मिनियापोलिस में हाल ही में हुई आयसीयू नर्स एलेक्स प्रेट्टी की गोली मारकर हत्या के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग इस घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। साथ ही, कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने भी अपनी आंतरिक समीक्षा शुरू की है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से कहा शनिवार की शूटिंग अभी भी होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस और FBI द्वारा जांच के अधीन है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा प्रशासन पूरी तरह से जांच की प्रक्रिया का पालन कर रहा है। हालांकि जांच जारी है, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेटी के मामले में सार्वजनिक बयान भी दिए। व्हाइट हाउस के नीति प्रमुख स्टीफन मिलर ने प्रेट्टी को घरेलू आतंकवादी करार दिया। लेविट ने कहा व्हाइट हाउस में कोई भी राष्ट्रपति ट्रंप सहित नहीं चाहता कि अमेरिका की सड़कों पर लोग घायल या मारे जाएं।इसमें संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी और अवैध प्रवासियों के अपराधों के शिकार अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लिविट ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज और मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे समेत अन्य निर्वाचित डेमोक्रेट नेताओं को त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मिनेसोटा में डेमोक्रेट नेताओं की जानबूझकर और शत्रुतापूर्ण नीतियों के कारण यह घटना हुई। लिविट के अनुसार, वाल्ज, फ्रे और अन्य डेमोक्रेट अधिकारियों ने संघीय एजेंसियों के खिलाफ झूठ फैला कर कठिनाई पैदा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसी रुख को दोहराते हुए मिनेसोटा और अन्य डेमोक्रेट राज्यों के अधिकारियों से ICE और अन्य संघीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने को कहा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि तत्कालीन राष्ट्रप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Minneapolis: व्हाइट हाउस ने शुरू की मिनियापोलिस गोलीबारी की जांच, FBI-DHS सक्रिय; डेमोक्रेट्स को ठहराया दोषी
मिनियापोलिस में हाल ही में हुई आयसीयू नर्स एलेक्स प्रेट्टी की गोली मारकर हत्या के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग इस घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। साथ ही, कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने भी अपनी आंतरिक समीक्षा शुरू की है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से कहा शनिवार की शूटिंग अभी भी होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस और FBI द्वारा जांच के अधीन है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा प्रशासन पूरी तरह से जांच की प्रक्रिया का पालन कर रहा है। हालांकि