सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जब सिटी मजिस्ट्रेट डीएम आवास पर आए थे, तब वहां एडीएम, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में कॉफी टेबल पर सौहार्दपूर्ण और शांत वातावरण में बातचीत हुई। किसी भी प्रकार का दबाव, रोक-टोक या अनुचित व्यवहार नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत के दौरान किसी भी तरह के अपशब्दों या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मानवीय और प्रशासनिक मर्यादाओं का पूरी तरह ध्यान रखते हुए संवाद किया गया। उन्होंने बंधक बनाए जाने जैसी भाषा के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे गलत संदेश जाता है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन हमेशा संवाद, सहमति और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है और किसी भी अधिकारी के साथ अन्याय या जबरदस्ती का सवाल ही नहीं उठता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें