इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो: पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत

ह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी। यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में होगा, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा।एक्सपो में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे, जो एआई क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रदर्शित करेंगे।एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव प्रदर्शन होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तीन प्रमुख विषयों लोग, ग्रह और उन्नति पर आधारित है। लोग के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में एआई का उपयोग दिखाया जाएगा। वहीं ग्रह में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े समाधान पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्नति में उद्योग, कारोबार और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका बताई जाएगी।एक्सपो में 600 से अधिक स्टार्टअप भी शामिल होंगे। इनमें से कई विश्वस्तर पर प्रभावशाली और व्यावहारिक समाधान विकसित कर रहे हैं। ये स्टार्टअप वास्तविक दुनिया में उपयोग हो रहे एआई समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें कई ऐसे स्टार्टअप हैं, जिनके एआई समाधान पहले से जमीनी स्तर पर लागू हैं।इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक एआई पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियां स्थापित करना और व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

अमित शाह का PAK पर तंज: गृह मंत्री बोले- स्थान, प्रारूप या तारीख बदले पर नतीजा एक जैसा रहेगा; भारत को दी बधाई

हर हर महादेव 🕉️ pic.twitter.com/v2629OVGB4 — Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) February 15, 2026 पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। अमित शाह ने कहा, टीम इंडिया ने शानदार खेला है। प्रारूप, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा। पूरी टीम को बधाई!केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जुनून, अनुशासन और टीमवर्क ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs PAK Analysis: शीर्ष क्रम फेल, मिडिल ऑर्डर बेहाल, दबाव में ढहा पाकिस्तान; भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

पाकिस्तान की हार की नींव पहले छह ओवरों में ही पड़ गई थी। टीम ने पावरप्ले के अंदर चार विकेट गंवा दिए, जो टी20 विश्व कप में दूसरी बार हुआ जब पाकिस्तान ने शुरुआती छह ओवरों में चार विकेट खोए। टॉप-3 बल्लेबाजों का कुल योग सिर्फ 10 रन रहा, जो टी20 विश्व कप में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है और भारत के खिलाफ भी सबसे कम।पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान खाता खोले बिना हार्दिक पांड्या का शिकार बने। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। बाबर आजम भी 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। 4.5 ओवर में स्कोर 34/4 था और मैच लगभग भारत की पकड़ में आ चुका था।मैच से पहले चर्चा थी कि स्पिन गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी, लेकिन भारत ने शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया। पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट पूरी तरह पेस अटैक ने झटके। आंकड़े बताते हैं कि पावरप्ले में अच्छी लेंथ (6-8 मीटर) और शॉर्ट गेंदों पर पाकिस्तान के बल्लेबाज सबसे ज्यादा संघर्ष करते दिखे। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार सही एरिया में गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।उस्मान खान (44 रन, 34 गेंद) ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट खेलकर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। शादाब खान (14), शाहीन अफरीदी (23 नाबाद) और फहीम अशरफ (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मिडिल ऑर्डर पूरी तरह दबाव में दिखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 10.4 ओवर में 73/5, 12.1 ओवर में 77/8 और 17.6 ओवर में पूरी टीम 114 पर सिमट गई। रन रेट 6.33 रहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर, दो रन से यह रिकॉर्ड बनाने से चूकी टीम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्वकप 2026 के 27वें मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से जारी है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। यह भारत पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इस मामले में अपने ही 2022 टी20 विश्वकप में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। तब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 160 रन चेज किया था और मैच जीता था। हालांकि, भारत दो रन से एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Congress: 'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं', कांग्रेस बोलीं- पीएम का इंटरव्यू 'इमेज मैनेजमेंट' की कोशिश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि इस साल का केंद्रीय बजट कमजोर साबित हुआ है और इससे सरकार की नीतियों में थकान साफ दिखाई देती है। जयराम रमेश के अनुसार, बजट पेश होने के बाद बाजारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और निवेशकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने बजट के करीब दो हफ्ते बाद इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि यह इंटरव्यू ऐसे समय आया है, जब संसद में भी बजट की कड़ी आलोचना हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को शाहजहांपुर के बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा, बोले- भैया हम सब आपके साथ हैं

शाहजहांपुर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार के सहयोग से गुरुकुल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अभिनेता राजपाल यादव को गुल्लक के रूप में अपना प्यार भेजा है। शाहजहांपुर की शान और फिल्मी दुनिया में अपनी कलाकारी से सभी के दिलों में एक अनूठी पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। उनके इन मुश्किल दिनों में लोग अपने अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इसी क्रम में एक मदद ऐसी भी है, जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी सकारात्मक सोच होना है। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता राजपाल यादव की इन मुश्किल दिनों मे आर्थिक मदद करने के लिए अपनी अपनी पॉकेट मनी को एक गुल्लक में डालकर बंडा स्थित उनके कुंडरा गांव भेज दी है। बच्चों ने राजपाल यादव को संबोधित करते हुए पत्र भी लिखा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Karti Chidambaram: 'सबसे ज्यादा छापे पड़े, फिर भी कुछ नहीं मिला'; मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर बोले कार्ति चिदंबरम

नई दिल्ली में चल रहे बहुचर्चित जांच मामलों के बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों और छापों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर सबसे ज्यादा छापे डाले गए, लेकिन जांच एजेंसियों को अब तक कुछ भी ठोस नहीं मिला। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग और वीजा से जुड़े मामलों को बेबुनियाद और अतिरंजित बताया। एक इंटरव्यू में कार्ति चिदंबरम ने कहा कि उनके खिलाफ चीनी वीजा और INX मीडिया मामले जैसे केस बनाए गए, लेकिन इनमें तथ्य कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि चीनी वीजा केस में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, वह अब जीवित नहीं है और उससे कभी पूछताछ भी नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि केस में किसी सरकारी अधिकारी का नाम तक साफ तौर पर नहीं जोड़ा गया, जबकि वीजा जारी करने का अधिकार सरकार के पास होता है।कार्ति चिदंबरम ने बताया कि उन्होंने सीबीआई केस में आरोप तय किए जाने को अदालत में चुनौती दी है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार निवारण कानून की जिन धाराओं के तहत केस बनाया गया, उनके जरूरी तत्व ही मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में कहीं भी अवैध लाभ मांगने या लेने का प्रमाण नहीं है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके विदेशी बैंक खाते और विदेश में संपत्तियां हैं, लेकिन कहा कि यह सब घोषित है और आरोप पत्र पढ़ने पर केस की कमजोरी साफ दिखती है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर किसी को वीजा मिला तो वह सरकारी प्रक्रिया से मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनकी सिफारिश मानना गलत था, तो फैसला लेने वाले अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केस में कई दूसरे लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई। उनके मुताबिक, बिना पूरे तथ्यों के सिर्फ उनका नाम उछाला ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत, अभिषेक की वापसी; अर्शदीप को मिला आराम

IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत, अभिषेक की वापसी; अर्शदीप को मिला आराम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में तीन स्पिनरों के साथ उतरी। आर प्रेमादासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है और इसे देखते हुए ही भारत ने तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला लिया है। भारत के लिए इस मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव स्पिन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है। सैमसन का पटा पत्ता अभिषेक शर्मा की वापसी से संजू सैमसन का पत्ता कट गया। सैमसन नामीबिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में अभिषेक की जगह खेलने उतरे थे। उन्होंने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे। पिच को देखते हुए भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा वेदर, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बदरा; जानें कल कैसा रहेगा मौसम का मूड

मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दोपहर से शाम तक आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे। दूसरी ओर, रविवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.6, आया नगर में 9.5, लोधी रोड में 11.2 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

UP: कांवड़िये पर फेंका पत्थर, DJ बजाकर जलाभिषेक करने जा रहे थे भक्त; मस्जिद के पास हुआ बवाल; गांव में तनाव

1 of 5 कांवड़िये पर पत्थर फेंकने से बवाल - फोटो : अमर उजाला यूपी के बरसाना में शिवरात्रि पर नव युवक कांवड़ को डीजे की धुन पर ले जाते युवकों पर बच्चे ने पत्थर फेंक दिया। जिससे गांव में दो समुदायों में तनाव की स्थित बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शांति की अपील की। वहीं बवाल करने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों पर देर शाम को राजीनामा हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला मुस्लिम पक्ष ने किया डीजे का विरोध रविवार की सुबह थानर्गत की चौकी सहार में शिवरात्रि पर युवक कांवड़ लेकर आए। वह डीजे बजाते हुए शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे कि तभी गांव में स्थित मस्जिद के सामने से होकर निकल रहे थे कि तभी कुछ मुस्लिम पक्ष के लोगों ने डीजे का विरोध कर दिया। जिससे तनाव की स्थित बन गई। 3 of 5 मौके पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला सात साल के बच्चे ने मारा पत्थर गांव के सम्भ्रांत लोगों ने तनाव बनता देख दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद युवक डीजे के साथ कांवड़ लेकर चलने लगे, तभी पीछे से सात वर्षीय बालक ने पत्थर फेंक दिया, उक्त पत्थर एक कावंड़िये को लगा गया। जिससे पुनः तनाव की स्थित बन गई। 4 of 5 गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला गांव में तनाव उक्त घटना की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन गांव में पहुंच गए। दोनों ओर से तनाव बढ़ने की सूचना पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। उसके बाद गांव में शांतिपूर्ण तनाव बना रहा। वहीं पुलिस ने बवाल उत्पन्न करने बाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk