पाकिस्तान की हार की नींव पहले छह ओवरों में ही पड़ गई थी। टीम ने पावरप्ले के अंदर चार विकेट गंवा दिए, जो टी20 विश्व कप में दूसरी बार हुआ जब पाकिस्तान ने शुरुआती छह ओवरों में चार विकेट खोए। टॉप-3 बल्लेबाजों का कुल योग सिर्फ 10 रन रहा, जो टी20 विश्व कप में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है और भारत के खिलाफ भी सबसे कम।पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान खाता खोले बिना हार्दिक पांड्या का शिकार बने। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। बाबर आजम भी 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। 4.5 ओवर में स्कोर 34/4 था और मैच लगभग भारत की पकड़ में आ चुका था।मैच से पहले चर्चा थी कि स्पिन गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी, लेकिन भारत ने शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया। पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट पूरी तरह पेस अटैक ने झटके। आंकड़े बताते हैं कि पावरप्ले में अच्छी लेंथ (6-8 मीटर) और शॉर्ट गेंदों पर पाकिस्तान के बल्लेबाज सबसे ज्यादा संघर्ष करते दिखे। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार सही एरिया में गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।उस्मान खान (44 रन, 34 गेंद) ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट खेलकर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। शादाब खान (14), शाहीन अफरीदी (23 नाबाद) और फहीम अशरफ (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मिडिल ऑर्डर पूरी तरह दबाव में दिखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 10.4 ओवर में 73/5, 12.1 ओवर में 77/8 और 17.6 ओवर में पूरी टीम 114 पर सिमट गई। रन रेट 6.33 रहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें