शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप: विदिशा की इशिका मीणा का शूटिंग बॉल टीम में चयन, वर्ल्ड कप में बढ़ाएंगी भारत का मान

शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप का आयोजन 1 से 3 फरवरी 2026 तक राजधानी नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 18 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम में इशिका मीणा को मुख्य अटैकर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इशिका मीणा की शैक्षणिक और खेल यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। वे विदिशा स्थित महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने बीपीईएस में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। खेल के क्षेत्र में इशिका लगातार सक्रिय रही हैं और अब तक सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की छह राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर चुकी हैं।उनकी इस सफलता के पीछे शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं अनुभवी कोच जितेंद्र सिंह बघेल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने इशिका की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।इशिका के चयन की खबर मिलते ही उनके स्कूल, खेल जगत और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वी टीच स्कूल प्रबंधन, खेल प्रेमी पंकज भार्गव, रविकांत नामदेव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने इशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। विदिशा की यह बेटी आज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Budget 2026: क्या पुरानी टैक्स रिजीम खत्म होने वाली है? जानिए वित्त मंत्री के एलानों का आपकी जेब पर क्या असर

वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट ने मध्यम वर्ग और वेतनभोगी करदाताओं को निराश किया है। जहां एक तरफ महंगाई और ब्याज दरें बढ़ रही हैं, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया और न ही कोई नई छूट दी है। 72% करदाता नई रिजीम में शिफ्ट हो चुके हैं, इसके बावजूद पुरानी रिजीम को लेकर संशय बरकरार है। आइए, इस बजट के बाद आपके मन में उठ रहे टैक्स से जुड़े हर सवाल का जवाब चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभ नारायण सिंह से आसान भाषा में जानते हैं। सवाल: बजट 2026 में वेतनभोगी वर्ग को टैक्स में क्या राहत मिली है? जवाब: सच कहा जाए तो मध्यम वर्ग और वेतनभोगियों को इस बजट से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। उम्मीद थी कि ‘नई टैक्स रिजीम’ को आकर्षक बनाने के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी, लेकिन वित्त मंत्री सीतारमण ने इसे जस का तस रखा है। यानी आपको मौजूदा ₹75,000 की छूट पर ही संतोष करना होगा। इसके अलावा टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सवाल: 72% लोग नई रिजीम में आ चुके हैं, तो सरकार ने पुरानी रिजीम को खत्म क्यों नहीं किया? जवाब: यह एक बड़ा सवाल है। चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभ नारायण सिंह के अनुसार, सरकार के लिए पुरानी रिजीम को एक झटके में खत्म करना आसान नहीं है क्योंकि अभी भी एक बड़ा और प्रभावशाली वर्ग है जिसके लिए पुरानी रिजीम ही बेहतर है। सरकार का मानना है कि पुरानी रिजीम को बंद करने का एलान करने के बजाय, इसे समय के साथ खुद-ब-खुद खत्म होने दिया जाए। जब लोग खुद नई रिजीम को बेहतर मानकर उसे चुनेंगे, तो पुरानी व्यवस्था अपने आप अप्रासंगिक हो जाएगी। सवाल: मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे लिए नई रिजीम सही है या पुरानी? इसका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Budget: राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ने के बीच क्या घट पाएगा केंद्र के कर्ज का भार? बजट को लेकर ये बोले व्यय सचिव

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद राज्यों को केंद्र से बहुत बड़ी रकम मिलने वाली है। इसी वजह से केंद्र सरकार को अपने खर्च, घाटे और कर्ज को कम करने की योजना पर बहुत सोच-समझकर चलना होगा। यह बात व्यय सचिव वी वुअलनाम ने सोमवार को कही। केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41% तय करने का सुझाव 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनागरिया की अगुआई वाले आयोग ने सुझाव दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से अगले पांच साल तक केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41% ही रखी जाए। यानी केंद्र जितना टैक्स वसूलेगा, उसका 41% हिस्सा राज्यों को मिलेगा। ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों को मिलने वाला अनुदान को दोगुना इसके अलावा आयोग ने कहा है कि ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों (जैसे पंचायतें और नगरपालिकाएं) को मिलने वाला अनुदान दोगुना किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास के काम बेहतर ढंग से हो सकें। 16वें वित्त आयोग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए 2026-27 से 2030-31 की अवधि में कुल 7.91 लाख करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की है, जिससे जमीनी स्तर पर बुनियादी सेवाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं, राज्यों के लिए हस्तांतरण के बाद के राजस्व घाटे के अनुदान को समाप्त करने की सिफारिश की। आयोग के फार्मूले के तहत राज्यों को कैसे मिलेगा लाभ? बजट के बाद वुअलनाम ने कहा कि वित्त आयोग के फार्मूले के तहत केंद्रीय कर संग्रह से राज्यों को लगभग 14 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, अनुदानों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं (Centrally Sponsored Schemes) व केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं (Central Sector Schemes) को मिलाकर कुल मिलाकर 25 लाख करोड़ रुपय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: पुणे के पोर्श हादसा मामले में बड़ा फैसला, तीन आरोपियों को जमानत मिली; 2024 में हुई थी दो मौतें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के चर्चित पुणे पोर्श कार हादसा मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। इस हादसे में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। कोर्ट ने इस दौरान अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में माता-पिता की जिम्मेदारी भी तय होती है, क्योंकि वे अपने नाबालिग बच्चों पर सही नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

ग्रैमी के मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा, होस्ट ट्रेवर नोआ को कहा लूजर; मुकदमा करने की दी चेतावनी

ग्रैमी अवॉर्ड के मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन नीति का खूब विरोध किया गया। साथ ही होस्ट ट्रेवर नोआ ने अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक भी उड़ाया। इस मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट ट्रेवर नोआ पर तंज कसा है। साथ ही उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। जानिए, ग्रैमी के मंच पर होस्ट ट्रेवर नोआ ने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या कहा और जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या जवाब दिया। इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ होस्ट कर रहे थे। उन्होंने इस अवॉर्ड नाइट में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाया। उन पर कुछ आपत्तिजनक बातें भी कहीं। इस बात से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेवर नोआ को लूजर कह दिया। डोनाल्ड ट्रंप अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘ट्रेवर नोआ ने मेरे बारे में गलत कहा है। उसने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन ने एपस्टीन आईलैंड पर वक्त बिताया। यह बिल्कुल गलत है। मैं बिल के लिए नहीं बोल सकता लेकिन मैं कभी एपस्टीन आईलैंड पर नहीं गया।’ ट्रंप ने मुकदमा करने की धमकी दी वह आगे ट्वीट में लिखते हैं, ‘ऐसे झूठे और मानहानिकारक बयान मुझ पर फेक न्यूज मीडिया तक ने नहीं लगाए हैं। लेकिन ट्रेवर नोआ एक टोटल लूजर। बेहतर होगा कि वह अपने फैक्ट्स ठीक कर ले। ऐसा लगता है कि मैं इस टैलेंटलेस, बेवकूफ पर मुकदमा करने के लिए अपने वकीलों को भेजूंगा। उस पर कई डॉलर का मुकदमा करूंगा। तैयार हो जाओ नोआ, मैं तुम्हारे साथ थोड़ा मजा करने वाला हूं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा शाम 4 बजे तक स्थगित; राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी

03:12 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 03:07 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी चेतावनी राहुल गांधी के बार-बार एक मुद्दे को दोहराने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा। राहुल गांधी के बार-बार एक मुद्दे को दोहराने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा। 03:03 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने उसी बयान को दोहरा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामा मचा था और सदन को 3 बजे तक स्थगति करना पड़ा था। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने उसी बयान को दोहरा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामा मचा था और सदन को 3 बजे तक स्थगति करना पड़ा था। 02:56 PM, 02-Feb-2026 राहुल गांधी देश से माफी मांगें- किरेन रिजिजू लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार एक ही गलती दोहराई है, सदन का नियम से चलना जरूरी है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है और वे देश से माफी मांगें। लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्हों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

‘चोरी की जमीन पर कोई अवैध प्रवासी नहीं…’, ग्रैमी बना विरोध का मंच, ट्रंप के खिलाफ किसने क्या कहा? यहां जानें

सिंगर बैड बनी ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट पॉलिसी को लेकर कहा, ‘हम जंगली नहीं हैं। हम जानवर नहीं हैं। हम एलियन नहीं हैं। हम इंसान हैं। नफरत से नफरत और ज्यादा ताकतवर होती है। नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ प्यार है। अगर हम लड़ते हैं तो हमें प्यार से लड़ना होगा।’सिंगर-एक्ट्रेस ग्लोरिया एस्टेफन ने भी भी ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई कहेगा कि हम बॉर्डर पर पूरी तरह से फ्रीडम चाहते हैं। लेकिन जो हो रहा है, वह बिल्कुल भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जिनके परिवार हैं। जिन्होंने दशकों से अमेरिका को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। छोटे बच्चे डिटेंशन सेंटर्स में हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार मानवता के लिए हमारी अपील सुनेगी, जो सबसे जरूरी चीज है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

25 साल की साध्वी की रहस्यमयी मौत: इंजेक्शन, वायरल वीडियो और ‘सुसाइड पोस्ट’; प्रेम बाईसा केस में क्या है सच?

मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जीया। दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज अंतिम श्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है। मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली, मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा। मैंने आदि गुरु शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा। अग्निपरीक्षा के लिए निवेदन किया लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा… मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा।“जाहिर है, इस सुसाइड नोट में वो अपनी मौत की बात भी लिख रही हैं और साथ अग्निपरीक्षा देने की पेशकश करने का भी जिक्र कर रही हैं। वो पेशकश, जो वो पहले भी वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कर चुकी थी। यानी उनकी मौत का कनेक्शन उस वायरल वीडियो से भी जुड़ता है, जिसने उनकी और उनके गुरु की जिंदगी में भूचाल ला दिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित; राहुल के बयान पर बरपा हंगामा

02:08 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगति लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान मचे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगति कर दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - अध्यक्ष महोदय आपने एक व्यवस्था दे दी कि नरवणे जी की किताब पर नहीं बोल सकते क्योंकि वो प्रकाशित नहीं हुई है। फिर उन्होंने एक मैगजीन का जिक्र नहीं किया जा सकता है। फिर उन्होंने इसके अलावे कैलाश रेजिमेंट टैंक कहा, इनको किसने बताया है। लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान मचे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगति कर दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - अध्यक्ष महोदय आपने एक व्यवस्था दे दी कि नरवणे जी की किताब पर नहीं बोल सकते क्योंकि वो प्रकाशित नहीं हुई है। फिर उन्होंने एक मैगजीन का जिक्र नहीं किया जा सकता है। फिर उन्होंने इसके अलावे कैलाश रेजिमेंट टैंक कहा, इनको किसने बताया है। 02:05 PM, 02-Feb-2026 राहुल गांधी को लोकसभा अध्यक्ष की चेतावनी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे सदन में नियमों के तहत बोलें, अगर वे नियमों और तथ्यों के साथ नहीं बोलेंगे तो वे दूसरे वक्ता को बोलने का मौका देंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे सदन में नियमों के तहत बोलें, अगर वे नियमों और तथ्यों के साथ नहीं बोलेंगे तो वे दूसरे वक्ता को बोलने का मौका देंगे। 01:59 PM, 02-Feb-2026 सदन नियमों से चलता है- किरेन रिजिजू लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है और नेता प्रतिपक्ष नियमों को नहीं मान रहे हैं। केंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी; चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 8000 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट एमसीक्स पर सोने का भाव 8,187 रुपये गिरकर 1,34,00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है। क्या है गिरावट के कारण? बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया। हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे। घरेलू बाजार में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk