संसद के जारी बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और एक अन्य सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने नारेबाजी करते दिख रहे हैं। #WATCH | Delhi | Friendly interaction between TMC MP Kalyan Banerjee and Union Minister Nitin Gadkari inside Parliament premises pic.twitter.com/OZQVcTMWpb — ANI (@ANI) December 17, 2025 लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान टीएमसी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने कल्याण बनर्जी के इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से वापस अपनी सीट पर लौटने को कहा। हालांकि, कल्याण बनर्जी ने उनको नजरअंदाज करते हुए अपनी नारेबाजी जारी रखी। टीएमसी सांसद लगातार पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लेकर लोकसभा में नारेबाजी कर रहे थे।संसद में आमतौर पर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच नोंक-झोंक के वीडियो सामने आते रहे हैं। हालांकि, कई बार हंसी-मजाक और सियासी तौर पर हल्के-फुल्के पलों के वीडियो भी नजर आते हैं। संसद के पिछले शीतकालीन सत्र में कल्याण बनर्जी का ही एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मजाक करते दिखते हैं।संसद के शीतकालीन सत्र में टीएमसी सांसद पश्चिम बंगाल में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर नितिन गडकरी के साथ मजाक करते नजर आए थे। उस दौरान नितिन गडकरी बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए थे। वहीं, कल्याण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें