अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

टैरिफ हटाएंगे ट्रंप?: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया फोन, राजदूत सर्जियो गोर ने साझा की जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने साझा की। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

सोने और चांदी के भाव अचानक धड़ाम क्यों?: कैसे 27 जनवरी को ही लिख दी गई गिरावट की पटकथा, समझें पूरी कहानी

सर्राफा बाजार में जश्न का माहौल था। सोना और चांदी अपनी रिकॉर्ड स्तरों पर थे, और निवेशक इस उम्मीद में थे कि डॉलर का कमजोर होना जारी रहेगा। सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ेंगी, पर बाजार धराशाई हो गया। चांदी एक दिन में ही सवा लाख रुपये टूट गई। सोना भी बुरी तरह टूट गया। हालांकि, इस गिरावट की असली कहानी डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जनवरी को ही लिख दी थी। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानेंगे। पहले जानते हैं दिल्ली में सोमवार को सोने और चांदी का भाव। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों का क्या हाल? अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले तीन सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिर चुकी है। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। क्यों धड़ाम हो गया सोने और चांदी का भाव? आइए अब विस्तार से समझते हैं सर्राफा बाजार में आई इस बड़ी गिरावट का कारण। विशेषज्ञों के अनुसार, इस भारी बिकवाली के पीछे मजबूत अमेरिकी डॉलर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया के अलग-अलग देशों से हो रही टैरिफ पर बातचीत, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में कमी और अमेरिका में फेडरल रिजर्व के अगले अध्यक्ष के रूप में केविन वॉर्श के नाम का आगे आना है। इसके अलावे केंद्रीय बजट 2026-27 में सोने और चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव न होने से भी बाजार की उम्मीदों को झटका लगा। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में निवेशकों ने जम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

फ्यूल स्विच में फिर गड़बड़ी: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर का स्विच बंद हुआ, प्लेन की उड़ानों पर लगी रोक

एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है।’ 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एअर इंडिया के लंदन जा रहे बोइंग 787-8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहा है। एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि विमान के दोनों इंजनों को ईंधन की आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल के भीतर बंद कर दी गई थी, जिससे उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि विमान में 200 से अधिक लोग सवार थे। एअर इंडिया ने कहा, ‘पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने के लिए निर्माता कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी विमानन नियामक, डीजीसीए को दे दी गई है। डीजीसीए के निर्देश के बाद एअर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई थी।’ यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पिछले साल जून में अहमदाबाद में हुए ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच चल रही है।सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के मुताबिक एअर इंडिया की उड़ान AI132 के चालक दल ने बताया कि बोइंग ड्रीम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में कल कोहरे का यलो अलर्ट: साल 2022 के बाद सबसे ठंडा रहा फरवरी; आठ तारीख तक का पूर्वानुमान हुआ जारी

पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद बीते कई दिन से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और ठंड की वापसी के बाद अब कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोहरे व धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जगह पर हल्का और कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा, साल 2022 के बाद फरवरी माह सबसे ठंडा रहा। साल 2023 में पूरे महीने का औसत अधिकतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 2024 में 24.4 और 2025 में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

संसद के बाद सोशल मीडिया बना अखाड़ा: भाजपा के वीडियो के जवाब में कांग्रेस ने साझा किया लेख, जानें पूरा मामला

𝐒𝐡𝐚𝐦𝐞𝐟𝐮𝐥 𝐩𝐨𝐥𝐢𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐛𝐲 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢! ❌ Former Army Chief General M. M. Naravane has stated clearly: “𝐍𝐨𝐭 𝐚𝐧 𝐢𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐥𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐥𝐨𝐬𝐭. 𝐖𝐞 𝐚𝐫𝐞 𝐞𝐱𝐚𝐜𝐭𝐥𝐲 𝐰𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐰𝐞 𝐰𝐞𝐫𝐞 𝐛𝐞𝐟𝐨𝐫𝐞.” Yet, to push his… pic.twitter.com/s5aMZEvApB ये जनरल मनोज मुकुंद नरवणे जी की किताब ‘Four Stars of Destiny’ का वही हिस्सा है, जिसे नेता विपक्ष @RahulGandhi जी संसद में Quote करना चाहते हैं। आखिर इस किताब में ऐसा क्या लिखा है कि मोदी सरकार घबरा रही है। आप खुद पढ़ लीजिए किताब का वो हिस्सा 👇 लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी, जो… pic.twitter.com/lME7a1oKko …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

SIR पर चुनाव आयोग से मिलीं ममता: बोलीं- बंगाल को बनाया जा रहा निशाना; आयुक्त को बताया अहंकारी और झूठा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले पर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बैठक को गुस्से में बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान ममता और उनके साथ आए TMC नेताओं ने अपने मुद्दों पर बात रखी, लेकिन आयोग की ओर से जवाब सुनने का अवसर उन्हें नहीं मिला। एक अधिकारी ने बताया जब आयुक्त जवाब देने लगे, टीएमसी नेताओं ने कई बार बीच में टोकते हुए जवाब दिया। ममता बनर्जी गुस्से में थीं और बैठक बीच में ही छोड़कर चली गईं। #WATCH | Delhi: West Bengal CM Mamata Banerjee comes out of the Election Commission Office in Delhi. She says, “I am very sad. I have been involved in politics in Delhi for a very long time. I was a minister 4 times and an MP 7 times. I have never seen such an Election… pic.twitter.com/2LayXFCfzy — ANI (@ANI) February 2, 2026 बैठक के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर ‘भाजपा का दलाल’ होने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने और उनके साथ आए कुछ SIR-प्रभावित परिवारों और पार्टी नेताओं ने काले शॉल पहनकर विरोध भी व्यक्त किया। ममता ने चुनाव आयोग कार्यालय से बाहर आते ही कहा कि वह इस पूरे मामले से बहुत दुखी हैं। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बंगाल को विशेष रूप से निशाना बनाया है और 58 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए, जबकि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।ममता बनर्जी ने कहा ‘हम देख रहे हैं कि क्या चुनाव आयोग चुनाव से पहले सरकार चुनेगा। आपके पास भाजपा की शक्ति है, हमारे पास जनता की शक्ति है। इसलिए हमने बैठक का बहिष्कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Budget Session: पीएम मोदी और अमित शाह के सामने नारेबाजी करने लगे कल्याण बनर्जी, राजनाथ ने किया ये मजेदार इशारा

संसद के जारी बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और एक अन्य सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने नारेबाजी करते दिख रहे हैं। #WATCH | Delhi | Friendly interaction between TMC MP Kalyan Banerjee and Union Minister Nitin Gadkari inside Parliament premises pic.twitter.com/OZQVcTMWpb — ANI (@ANI) December 17, 2025 लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान टीएमसी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने कल्याण बनर्जी के इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से वापस अपनी सीट पर लौटने को कहा। हालांकि, कल्याण बनर्जी ने उनको नजरअंदाज करते हुए अपनी नारेबाजी जारी रखी। टीएमसी सांसद लगातार पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लेकर लोकसभा में नारेबाजी कर रहे थे।संसद में आमतौर पर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच नोंक-झोंक के वीडियो सामने आते रहे हैं। हालांकि, कई बार हंसी-मजाक और सियासी तौर पर हल्के-फुल्के पलों के वीडियो भी नजर आते हैं। संसद के पिछले शीतकालीन सत्र में कल्याण बनर्जी का ही एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मजाक करते दिखते हैं।संसद के शीतकालीन सत्र में टीएमसी सांसद पश्चिम बंगाल में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर नितिन गडकरी के साथ मजाक करते नजर आए थे। उस दौरान नितिन गडकरी बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए थे। वहीं, कल्याण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान: क्या होगा बुलेट ट्रेनों का रूट, किन शहरों से गुजरेगी? जानें किसे-क्या मिला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर जिन हाई-स्पीड कॉरिडोर का एलान सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किया, वह किन-किन शहरों को जोड़ेंगे? इनकी लंबाई कितनी हो सकती है? इनका रूट क्या होगा? इन्हें लेकर क्या तैयारी है? आइये जानते हैं… वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। केंद्रीय बजट 2026 में सबसे अहम घोषणा सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण से जुड़ी है। दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी सहित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का एलान किया गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पहले ये चार देश भी उठा चुके कदम

T20 WC: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पहले ये चार देश भी उठा चुके कदम विस्तार Follow Us बेवजह अड़ियल रवैया अपना रहा पाकिस्तान यह पहला मौका नहीं है जब किसी टीम ने विश्व कप में मुकाबले के बहिष्कार का फैसला लिया है। इससे पहले चार टीमें ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा के चलते ऐसे फैसले किए। लेकिन पाकिस्तान को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला भी कोलंबो में खेला जाना था, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मैच भी श्रीलंका में ही कराया जाएगा। इसके बावजूद पाकिस्तान ने बिना किसी वजह के भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान कर दिया है। पाकिस्तान पर क्या कड़े फैसले ले सकता है आईसीसी? पाकिस्तान बहिष्कार की नौटंकी कर रहा है, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस बहिष्कार के परिणामस्वरूप दंडात्मक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंक काटे जाएंगे। पाकिस्तान को आईसीसी रैकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना नहीं आईसीसी से मिलने वाले राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आईसीसी सदस्य देशों की शीर्ष टीमें पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर सकेंगी। पाकिस्ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk