यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची। सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी ईको गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था उसे बाहर मशक्कत से बाहर निकाला गया है। नौ घायल, सभी की हालत गंभीर हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें