Pakistan: शहबाज सरकार की पोल खोलना पड़ा हॉकी टीम के कप्तान को भारी, दो साल का प्रतिबंध; संघ अध्यक्ष का इस्तीफा

Pakistan: शहबाज सरकार की पोल खोलना पड़ा हॉकी टीम के कप्तान को भारी, दो साल का प्रतिबंध; संघ अध्यक्ष का इस्तीफा कप्तान अम्माद को मिली सच बोलने की सजा? बुगती ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा संघ के मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना इस्तीफा पीएम को भेज दिया है, लेकिन मैं उनसे और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से गुजारिश करता हूं कि वे एफआईएच प्रो लीग हॉकी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में हुई पूरी स्थिति की निष्पक्ष जांच करें।’ इस दौरान बुगती ने कप्तान अम्माद शकील बट पर लगाए गए प्रतिबंध का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अम्माद को दो साल के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हॉकी से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। कप्तान बट ने किया बगावत का एलान अम्माद शकील बट ने बुधवार को बगावत का एलान करते हुए कहा था, ‘हम महासंघ के मौजूदा प्रबंधन के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले रसोई साफ करनी पड़ती है और बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे कैसे अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।’ सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने यह पुष्टि की थी कि उसने ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम के होटल में ठहरने की व्यवस्था के लिए पीएचएफ को एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये दिए थे। इसके बाद पीएचएफ को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे पर करना पड़ा इंतजार पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

क्यों गिरफ्तार हुए किंग चार्ल्स के भाई?: एपस्टीन फाइल में तस्वीरें, विवादों से लंबा नाता, अब इसलिए मुश्किल में

ब्रिटेन की पुलिस ने गुरुवार को किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ्तार किया है। बीबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है। बता दें कि एंड्रयू का आज ही जन्मदिन है। दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफर ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। रॉयटर्स के मुताबिक आज सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म में 9 बिना नंबर वाली पुलिस कारें और करीब आठ सादे कपड़ों में ऑफिसर पहुंचे थे। यह कार्रवाई शाही घराने के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि वे दोषी जेफ्री पस्टीन के साथ एंड्रयू के लिंक की किसी भी पुलिस जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, एपस्टीन विवाद में नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के राजघराने ने उनसे पिछले साल प्रिंस का खिताब छीन लिया था। यही नहीं उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद वह नॉरफोक के सैंड्रिंघम में रह रहे है। वही, इस मामले पर किंग चार्ल्स ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा।हाल ही में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जारी किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि पूर्व शाही परिवार ने एपस्टीन के साथ ब्रिटिश ट्रेड के बारे में संवेदनशील जानकारी और दस्तावेज साझा किए थे। बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर थेम्स वैली पुलिस शाही परिवार से संपर्क करती है, तो वे “उम्मीद के मुताबिक उनका साथ देंगे।“ये भी पढ़ें:2010 में जेफरी एपस्टीन को एक मौके पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Rafale Deal: इमैनुएल मैक्रों बोले- राफेल डील से भारत मजबूत हो रहा, लोग कैसे कर सकते हैं आलोचना

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इमैनुएल मैक्रों ने अपने में अप्रत्यक्ष तौर पर मेक इन इंडिया और इससे पैदा होने वाली नौकरियों के बारे में इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘इससे हमारे बीच रणनीतिक समन्वय बढ़ता है और यहां अधिक रोजगार सृजित होते हैं। स्पष्ट रूप से, हम अधिकतम संख्या में भारतीय घटकों का उपयोग करने और भारत में अधिकतम संख्या में महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अपने बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करता हूं, लेकिन इसका अर्थ क्या है? उन्होंने कहा, ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ है कि मैं आपकी बात सुनूंगा और आप मेरी बात सुनेंगे। हमारा संबंध एक समान है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव करने वाले बहुत से लोग बिना किसी पारदर्शिता के, पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर और अपने राजनीतिक एजेंडे के साथ एल्गोरिदम के आधार पर ऐसा करते हैं।’ संबंधित वीडियो इमैनुएल मैक्रों ने अपने में अप्रत्यक्ष तौर पर मेक इन इंडिया और इससे पैदा होने वाली नौकरियों के बारे में इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘इससे हमारे बीच रणनीतिक समन्वय बढ़ता है और यहां अधिक रोजगार सृजित होते हैं। स्पष्ट रूप से, हम अधिकतम संख्या में भारतीय घटकों का उपयोग करने और भारत में अधिकतम संख्या में महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अपने बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करता हूं, लेकिन इसका अर्थ क्या है? उन्होंने कहा, ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ है कि मैं आपकी बात सुनूंगा और आप मेरी बात सुनें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण

IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक इस विश्वकप में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज से बाहर होना चौंकाने वाला रहा। वहीं, जिम्बाब्वे ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। कई एसोसिएट टीमें भले ही सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं हों, लेकिन उनक कई खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से सुर्खियां बटोरीं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई विवाद हुए, लेकिन यह विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने के साथ ही शांत हो गया। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी और पड़ोसियों और उनके फैंस का मुंह बंद कर दिया। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया था और तब वहां के क्रिकेट पंडित और फैंस फर्जी बयानबाजी करते दिखे थे। फिर आईसीसी के चाबुक के डर से टूर्नामेंट शुरू होते-होते पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया और टीम इंडिया के खिलाफ खेलने को तैयार हो गए। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच एकतरफा तो रहा, लेकिन दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Milan 2026: मिलन 2026 के उद्घाटन में राजनाथ सिंह बोले- भारत स्थापित करना चाहता है समतामूलक समुद्री व्यवस्था

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अन्य वीडियो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून और नौवहन की स्वतंत्रता पर आधारित एक समतामूलक समुद्री व्यवस्था स्थापित करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर काम करना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

टी20 विश्वकप 2028: अब तक 12 टीमों ने किया क्वालिफाई, ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया को कैसे मिली एंट्री?

टी20 विश्वकप 2028: अब तक 12 टीमों ने किया क्वालिफाई, ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया को कैसे मिली एंट्री? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म होने के कगार पर हैं और जल्द ही सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी। इसी बीच अगले टूर्नामेंट यानी टी20 विश्व कप 2028 को लेकर तस्वीर भी लगभग साफ हो चुकी है। अब तक 12 टीमों ने 2028 संस्करण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होंगे मेजबान टी20 विश्व कप 2028 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह-मेजबानी में होगा। मेजबान होने के नाते दोनों टीमों को स्वत: (ऑटोमैटिक) क्वालिफिकेशन मिला है। यानी भले ही ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन 2026 टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन मेजबान होने के कारण उसकी 2028 विश्व कप में जगह पक्की है। ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने कैसे किया क्वालिफाई? भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। 2021 की विश्व विजेता टीम ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही। उसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, 2028 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit 2026: एआई समिट में पीएम मोदी ने दिया भगवान बुद्ध का यह संदेश, कहा- सही समझ से होता है सही काम

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने एआई के भविष्य को लेकर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत बुद्ध की धरती है। भगवान बुद्ध ने सिखाया था कि सही काम हमेशा सही समझ से आता है।” उन्होंने जोर दिया कि एआई के लिए एक ऐसा रास्ता (रोडमैप) बनाना जरूरी है, जो सही इरादे और सही समय पर लिए गए फैसलों पर आधारित हो। तभी एआई का असली और सकारात्मक असर दिखेगा।पीएम मोदी ने एक ऐसे एआई इकोसिस्टम की वकालत की, जो संवेदनशील हो और जिसमें इंसान केंद्र में हो। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समिट एक नैतिक और जिम्मेदार डिजिटल भविष्य बनाने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इंसानों ने हर चुनौती को एक नए मौके में बदला है। आज एआई के रूप में हमारे पास फिर से ऐसा ही मौका है।सहयोग की अहमियत बताते हुए पीएम मोदी ने कोरोना महामारी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उस संकट के दौरान दुनिया ने देखा कि मिलकर काम करने से नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है। वैक्सीन बनाने से लेकर सप्लाई चेन चलाने और लोगों की जान बचाने तक, सब कुछ आपसी सहयोग से ही सफल हुआ। एआई के क्षेत्र में भी दुनिया को इसी तरह साथ आने की जरूरत है।इस समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। यह पहली बार है जब ‘ग्लोबल साउथ’ के किसी देश में इतना बड़ा एआई समिट हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है। एआई का इस्तेमाल भी इसी सिद्धांत पर होना चाहिए ताकि पूरी मानवता का भला हो सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: कराची में सिलेंडर धमाके से गिरी इमारत; मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत और कई घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के कराची में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल सिलेंडर धमाके के चलते कराची में एक रिहायशी इमारत गिर गई। इसके मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने पुलिस और स्थानीय बचाव दल के हवाले से यह जानकारी दी है। घटना कराची के सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके स्थित एक घर में हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

मुफ्त की योजनाओं पर सुप्रीम टिप्पणी: रेवड़ी नहीं रोजगार के अवसर पैदा करें, सबको फ्री सुविधाएं बांटना गलत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। दरअसल, राज्य सरकार ने कुछ समुदायों के लिए बिजली टैरिफ में सब्सिडी स्कीम की घोषणा की थी। इससे पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पर फाइनेंशियल दबाव पड़ा। राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि राज्यों में अपनाई गई मुफ्त सुविधाओं की संस्कृति आर्थिक विकास में बाधा डालती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu: सत्ताधारी डीएमके गठबंधन में शामिल हुई डीएमडीके, महासचिव ने कहा- बहुत पहले हो जाना चाहिए था

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पिछला लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में लड़ा था दिवंगत अभिनेता विजयकांत ने डीएमडीके पार्टी की स्थापना की थी। साल 2023 में कोरोना संक्रमण के चलते विजयकांत का निधन हो गया था। साल 2021 में डीएमडीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था, लेकिन पार्टी कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी। साल 2024 में डीएमडीके ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा। 2024 में डीएमडीके ने पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में नाकामयाब रही। अब डीएमडीके ने फिर से पाला बदलकर सत्ताधारी डीएमके गठबंधन से नाता जोड़ा है। इसे डीएमडीके की सत्ता में आने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने डीएमके के साथ गठबंधन किया है। हमारी पार्टी का कैडर भी यही चाहता था। जब कैप्टन विजयकांत जिंदा थे, तभी ये गठबंधन बन जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां एक चुनाव समिति गठित करेंगी और इनकी बातचीत के बाद सीटों की संख्या तय की जाएगी। तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अप्रैल मई में चुनाव होने की संभावना है। तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमडीके ने विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी डीएमके गठबंधन का हाथ थाम लिया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में डीएमडीके ने एआईएडीएमके का साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने डीएमके प्रमुख और सीएम स्टालिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रेमलता ने गठबंधन का एलान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk