मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दोपहर से शाम तक आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे। दूसरी ओर, रविवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.6, आया नगर में 9.5, लोधी रोड में 11.2 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें