India-AI Impact Summit: PAK को भारत ने आईना दिखाया, दिल्ली के वैश्विक मंच पर पड़ोसी को जगह नहीं; मायने क्या?

भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर आईना दिखाया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इंपैक्ट समिट 2026 में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब पांच बजे इस शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी वैश्विक कंपनियों और राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को रेखांकित करेंगे। पीएम मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान के प्रति भारत सख्त नीतियां अपना रहा है, एआई इंपैक्ट समिट में न्योता न भेजना इसकी एक और बानगी है। पाकिस्तान को नहीं दिया गया निमंत्रण दिल्ली में हो रहे इस पांच दिवसीय ग्लोबल इवेंट में किन राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया गया है? किन देशों की कौन सी बड़ी कंपनियां भारत में एआई से जुड़े इस आयोजन में भाग ले रही हैं? पीएम मोदी नीत सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर क्या नीतियां अपना रही है? बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्यों के बीच भारत का ये प्रयास सही मायने में वैश्विक क्यों है? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस खबर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा समेत कई प्रमुख वैश्विक नेता इस समिट में हिस्सा लेंगे। इस समिट के लिए पाकिस्तान को आमंत्रण न दिए जाने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। कौन-कौन होंगे शामिल? इस समिट के लिए अब तक लगभग तीन लाख प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। सम्मेलन का मकसद केवल तकनीकी विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि एआई को हेल्थकेयर, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लागू कर आम लोगों के जीवन में वास्तविक और व्यापक सुधार लाना भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Priyank Kharge on RSS: प्रियांक खरगे ने आरएसएस को बताया शैतान और भाजपा को उसकी छाया; फंडिंग पर भी उठाए सवाल

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोलते हुए उसे शैतान करार दिया और भारतीय जनता पार्टी को उसकी छाया बताया। उन्होंने संगठन की फंडिंग, कानूनी स्थिति और संवैधानिक जवाबदेही पर सवाल खड़े करते हुए वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि आरएसएस के बिना भाजपा का अस्तित्व कमजोर पड़ जाता। उन्होंने कहा अगर आरएसएस नहीं होता, तो भाजपा की स्थिति और खराब होती। हम आज शैतान की छाया से लड़ रहे हैं। शैतान कौन है? आरएसएस। उसकी छाया कौन है? भाजपा। अगर हम छाया से नहीं, असली स्रोत से लड़ें, तो देश अपने आप बेहतर होगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब आरएसएस से उसके धन के स्रोत के बारे में पूछा जाता है, तो गुरु दक्षिणा का हवाला दिया जाता है। खरगे ने दावा किया कि अपनी जानकारी के अनुसार गुरु दक्षिणा को ध्वज से जोड़ा जाता है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति भी अपना झंडा लगाकर चंदा इकट्ठा करे, तो क्या सरकार और आरएसएस उसे स्वीकार करेंगे? मंत्री ने कहा कि बिना ठोस जवाब दिए कोई भी संस्था जवाबदेही से नहीं बच सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरएसएस संविधान और कानून के तहत पंजीकृत नहीं हो जाता, तब तक वे यह मुद्दा उठाते रहेंगे।धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर भी टिप्पणी करते हुए खरगे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का स्वरूप अलग है, जबकि वर्तमान समय में धर्म की व्याख्या अलग तरीके से की जा रही है। उनके अनुसार, धर्म के नाम पर हिंसा को बढ़ावा देना उचित नहीं है।खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस का 2,500 से अधिक संगठनो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹8000 तक टूटी, सोना ₹1250 सस्ता

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत 7940 रुपये गिरकर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1250 रुपये गिरकर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव बीते कारोबारी सत्र में मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) उछलकर ₹2,43,715 प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। कीमतों में इस तेज उछाल से बाजार में फिर से खरीदारी का माहौल बन गया है, हालांकि ऊंचे दामों ने खरीदारों को सतर्क भी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल दूसरी ओर, वैश्विक बाजार में सोमवार 16 फरवरी को हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 0.27% गिरकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह 76.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा। उतार-चढ़ाव का कारण विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में जनवरी में 0.2% की नरमी ने महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम की हैं और इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है। कम ब्याज दरें आमतौर पर सोने-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं। जनवरी के अंत में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन फरवरी की शुरुआत में तेज बिकवाली के चलते कीमतें 4,500 डॉलर से नीचे आ गई थीं। मौजूदा समय में अस्थिर कारोबार के बीच सोना अपने नुकसान का लगभग आधा हिस्सा रिकवर कर चु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: सात अफसर निलंबित, मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में गड़बड़ी के आरोप

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में लगे सात अधिकारियों को निलंबित किया गया है। चुनाव आयोग ने गंभीर कदाचार के आरोपी इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। राज्य के मुख्य सचिव को अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है। दोषी पाए गए सभी अफसर एसआईआर प्रक्रिया में सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। निर्वाचन आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13सीसी के तहत यह कार्रवाई की है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: एआई शिखर सम्मेलन का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धोया; सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे और यह 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसी बीच, कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज दोपहर शुरू होगा और राजस्व घाटा अनुदान पर हंगामे के आसार हैं। वहीं, पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर और वन रैंक वन पेंशन योजनाओं को अपनी सरकार की उपलब्धि करार दिया। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव और बर्फबारी-बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से तमिलनाडु और केरल में बारिश जारी है। वहीं, एआई सम्मेलन-2026 से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की उभरती अर्थव्यवस्था की सराहना की। जलवायु संकट को लेकर युवाओं में बढ़ती चिंता और ईको एंजायटी 21वीं सदी की वैश्विक समस्या बन गई है, जिसमें 94 प्रतिशत युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वहीं, संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बुर्का पहनने वाली महिला के कांवड़ लाने पर सवाल उठाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: फिर से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी होने के आसार; मैदानी इलाकों में चढ़ा पारा

वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हिमस्खलन हुआ है, जिसके चलते भद्रवाह-पठानकोट अंतरराज्यीय मार्ग पर यातायात ठप हो गया है और दर्जनों वाहन फंस गए। भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि हिमस्खलन भद्रवाह कस्बे से लगभग 18 किलोमीटर दूर थंथेरा और गुलदांडा के बीच शाम करीब 5 बजे हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गुलदांडा एक प्रसिद्ध शीतकालीन पर्यटन स्थल है और हिमस्खलन के समय पर्यटकों को ले जा रहे 250 से अधिक वाहन इस क्षेत्र से गुजर रहे थे, जो हिमस्खलन के कारण फंस गए हैं। सड़क साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को लगाया गया है।इस बीच, कश्मीर घाटी में रविवार को दिन में तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 16 फरवरी से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है। यह प्रभाव 17-18 फरवरी तक और बढ़ सकता है। 17-19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में और 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, 17 फरवरी से उत्तराखंड के 5 जिलों रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई अन्य स्थानों पर बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस 12 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जिससे मैदानी इलाकों तक सर्दी का एहसास बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में सोमवार से बारिश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, देशभर में जश्न का माहौल; हर शख्स की जुबां पर 'भारत की माता की जय'

IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, देशभर में जश्न का माहौल; हर शख्स की जुबां पर ‘भारत की माता की जय’ और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला एक बार फिर भावनाओं, रोमांच और गर्व से भर गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को हुए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। ईशान किशन ने रखी जीत की नींव टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन यह फैसला उस पर भारी पड़ गया। युवा बल्लेबाज ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने भारतीय पारी की नींव मजबूत कर दी। निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए। हर चौके-छक्के के साथ स्टेडियम में बैठे भारतीय समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंचता गया। भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी विपक्षियों की कमर 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ही लड़खड़ा गई। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट गिरते ही मैच का रुख साफ हो गया। हालांकि, उस्मान खान ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

US: ट्रंप बोले- गाजा के पुनर्निर्माण के लिए देंगे पांच अरब डॉलर, शांति बोर्ड की पहली बैठक में होगी घोषणा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इन वादों की घोषणा ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में की। उन्होंने कहा, शांति बोर्ड इतिहास का सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय निकाय साबित होगा। इसका अध्यक्ष होना मेरे लिए सम्मान की बात है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पुनर्निर्माण के लिए कौन सदस्य देश धन देंगे या स्थिरता बल के लिए कर्मियों को भेजेंगे। लेकिन इंडोनेशिया ने रविवार को कहा कि उसके करीब 8,000 सैनिक जून के अंत तक गाजा में मानवीय और शांति मिशन के लिए तैनाती के लिए तैयार हो सकते हैं। फिलिस्तीनी क्षेत्र का पुनर्निर्माण एक बड़ी चुनौती होगा। संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और यूरोपीय संघ का अनुमान है कि इस क्षेत्र के पुनर्निर्माम में 70 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च होंगे। दो साल से अधिक समय तक इस्राइली बमबारी में गाजा पट्टी की बहुत कम जगहें ही सुरक्षित बची हैं। संघर्षविराम समझौते में एक सशस्त्र अंतरराष्ट्रीय बल की व्यवस्था है, जो सुरक्षा बनाए रखेगा और चरमपंथी समूह हमास को निरस्त्र करेगा। यह इस्राइल की प्रमुख मांग है। अब तक बहुत कम देशों ने इस प्रस्तावित बल में भाग लेने में रुचि दिखाई है। 10 अक्तूबर को अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ संघर्षविराम समझौता इस्राइल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने की एक कोशिश था। हालांकि, संघर्ष की तीव्रता में कमी आई है। फिर भी इस्राइली बलों ने कई बार हवाई हमले किए हैं और सैन्य नियंत्रण वाले इलाकों के पास फलस्तीनियों पर अक्सर गोलीबारी की है। ये भी पढ़ें: यह स्पष्ट नहीं है कि शांति बोर्ड के 20 से अधिक सदस्यों में से कितने पहली बैठक में शामिल होंगे। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शामि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

गैप में शॉट, दोगुने रन और बड़ा टोटल: मुश्किल पिच पर ईशान किशन का कमाल, जीत के बाद खोला तूफानी अंदाज का राज

1 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI भारत की शानदार जीत के बाद ईशान किशन ने अपनी मैच जिताऊ पारी और टीम की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान ने कहा कि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए सादगी से बल्लेबाज़ी की। बता दें कि, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI ईशान किशन ने खोला तूफानी बल्लेबाजी का राज ईशान ने बताया कि उन्होंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है और उसी का फायदा उन्हें मिला। बड़े मैदान का फायदा उठाते हुए उन्होंने गैप तलाशे और एक-एक की जगह दो-दो रन लेने पर फोकस किया। उनके मुताबिक टीम का लक्ष्य 160-170 रन का स्कोर खड़ा करना था, जो इस पिच पर एक मजबूत टोटल साबित हो सकता था। 3 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI पाकिस्तान पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास ईशान ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है। यह सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए भावनात्मक मैच होता है। ऐसे में इस जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन आक्रमण था, लेकिन टीम की योजना साफ थी, अच्छी गेंदों का सम्मान और खराब गेंदों पर अटैक। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास पूरे टूर्नामेंट के लिए बढ़ेगा और अब लक्ष्य लय को बरकरार रखना है। 4 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: 'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं', कांग्रेस बोलीं- पीएम का इंटरव्यू 'इमेज मैनेजमेंट' की कोशिश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि इस साल का केंद्रीय बजट कमजोर साबित हुआ है और इससे सरकार की नीतियों में थकान साफ दिखाई देती है। जयराम रमेश के अनुसार, बजट पेश होने के बाद बाजारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और निवेशकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने बजट के करीब दो हफ्ते बाद इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि यह इंटरव्यू ऐसे समय आया है, जब संसद में भी बजट की कड़ी आलोचना हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 1 min · National Desk