MP News: माँ शारदा की चौखट पर बाहुबली नेता का शक्ति प्रदर्शन, प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह तक पहुंचे हथियार

मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गर्भगृह में शस्त्र के साथ पूजा की जा रही है। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि सामान्य भक्तों के लिए जहां कड़े नियम लागू किए जाते हैं, वहीं प्रभावशाली नेताओं के लिए अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। आरोप है कि बाहुबली छवि के चलते राजा भैया को विशेष अनुमति दी गई, जो नियमों के खिलाफ है।मां शारदा मंदिर में प्रतिदिन हजारों और नवरात्र जैसे पर्वों पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गर्भगृह तक शस्त्र ले जाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है। श्रद्धालुओं ने सवाल उठाया है कि अगर इसी तरह नियमों का उल्लंघन हुआ तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। हालांकि इस पूरे मामले पर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मंदिर प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए जांच की मांग की है। मामले पर मंदिर प्रशासक दिव्या सिंह पटेल एसडीएम मैहर को संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka: शिवकुमार को सीएम बनाने की अपील, 80-90 विधायकों का हाईकमान पर दबाव, कांग्रेस MLA का बड़ा दावा

दिल्ली में एक पार्टी बैठक के लिए रवाना होने से पहले दिया। उन्होंने कहा कि वे आगामी राज्य चुनावों पर एआईसीसी की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। पार्टी नेताओं को दी नसीहत शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘आज मेरी एआईसीसी में विभिन्न चुनावों से संबंधित राजनीतिक मामलों पर बैठक है, इसलिए मैं (दिल्ली) जा रहा हूं। एआईसीसी ने मुझे बुलाया है क्योंकि तारीखों की घोषणा होनी बाकी है।’ उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन के कयासों पर कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है। जब दूसरे लोग मेरे पक्ष में या किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ बयान देते हैं या राय देते हैं, तो इससे पार्टी को नुकसान होता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी से इस पर बोलने से मना किया है। ‘मैं और सीएम सिद्धारमैया जानते हैं कि हमने क्या बात की’ दिल्ली जाने से पहले मंगलवार को बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने पार्टी के अंदर के असमंजस पर बात करते हुए कहा, ‘दूसरे लोगों को असमंजस हो सकता है; हमें कोई भ्रम नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मुझे पता है कि हमने क्या कहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री और मुझे पता है कि हमने किस बारे में बात की। हमने अलग-अलग या सीक्रेट में बात नहीं की। सिद्धारमैया, मैंने और पार्टी लीडरशिप ने मिलकर बात की, और हम उस समझ के अनुसार काम कर रहे हैं।’ अन्य वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा, ‘हमने यह मामला हाई कमान पर छोड़ दिया है। 80-90 विधायकों ने शीर्ष नेतृत्व से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए मौका देने का अनुरोध किया है। हम एक अनुशासित पार्टी हैं और हमें शालीनता से व्यवहार करना होगा। हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं..’, आत्मसमर्पण करने से पहले राजपाल का भावुक बयान; बोले- यहां कोई दोस्त नहीं

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव पर इन दिनों मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ वक्त पहले एक चेक बाउंस मामले को लेकर उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने क्या कहा? क्यों वह बहुत भावुक नजर आए, जानिए? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव सरेंडर करने से पहले काफी दुखी, भावुक थे। न्यूज एक्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई रास्ता नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।’ इस तरह राजपाल यादव ने अपनी परेशानी मीडिया के सामने साझा की है।2 फरवरी को राजपाल यादव को यह निर्देश दिया गया था कि वह सरेंडर करें। अभिनेता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि एक्टर ने 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया है और भुगतान करने के लिए एक हफ्ते का और समय मांगा था। हालांकि, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सरेंडर करने के लिए समय बढ़ाने की राजपाल यादव की अर्जी खारिज कर दी। फिर बीते गुरुवार को अभिनेता ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

फुटबॉल के देश में बैट-बॉल की वापसी: कैसे इटली में जन्मा, दबा और फिर जिंदा हुआ क्रिकेट? 230 साल पुरानी है कहानी

फुटबॉल के देश में बैट-बॉल की वापसी: कैसे इटली में जन्मा, दबा और फिर जिंदा हुआ क्रिकेट? 230 साल पुरानी है कहानी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यहीं से खेल की बुनियाद पड़ी। जो शुरुआत महज ब्रिटिश नाविकों के टाइमपास के रूप में हुई थी, वही धीरे-धीरे देश में इस खेल के बीज बो गई। समय के साथ क्रिकेट ने इटली की जमीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अब हालात ऐसे हैं कि टीम वैश्विक मंच पर कदम रख चुकी है। इटली की टीम सोमवार को भले ही स्कॉटलैंड से हार गई हो, लेकिन उसने दम दिखाया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों को देखकर लगा कि इनमें काबीलियत है। इटली आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भले ही पहली बार नजर आ रहा हो, लेकिन इस देश में क्रिकेट कोई नया खेल नहीं है। फुटबॉल भले ही आज इटली का जुनून हो, पर क्रिकेट की जड़ें यहां दो सौ साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। इटली में क्रिकेट नया नहीं है। आईसीसी के मुताबिक, इटली में क्रिकेट का पहला दर्ज मुकाबला 1793 में खेला गया था। उस समय ब्रिटिश नौसेना के नायक होराशियो नेल्सन ने नेपल्स के बंदरगाह पर अपने नाविकों के लिए मैच आयोजित कराया था। मकसद था कि जहाज किनारे खड़े रहने के दौरान नाविक व्यस्त रहें और किसी परेशानी में न पड़ें। बड़े इतालवी फुटबॉल क्लब की जड़ें भी क्रिकेट से जुड़ीं दिलचस्प बात यह है कि इटली के कुछ सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों की जड़ें भी क्रिकेट से ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament: विपक्षी सांसदों के पत्र के जवाब में भाजपा की महिला सांसदों ने खोला मोर्चा, स्पीकर से की ये मांग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भाजपा की महिला सांसदों ने की विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पत्र में भाजपा की महिला सांसदों ने लिखा, ‘4 फरवरी, 2026 को माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा के दौरान आपने लोकसभा में गरिमा, मर्यादा और पवित्रता को जिस तरह से बनाए रखा, उसके लिए हम आपके प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हैं और आपकी प्रशंसा करते हैं।’ ‘उस दिन पूरे देश ने सदन में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक घटनाओं में से एक को देखा, जब विपक्षी सांसद सदन के वेल में पहुंच गए, बल्कि उन्होंने स्पीकर की मेज पर चढ़कर कागज स्पीकर की ओर उछाले।’ ‘दुख की बात ये है कि विपक्षी माननीय महिला सदस्यों ने सदन के भीतर आक्रामक व्यवहार किया और उन्होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री की सीट को घेरा बल्कि अपनी सीट छोड़कर सत्ता पक्ष की ओर चले गए….।’ ‘हम आपसे अपील करते हैं कि सदन के भीतर ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को कलंकित करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।’ क्या है पूरा मामला दरअसल 4 फरवरी को लोकसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन होना था, लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम की सुरक्षा का हवाला देकर प्रधानमंत्री का संबोधन टाल दिया। लोकसभा में पीएम मोदी शाम 5 बजे बोलने वाले थे। लेकिन बैठक शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, करीब 8 से 10 महिला सांसद, जिनमें कांग्रेस की तीन महिला सांसद शामिल थीं, पीएम की सीट के पास पहुंच गईं। वे बैनर लेकर खड़ी हो गईं। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। जिस पर स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया। पीएम सदन में नहीं आए और भाषण रद्द हो गया। अगले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल, कार्यवाही चलाने को लेकर शर्तों पर फंसा पेंच; जानें पूरा मामला

इससे पहले, राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ लोकसभा अध्यक्ष के साथ सोमवार को आधे घंटे बैठक की। इसके बाद गतिरोध दूर होने की उम्मीद जगी थी। नेता प्रतिपक्ष ने बजट पर चर्चा से पूर्व व्यापार समझौते पर संक्षिप्त चर्चा और इसकी शुरुआत उनकी ओर से शुरू करने की शर्त रखी। इसके जवाब में सरकार ने शर्त रखा कि सत्र के दौरान आसन, प्रधानमंत्री की अवमानना, सदन में विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर नेता प्रतिपक्ष खेद जताएं। सरकारी सूत्रों ने कहा, यह भी हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष भारत-अमेरिका समझौते पर बोलने के बाद फिर से सदन की कार्यवाही न चलने दें। ऐसे में सरकार किसी शर्त के बंधन में नहीं बंधना चाहती।राहुल ने सोमवार शाम को दावा किया कि अध्यक्ष ने उन्हें बजट सत्र पर चर्चा से पहले बोलने देने का आश्वासन दिया है। हालांकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में यह तय हुआ था कि समझौते पर बोलने के बाद सदन सुचारू रूप से चलेगा। सरकार के सूत्रों का कहना है कि विपक्ष की मंशा स्पष्ट नहीं है। ऐसे में यह नहीं हो सकता कि नेता प्रतिपक्ष के बोलने के बाद सदन की कार्यवाही न चल पाए।संकेत साफ हैं कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की तरह ही आम बजट पर चर्चा के लिए भी सरकार को ध्वनिमत का सहारा लेना होगा। चूंकि इस सत्र के महज चार कार्यदिवस शेष बचे हैं, ऐसे में सरकार के रणनीतिकारों को लगता है कि उनके पास दूसरा चरण शुरू होने से पहले बीच का रास्ता निकालने के लिए लंबा अवसर होगा।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के जवाब के दौरान आसन की ओर से विपक्षी महिला सांसदों पर की गई टिप्पणी को भी सूत्र ने सही बताया। सूत्र का कहना था कि जिस दिन पीएम को चर्चा का जवाब दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल; नरवणे की किताब पर पेंगुइन की सफाई; T20WC में भारत से भिड़ेगा PAK

देश-दुनिया में सोमवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान सरकार ने रुख बदलते हुए घोषणा की कि टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेलेगी। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने एपस्टीन विवाद के बीच इस्तीफा देने से इनकार किया और पद पर बने रहने की बात कही। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर पेंगुइन ने स्पष्ट किया कि पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है। अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार समझौते में टैरिफ घटाकर 19 प्रतिशत किया गया, जिससे रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को राहत मिलेगी। दिल्ली में भाजपा सरकार ने केंद्र और उपराज्यपाल के खिलाफ आप सरकार के समय दायर कई मुकदमे वापस ले लिए। महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में महायुति को बढ़त मिली और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बांग्लादेश में चुनाव प्रचार थम गया है और BNP ने आत्मनिर्भर देश का वादा किया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ। उधर, संघ प्रमुख के साथ भोजन को लेकर विवाद पर सिंगर अदनान सामी ने आलोचकों को तीखा जवाब दिया। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

UK: पहले माफी, फिर सांसदों से समर्थन; अब ब्रिटिश PM के बदले सुर, कहा- पद नहीं छोड़ूंगा, आखिरी दम तक लड़ूंगा

ब्रिटेन की राजनीति इस समय बड़े उथल-पुथल से गुजर रही है। प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने एपस्टीन विवाद पर पहले माफी मांगी थी। फिर अपनी पार्टी के सांसदों से समर्थन की अपील की थी और कहा था कि डेढ़ वर्ष ही बचे हैं। उन्हें कार्याकल पूरा कर लेने दें। हालांकि अब उनके सुर बदल गए हैं और उन्होंने एलान किया है कि वो पद नहीं छोड़ेंगे और विवाद पर आखिरी दम तक लड़ेंगे। पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवाद के कारण उनकी सरकार घिर है। लेबर पार्टी के भीतर से ही विरोध बढ़ रहा है और नेतृत्व बदलने की आवाजें भी उठने लगी हैं। पूरा विवाद पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति से जुड़ा है, जिन्हें 2024 में वॉशिंगटन में ब्रिटेन का राजदूत बनाया गया था। बाद में सामने आए दस्तावेजों में एपस्टीन से उनके रिश्तों का जिक्र हुआ। इसके बाद नियुक्ति पर सवाल उठे। आलोचकों का कहना है कि इतनी संवेदनशील पोस्ट पर नियुक्ति से पहले पूरी जांच होनी चाहिए थी। हालांकि कीएर स्टार्मर का एपस्टीन से कोई निजी संबंध सामने नहीं आया है, फिर भी फैसले की जिम्मेदारी उन पर डाली जा रही है।लेबर पार्टी के कई सांसदों ने स्टार्मर से इस्तीफा मांग लिया है। स्कॉटलैंड में पार्टी नेता एनास सरवर ने खुलकर कहा कि डाउनिंग स्ट्रीट का नेतृत्व बदलना चाहिए। उनका कहना है कि बहुत ज्यादा गलत फैसले हुए हैं। इससे पार्टी की साख को नुकसान हुआ है। जनमत सर्वेक्षणों में भी लेबर पार्टी की स्थिति कमजोर बताई जा रही है। इससे आंतरिक असंतोष और बढ़ गया है।दबाव बढ़ने पर स्टार्मर ने लेबर सांसदों की बैठक में भावुक और आक्रामक दोनों अंदाज में बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर लड़ाई जीती है और यह लड़ाई भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वह अप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: अपनी बात से कैसे पलटा PAK? भारत से मैच खेलने को हुआ राजी, ICC के चाबुक से पस्त पड़े नकवी के तेवर

बांग्लादेश विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर रहमान से हुई। दरअसल, आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबु धाबी में मिनी नीलामी हुई थी। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। मुस्तफिजुर को नीलामी में मोटी रकम मिली। मुस्तफिजुर एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं थे जो आईपीएल नीलामी में उतरे थे। इस बार बांग्लादेश के कुल सात खिलाड़ी थे जो ऑक्शन टेबल पर उतरे। इन खिलाड़ियों में रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान शामिल थे। इनमें से केवल मुस्तफिजुर को ही खरीदार मिला था। मुस्तफिजुर को लेने के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (केकेआर) के बीच होड़ देखने मिली थी और अंत में केकेआर मोटी कीमत पर इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेने में सफल रहा था। बौखलाए बांग्लादेश ने सुरक्षा को बनाया बहाना मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश बुरी तरह बौखला गया और उसने उकसाने वाले बयान देने शुरू कर दिए। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा का हवाला देकर टी20 विश्व कप के मैच भारत में नहीं खेलने की मांग की। बीसीबी की मांग के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने आग में घी डालने का काम किया। नजरुल ने लगातार भारत विरोधी बयान दिए और क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से बांग्लादेश टीम के मैच भारत के बजाए श्रीलंका में कराने के लिए कहा। इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी। आईसीसी की एंट्री और बांग्लादेश की जिद फिर इस मामले पर जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी की एंट्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Naravane Memoir Row: 'अब तक प्रकाशित नहीं हुई फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी', जनरल नरवणे की किताब पर पेंगुइन की सफाई

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस किताब के एकमात्र प्रकाशन अधिकार उनके पास हैं, लेकिन यह किताब अब तक प्रकाशित ही नहीं हुई है। न तो इसकी कोई छपी हुई प्रति और न ही डिजिटल संस्करण (ई-बुक, पीडीएफ आदि) बाजार में जारी किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk