान जमा देने वाला है और बर्फबारी के कारण वहां विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम हादसे की एक वजह हो सकता है।एफएए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि यह घटना रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) मिलकर इस मामले की जांच करेंगे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार लोगों को कितनी गंभीर चोटें आई हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट ने संघीय रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि यह विमान ह्यूस्टन की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, एफएए ने कहा कि यह जानकारी शुरुआती है और जांच आगे बढ़ने पर इसमें बदलाव हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk