एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत: हॉन्गकॉन्ग 56 पर ऑलआउट; टीम इंडिया ने 137 रन से जीता मैच; दूसरी सबसे बड़ी जीत
हॉन्गकॉन्ग की पारी हॉन्गकॉन्ग को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। नंदिनी शर्मा ने मारिको हिल को क्लीन बोल्ड किया। मारिको खाता नहीं खोल पाईं। इसके बाद 29 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने यास्मिन दासवानी को भारती फुलमली के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सकीं। फिर प्रेमा रावत ने दो झटके दिए। उन्होंने कप्तान नताशा माइल्स को ऋचार घोष के हाथों कैच कराया। नताशा 15 रन बना सकीं। फिर कैरी चैन को शेफाली के हाथों कैच कराया। चैन एक रन बना सकीं। 52 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को पांचवां झटका लगा। नंदिनी शर्मा ने मरियम बीबी को शेफाली के हाथों कैच कराया। मरियम ने सात रन बनाए। फिर 54 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को छठा झटका लगा। श्री चरणी ने मरिना लैम्पलॉह को नंदिनी के हाथों कैच कराया। मरिना ने 14 रन बनाए। 55 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को सातवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एलिसन सियू को क्लीन बोल्ड किया। एलिसन खाता नहीं खोल सकीं। 55 के ही स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को आठवां झटका लगा। दीप्ति ने इकरा को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। इकरा खाता नहीं खोल सकीं। मंधाना का शतक मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 36वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें लीं थीं। हालांकि, इसके बाद मंधाना ने सीधे चौथी गीयर में बल्लेबाजी की। उन्होंने अगले 50 रन के लिए केवल 17 गेंदें लीं। मंधाना ने 57 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, यह जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें… मह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...