1 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान मौसम विभाग के अनुसार पिट्सबर्ग के उत्तर वाले इलाकों में 20 इंच तक बर्फ गिरी और ठंड इतनी ज्यादा थी कि हवा के साथ महसूस होने वाला तापमान माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूयॉर्क सिटी में हाल के वर्षों की सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई। सेंट्रल पार्क में 11 इंच बर्फ जमी। मुख्य सड़कें तो साफ कर दी गईं, लेकिन फुटपाथों पर लोग घुटनों तक बर्फ में चलने को मजबूर रहे। ऊपर से चलने वाली कई मेट्रो लाइनों में देरी हुई। 3 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI भारी बर्फबारी से ठहर गई जिंदगी दक्षिणी राज्यों में हालात और भी खराब रहे, क्योंकि वहां बर्फ के साथ-साथ फ्रीजिंग रेन (जम जाने वाली बारिश) हुई। इससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। करीब 7.5 लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई। खासकर मिसिसिपी और टेनेसी में लोग ठंड में बिना बिजली के कांपते रहे। मिसिसिपी में इसे 1994 के बाद की सबसे भयानक बर्फीला तूफान बताया जा रहा है। मिसिसिपी विश्वविद्यालय को पूरे हफ्ते के लिए बंद करना पड़ा, क्योंकि कैंपस पूरी तरह बर्फ और फिसलन से ढका रहा। वहां के मेयर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हर सड़क से कोई बवंडर गुजर गया हो। 4 of 6 अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI मौतों की वजहें भी बेहद दुखद अमेरिका के तमाम राज्यों में बर्फीले मौसम के कारण जनहानि भी हुई है। न्यूयॉर्क सिटी में ठंड से जमकर कम से कम आठ लोगों की मौत हुई। मैसाचुसेट्स और ओहियो में दो लोगों को बर्फ हटाने वाली ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें