SIR Row: मतदाता सूची संशोधन पर ओवैसी ने BJP को घेरा, कहा- एसआईआर के जरिए नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही सरकार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए नागरिकता अधिकार छीनने की कोशिश हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी यह प्रक्रिया शुरू हो, तो अपने नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने यह बयान पार्टी के 68वें पुनरुत्थान दिवस कार्यक्रम के दौरान दिया। ओवैसी ने कहा कि बिहार के बाद अब तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। उनके अनुसार यह प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, लेकिन उन्हें आशंका है कि इसका इस्तेमाल गलत ढंग से किया जा सकता है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के जरिए एसआईआर कराकर लोगों के अधिकारों को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि असली मतदाताओं के नाम हटने नहीं चाहिए और जनता को सतर्क रहना होगा।चुनाव अधिकारियों के मुताबिक तेलंगाना में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अप्रैल–मई के दौरान घोषित किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में घर-घर सत्यापन और दस्तावेज जांच जैसे कदम शामिल होते हैं। ओवैसी ने कहा कि लोगों को पहले से तैयार रहना चाहिए और जरूरी कागज पूरे रखने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि लोग सतर्क नहीं रहे तो कई वैध नाम सूची से बाहर हो सकते हैं।ओवैसी ने अपने भाषण में मेड़ारम जातरा मेले के दौरान एक मुस्लिम बन बेचने वाले विक्रेता के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ यूट्यूबरों ने विक्रेता को परेशान किया और इसे सांप्रदायिक रंग दिया। ओवैसी ने तेलंगाना पुलिस से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त केस द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

FPI: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, आया 19,675 करोड़ रुपये का निवेश

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीनों में एफपीआई ने भारतीय बाजार से बड़ी मात्रा में बिकवाली की थी। जनवरी में उन्होंने 35,962 करोड़ रुपए, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपए और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपए निकाले थे। लगातार निकासी से घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बना रहा और इससे वैश्विक निवेशकों की सतर्क सोच भी झलकती रही। साल 2025 में अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार से कुल मिलाकर 1.66 लाख करोड़ रुपए (लगभग 18.9 अरब डॉलर) निकाल चुके हैं। यह आंकड़े हाल के वर्षों में विदेशी निवेश के लिहाज से सबसे कमजोर दौरों में से एक माना जा रहे हैं। बिकवाली की बड़ी वजहों में रुपए में उतार-चढ़ाव, वैश्विक व्यापार तनाव, अमेरिका की संभावित टैरिफ नीतियों की चिंता और भारतीय बाजार में ऊंचे शेयर मूल्य शामिल रहे। हालांकि, फरवरी में सुधार के संकेत दिखे हैं। 13 फरवरी तक हुई 11 ट्रेडिंग सत्रों में से 7 दिन एफपीआई ने खरीदारी की, जबकि 4 दिन उन्होंने बिकवाली की। ज्यादातर दिनों में खरीदारी के बावजूद इस महीने अब तक के आंकड़े बताते हैं कि एफपीआई ने कुल मिलाकर 1,374 करोड़ रुपए के शेयर शुद्ध रूप से बेचे हैं।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया निवेश से विदेशी निवेशकों का भरोसा बेहतर होता दिख रहा है, लेकिन इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए वैश्विक बाजारों में स्थिरता और व्यापार व मौद्रिक नीतियों पर स्पष्टता जरूरी होगी।इसी बीच, शुक्रवार (13 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कमजोर वैश्विक संकेतों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित असर को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर बाजार पर दिखा। इस दौरान, बीएसई का प्रमुख सूचकांक 1,048 अंक यानी 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Video: कांवड़िये पर फेंका पत्थर, DJ बजाकर जलाभिषेक करने जा रहे थे भक्त; मस्जिद के पास हुआ बवाल; गांव में तनाव

1 of 5 कांवड़िये पर पत्थर फेंकने से बवाल - फोटो : अमर उजाला यूपी के बरसाना में शिवरात्रि पर नव युवक कांवड़ को डीजे की धुन पर ले जाते युवकों पर बच्चे ने पत्थर फेंक दिया। जिससे गांव में दो समुदायों में तनाव की स्थित बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शांति की अपील की। वहीं बवाल करने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों पर देर शाम को राजीनामा हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला मुस्लिम पक्ष ने किया डीजे का विरोध रविवार की सुबह थानर्गत की चौकी सहार में शिवरात्रि पर युवक कांवड़ लेकर आए। वह डीजे बजाते हुए शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे कि तभी गांव में स्थित मस्जिद के सामने से होकर निकल रहे थे कि तभी कुछ मुस्लिम पक्ष के लोगों ने डीजे का विरोध कर दिया। जिससे तनाव की स्थित बन गई। 3 of 5 मौके पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला सात साल के बच्चे ने मारा पत्थर गांव के सम्भ्रांत लोगों ने तनाव बनता देख दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद युवक डीजे के साथ कांवड़ लेकर चलने लगे, तभी पीछे से सात वर्षीय बालक ने पत्थर फेंक दिया, उक्त पत्थर एक कावंड़िये को लगा गया। जिससे पुनः तनाव की स्थित बन गई। 4 of 5 गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला गांव में तनाव उक्त घटना की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन गांव में पहुंच गए। दोनों ओर से तनाव बढ़ने की सूचना पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। उसके बाद गांव में शांतिपूर्ण तनाव बना रहा। वहीं पुलिस ने बवाल उत्पन्न करने बाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

बेशर्म मोहसिन नकवी: बहिष्कार का ड्रामा किया, फिर यू-टर्न लिया और अब कोलंबो पहुंचे; बाबर और उस्मान को लगाया गले

बेशर्म मोहसिन नकवी: बहिष्कार का ड्रामा किया, फिर यू-टर्न लिया और अब कोलंबो पहुंचे; बाबर और उस्मान को लगाया गले और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले एक साल में अपनी किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। चाहे एशिया कप की ट्रॉफी चोरी कर भागने का मामला हो या फिर बहिष्कार के ड्रामे के बाद यू-टर्न लेने का, पाकिस्तान का हमेशा मजाक उड़ा है। अब नकवी ने खुद की एक बार फिर किरकिरी करवाई है और वह इतने ड्रामे के बाद बेशर्मों की तरह भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए कोलंबो पहुंच गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। नकवी ने पाकिस्तानी टीम से मुलाकात की और बाबर आजम और उस्मान तारिक को गले भी लगाया। पाकिस्तान की गीदड़भभकी, फिर यू टर्न दरअसल, फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्वकप 2026 के बहिष्कार की गीदड़भभकी दे डाली थी। भारत में नहीं खेलने की जिद्द पर आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्वकप से बाहर कर दिया था। किसी मामले में टांग अड़ाने की आदत से लाचार पाकिस्तान ने फिर बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया और टूर्नामेंट के बहिष्कार से पीछे हट गए। हालांकि, महामुकाबले के बहिष्कार के पाकिस्तान सरकार के एलान के बाद ज्यादातर क्रिकेट पंडितों ने यही कहा था कि पाकिस्तान बाद में यू टर्न लेगा। और फिर हुआ भी ऐस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: पीएम मोदी नहीं, तारिक रहमान की शपथ समारोह में शामिल होंगे ये नेता; सूची में एक शीर्ष अधिकारी भी

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से साझा की गई है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी बीएनपी अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश का दौरा कर सकते हैं। लेकिन भारत में एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन और कई देशों के गणमान्य अतिथियों के आगमन समेत अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण पीएम मोदी बांग्लादेश नहीं जा सकते हैं। पीएम मोदी का 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम पहले से तय है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs PAK: कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम, जानें यहां कितनी बार बने 200+ रन; स्पिन या पेस...किसे मिलती है मदद?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये दोनों टीमें कोलंबो में इसलिए भिड़ रही हैं, क्योंकि आईसीसी ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक फैसला सुनाया था कि दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ 2027 तक किसी न्यूट्रल जगह पर ही मैच खेलेंगे। भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए 2025 चैंपियंस टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई में खेले थे। अब ऐसा ही पाकिस्तान के साथ हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाना है। टी20 विश्वकप का यह 27वां मैच होगा। ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान के लिए दोनों टीमें दावेदारी पेश करेंगी। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही अब तक दो-दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। ऐसे में टेबल टॉपर का फैसला आज के मैच से हो सकता है। इन दोनों ही टीमों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Bangladesh: 'नए सिरे से रिश्ते हो शुरू', तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि बांग्लादेश भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत करना चाहता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना भारत की जिम्मेदारी है।अपने बयान में उन्होंने काह कि बांग्लादेश, भारत के साथ नए सिरे से संबंध स्थापित करना चाहता है, क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी अब सत्ता में नहीं हैं। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार ने जोर देते हुए यह भी कहा कि दोनों देशों को ‘पारस्परिक लाभ’ के लिए मिलकर काम करना चाहिए।बता दें कि तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने शुक्रवार (13 फरवरी) को जारी हुए चुनाव परिणाम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई से अधिक सीटों पर विजय हासिल की है। शनिवार (14 फरवरी) को दिए एक साक्षात्कार में कबीर ने इस बात पर जोर दिया कि बीएनपी की शानदार चुनावी जीत के बाद बांग्लादेश में बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को पहचानने की जिम्मेदारी भारत पर है।हुमायूं कबीर ने कहा, ‘यह बदलाव भारत की मानसिकता में आना चाहिए। शेख हसीना और अवामी लीग आज के बांग्लादेश में मौजूद नहीं हैं। जनता ने बीएनपी के पक्ष में स्पष्ट फैसला दिया है।’ इसी के साथ उन्होंने 2024 के अगस्त विद्रोह के बाद भारत आई हसीना को 1500 से अधिक लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ‘आतंकवादी’ बताया। वहीं कबीर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि हसीना या अवामी लीग के अन्य नेताओं द्वारा उसकी भूमि का उपयोग ऐसे तरीकों से न किया जाए जिससे बांग्लादेश में स्थिरता प्रभावित हो सके।उन्होंने आगे कहा, ‘बांग्लादेश की संप्रभुता को कमजोर करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: महाराष्ट्र के दो जिलों के 21 ठिकानों पर ATS की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों के शक में तलाशी अभियान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हिरासत में 12 से ज्यादा संदिग्ध दरअसल, एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों से संपर्क करके सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने आधी रात के आसपास शुरू किए गए छापों में दोनों जिलों में 20 से अधिक स्थानों की तलाशी ली और एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के मद्देनजर दो जिलों में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के 21 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रिपल मर्डर केस: तीन हत्या कर तंत्र कक्ष में चढ़ाईं तीन मालाएं; किराएदारों का कमरुद्दीन पर चौंकाने वाला खुलासा

1 of 12 Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स दिल्ली के पीरगढ़ी में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन न केवल एक शातिर अपराधी है, बल्कि उसकी धार्मिक कट्टरपंथ की जड़ें बेहद गहरी हैं। दिल्ली में तीन लोगों की जहरीला लड्डू देकर हत्या करने के बाद रामगढ़ के अजमेरी गेट निवासी कमरुद्दीन ने अपने परिजन से संपर्क किया। तंत्र साधना वाले कमरे में दीवार पर तीन काले रंग के प्रतीक बनवाए और उन पर फूल मालाएं चढ़वाईं थीं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 कमरुद्दीन के घर में बने तंत्र क्रिया वाले कमरे में दीवार पर बने तीन काले प्रतीक, उन पर टंगी फूल माला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बृहस्पतिवार को जब दिल्ली पुलिस जांच के लिए यहां आई तो उसे भी तंत्र कक्ष में दीवार पर काले रंग से बने तीन रहस्यमयी काले प्रतीकों पर ये मालाएं टंगी मिली हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि उसने इन हत्याओं को किसी तांत्रिक अनुष्ठान की तरह अंजाम दिया। 3 of 12 इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला हत्याकांड से एक सप्ताह पहले कमरुद्दीन आया था फिरोजाबाद दिल्ली में 8 फरवरी को उसने वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले वह फिरोजाबाद आया था। घर में रहने वाले किराएदार दबी जुबां में बोले, दिल्ली हत्याकांड से एक सप्ताह पहले कमरुद्दीन आया था। 4 of 12 इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला 20 साल पहले टेंट-शटरिंग वाले से बना तांत्रिक कमरुद्दीन के पड़ोसी बताते हैं कि उसके पिता भी नसरुद्दीन भी यहीं रहते थे। उस वक्त परिवार गरीब था। कमरुद्दीन चार भाई हैं। कमरुद्दीन ने शुरुआत में टेंट और शटरिंग का काम किया था। 5 of …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Mahashivratri 2026 Live: महाशिवरात्रि का पर्व आज, जानें किस दिशा में भोलेनाथ को जल चढ़ाना शुभ

02:01 PM, 15-Feb-2026 Mahashivratri: महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजन मुहूर्त पहला प्रहर पूजा का मुहूर्त-15 फरवरी को शाम 06.20 मिनट से लेकर रात 09. 20 मिनट तक रहेगा। दूसरा प्रहर पूजा का मुहूर्त-रात 09.21 से लेकर 12.21 मिनट तक। तीसरा प्रहर पूजा का मुहूर्त- रात 12.22 से लेकर 03.22 मिनट तक। चौथा प्रहर पूजा का मुहूर्त- रात 03. 23 से सुबह 06. 23 मिनट तक। 15 फरवरी को शाम 06.20 मिनट से लेकर रात 09. 20 मिनट तक रहेगा।रात 09.21 से लेकर 12.21 मिनट तक।रात 12.22 से लेकर 03.22 मिनट तक।रात 03. 23 से सुबह 06. 23 मिनट तक। 01:54 PM, 15-Feb-2026 Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का जाप पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ शिव गायत्री मंत्र ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ रुद्र मंत्र ॐ नमो भगवते रुद्राय॥ ॐ नमः शिवायॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ॐ नमो भगवते रुद्राय॥ 01:50 PM, 15-Feb-2026 MahaShivratri: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका शिवलिंग पर जलाभिषेक होता है। महाशिवरात्रि पर सुबह 08 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक जलाभिषेक कर सकते हैं। वहीं शाम को जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 11 मिनट से लेकर 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका शिवलिंग पर जलाभिषेक होता है। महाशिवरात्रि पर सुबह 08 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk