PAK vs USA Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

06:35 PM, 10-Feb-2026 PAK vs USA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: आंद्रिएस गोउस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंग कुमार, संजय कृष्णामूर्ती, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरव नेत्रवल्कर। पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। आंद्रिएस गोउस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंग कुमार, संजय कृष्णामूर्ती, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरव नेत्रवल्कर।सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। 06:33 PM, 10-Feb-2026 PAK vs USA Live Score: अमेरिका ने जीता टॉस अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 06:20 PM, 10-Feb-2026 PAK vs USA Live Score: पाकिस्तान को मात दे चुका है अमेरिका पाकिस्तान के लिए अमेरिका का सामना करना आसान नहीं होगा क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान के लिए अमेरिका का सामना करना आसान नहीं होगा क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान को हराया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Naravane Memoir Row: 'प्री-ऑर्डर का मतलब प्रकाशित किताब नहीं', पेंगुइन ने दोबारा जारी की सफाई; विवाद बढ़ा

पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ओर से एक और बयान जारी किया गया है। प्रकाशन ने मंगलवार को कहा कि किसी किताब या उसके प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होने की घोषणा को पब्लिकेशन नहीं माना जाना चाहिए। इसके साथ प्रकाशन ने कहा है कि प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किताब और पब्लिश हुई किताब एक ही बात नहीं हैं। यह स्पष्टीकरण कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा नरवणे के 2023 के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देने के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि उनकी आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अब उपलब्ध है।पेंगुइन ने अपने बयान में कहा ‘एक घोषित किताब, प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किताब और प्रकाशित किताब तीन अलग-अलग चीजें हैं। केवल घोषणा का मतलब है कि किताब भविष्य में प्रकाशित की जाएगी। प्री-ऑर्डर केवल पाठकों और रिटेलरों को अग्रिम आदेश देने की सुविधा देता है, इसका मतलब यह नहीं कि किताब पहले से ही उपलब्ध है।‘साथ ही उन्होंने कहा कि प्रकाशन की निर्धारित तिथि केवल योजना का संकेत है, किताब बाजार में तभी उपलब्ध होती है जब इसे खरीदने के लिए रिटेल चैनलों पर रखा गया हो। पेंगुइन ने पहले कहा था कि किताब के प्रिंट या डिजिटल रूप में कोई संस्करण प्रकाशित, वितरित या बेचा नहीं गया है।लोकसभा में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने नरवणे के 2023 के सोशल मीडिया पोस्ट को पढ़ा और कहा ‘यह ट्वीट खुद नरवणे ने किया था। मेरी बात यह है कि या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन। दोनों सच नहीं हो सकते। गांधी ने कहा कि किताब अमेजन पर उपलब्ध है और नरवणे ने ट्वीट करके लोगों से इसे खरीदने को कहा था।पेंगुइन ने स्पष्ट किया कि उनके पास नरवणे की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Accident: फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, कार के उड़े चिथड़े, तीनों LPU के छात्र थे

फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर गांव चाचोकी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और टाटा 407 (ट्रक) के भी आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के चिथड़े उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अरमान मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे। जिस कार में तीनों सवार थे उसके परखच्चे उड़ गए।घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कर ट्रैफिक को सूचारू करवाया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं। वहीं ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र मीत राम निवासी लाडोवाल घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि तीनों मृतक इटियोस कार नंबर पीबी 10 डीएस 5210 में फगवाड़ा से फिल्लौर की तरफ जा रहे थे। कार ओवर स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटियां खाती हुई हाईवे के दूसरी तरफ फिल्लौर की तरफ से फगवाड़ा की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Ghooskhor Pandat: बदल जाएगा ‘घूसखोर पंडित’ का नाम, विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने लिया फैसला; कोर्ट को दी जानकारी

मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर घोषणा की बाद से ही विवाद जारी है। विवाद फिल्म के नाम को लेकर है, जिसमें पंडित शब्द का इस्तेमाल किया गया है। भारी विरोध के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। वहीं एफएमसी ने भी फिल्म पर बैन की बात कही थी। लेकिन इस मामले में अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: टी20 विश्वकप में परिवार साथ नहीं ले जा सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नहीं मानी क्रिकेटरों की मांग

T20 WC: टी20 विश्वकप में परिवार साथ नहीं ले जा सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नहीं मानी क्रिकेटरों की मांग और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्वकप 2026 में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों और पार्टनर्स को उनके साथ रहने से रोक दिया है।सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मांग की थी कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके परिवारों को भी साथ रहने की अनुमति दी जाए। हालांकि, खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मांग को फिलहाल ठुकरा दिया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी आना बाकी है। ग्रुप स्टेज में तीन मैच अपने घर में बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले भारत में ही खेलने वाली है। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक 45 दिनों से ज्यादा चलने वाली सीरीज या टूर्नामेंट के लिए परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ 14 दिनों तक रह सकते हैं, जबकि छोटे टूर के लिए यह लिमिट घटाकर सिर्फ सात दिन कर दी गई है। ‘परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे’ इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

4 फरवरी को लोकसभा में क्या हुआ?: रिजिजू ने जारी किया वीडियो, बोले- निम्नतम स्तर के व्यवहार पर कांग्रेस को गर्व

सोमवार को विपक्ष की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर स्पीकर पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मंगलवार को भाजपा की महिला सांसदों ने भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है और लोकसभा में उग्र व्यवहार करने के लिए विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जब इसे लेकर किरेन रिजिजू से सवाल किया गया तो उन्होंने भी विपक्षी सांसदों के रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा, भाजपा सांसद खासकर महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसदों के रवैये के खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है। रिजिजू ने कहा, ‘कांग्रेस के सांसद सत्ता पक्ष (ट्रेजरी बेंच) की तरफ चले गए थे।’ ‘वे प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंच गए। उन्होंने एक तरह से सत्ता पक्ष की बेंच का लगभग घेराव कर लिया था।’ ‘हमें अपने भाजपा और एनडीए सांसदों को नियंत्रित करना पड़ा था। भाजपा की महिला सांसद, कांग्रेस सांसदों के इस व्यवहार से बेहद आक्रोशित थीं। हमने अपने सांसदों को धक्का-मुक्की करने से रोका।’ ‘इसके बाद विपक्षी सांसद स्पीकर के चेंबर में गए और उन्हें धमकाया। भाजपा की महिला सांसदों ने शिकायत की है। देखते हैं कि स्पीकर इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।’ Congress Party is proud of the most degrading behavior by their MPs !! If we had not stopped all BJP MPs and allowed the Women MPs to confront Cong. MPs, it would have led to very ugly scene. We have very high consideration, to protect the dignity & sanctity of the Parliament. https://t.co/tRj5HjLKFH pic.twitter.com/aTmktk4Y7E — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2026 संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर 4 फरवरी का लोकसभा की कार्यवाही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा सियासी तापमान, भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप; SIR पर घेरा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। ऐसे में अब भाजपा के लोकसभा सांसद ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस दौरान पात्रा ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप भी लगाए। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट की जा रही है… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: 'पुरानी ताकतों को हजम नहीं हो रहा', गावस्कर ने नासिर हुसैन को क्यों लताड़ा? सूर्यवंशी का दिया उदाहरण

T20 WC: ‘पुरानी ताकतों को हजम नहीं हो रहा’, गावस्कर ने नासिर हुसैन को क्यों लताड़ा? सूर्यवंशी का दिया उदाहरण और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जब पाकिस्तान का यह ड्रामा शुरू हुआ था, तो कुछ क्रिकेट पंडितों ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को अपना समर्थन दिखाया था और भारत पर सवाल उठाए थे। इनमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी शामिल हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें करार जवाब देते हुए लताड़ा है। गावस्कर का कहना है कि पुरानी ताकतों को भारत का दम देखना पच नहीं रहा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए नासिर हुसैन की जमकर खिंचाई की। आइए पूरा मामला जानते हैं… टी20 विश्वकप से पहले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा आखिरकार सोमवार को समाप्त हो गया। पाकिस्तानी सरकार ने पीसीबी और पाकिस्तान टीम से भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले एक फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में ड्रामा करते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कारण करने का एलान किया था। नौ दिन के ड्रामे के बाद और आईसीसी के चाबुक के बाद पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। क्या बोले थे नासिर हुसैन? दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच पर खड़े हुए बवाल के बीच नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट में सवाल उठाया था कि क्या आईसीसी सभी ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul on Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब पर रार के बीच बोले राहुल- 'मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा है'

राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाते हुए कहा कि जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का लिंक साझा किया था। उन्होंने कहा, ‘अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर किताब का प्रकाशक पेंग्विन बुक्स झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे। पेंग्विन का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नवरणे ने भी साल 2023 में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी किताब खरीदने की अपील की थी। मुझे पेंग्विन पर नहीं बल्कि पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि नरवणे ने जो किताब में बातें लिखी हैं, उनसे सरकार और भारत के प्रधानमंत्री असहज हो गए हैं।’ #WATCH | On Delhi Police files FIR to investigate alleged circulation of former Army chief General MM Naravane’s (Retd) unpublished book, LoP Lok Sabha Rahul Gandhi says," Here is a tweet from Mr Naravane which says -“Just follow the link to my book”. The point I am making is -… pic.twitter.com/zeHbtzJpjJ — ANI (@ANI) February 10, 2026 #WATCH | Delhi | On Delhi Police files FIR to investigate alleged circulation of former Army chief General MM Naravane’s (Retd) unpublished book, BJP MP Nishikant Dubey says," Penguin has released a statement saying that the book has not been printed or released and they will… pic.twitter.com/deIM6pgVw3 — ANI (@ANI) February 10, 2026 दरअसल पेंग्विन इंडिया ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का प्रकाशन र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Rajasthan Budget 2026: 1.50 लाख नौकरी, किसान सम्मान निधि, एक्सप्रेस-वे; जानें बजट में हो सकते हैं कौन से एलान

भजनलाल सरकार बुधवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री दीया कुमारी सदन में आय-व्यय अनुमान पेश करेंगी। इस बजट से राजस्थान को अगले साल क्या मिलने वाला है, इस पर सभी की नजरें है। मौटे तौर पर बजट का फोकस किन सेक्टर्स पर होगा और कौन सी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं पढ़िए इस रिपोर्ट में… इस बार का बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, शहरी-ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहने की संभावना है। सरकार की ओर से नई योजनाओं, भर्तियों और बड़े विकास कार्यों की घोषणाएं की जा सकती हैं।भजनलाल सरकार नौकरियों को लेकर लगातार बड़े दावे कर रही है। पिछले बजट में एक लाख नई नौकरियों का ऐलान किया गया था। इस बजट में करीब 1.50 लाख नई भर्तियों की घोषणा की जा सकती है। आरएएस और उच्च पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू खत्म कर केवल परीक्षा आधारित चयन लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री फैलोशिप योजना के तहत चयनित युवाओं की संख्या बढ़ाने का भी एलान हो सकता है। सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाने का प्रावधान बजट में किया जा सकता है, वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की संभावना है।राजस्थान में इंफ्रा सेक्टर के लिए बजट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। इसमें बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, धौलपुर सहित 15 शहरों में रिंग रोड व नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए बजट का प्रावधान हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश की धार्मिक स्थलों से जुड़े शहरों के विकास के लिए ‘सिटी इकोनॉमिक रीजन’ में ऐलान किया जा सकता है। जयपुर में मेट्रो फेज टू के लिए तय रूट में एयरपोर्ट टर्मिनल्स को शामिल करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk