पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद बीते कई दिन से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और ठंड की वापसी के बाद अब कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोहरे व धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जगह पर हल्का और कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा, साल 2022 के बाद फरवरी माह सबसे ठंडा रहा। साल 2023 में पूरे महीने का औसत अधिकतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 2024 में 24.4 और 2025 में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें