यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के कई हिस्से भारी बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। मेन में तापमान जमा देने वाला है और बर्फबारी के कारण वहां विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम हादसे की एक वजह हो सकता है।एफएए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि यह घटना रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) मिलकर इस मामले की जांच करेंगे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार लोगों को कितनी गंभीर चोटें आई हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट ने संघीय रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि यह विमान ह्यूस्टन की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, एफएए ने कहा कि यह जानकारी शुरुआती है और जांच आगे बढ़ने पर इसमें बदलाव हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें