मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गर्भगृह में शस्त्र के साथ पूजा की जा रही है। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि सामान्य भक्तों के लिए जहां कड़े नियम लागू किए जाते हैं, वहीं प्रभावशाली नेताओं के लिए अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। आरोप है कि बाहुबली छवि के चलते राजा भैया को विशेष अनुमति दी गई, जो नियमों के खिलाफ है।मां शारदा मंदिर में प्रतिदिन हजारों और नवरात्र जैसे पर्वों पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गर्भगृह तक शस्त्र ले जाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है। श्रद्धालुओं ने सवाल उठाया है कि अगर इसी तरह नियमों का उल्लंघन हुआ तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। हालांकि इस पूरे मामले पर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मंदिर प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए जांच की मांग की है। मामले पर मंदिर प्रशासक दिव्या सिंह पटेल एसडीएम मैहर को संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें