Toxic Teaser: इस दिन रिलीज होगा यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीजर, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अभिनेता यश पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म के कलाकारों के लुक सामने आए हैं। इसके बाद इस फिल्म की पहली झलक दिखी थी। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज करने की तारीख का एलान किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

AI Impact Summit LIVE: एआई समिट में पीएम ने भारत में निवेश का न्योता दिया, अंबानी बोले- और सस्ता एआई बनाएंगे

01:25 PM, 19-Feb-2026 एआई अपनाने में दुनिया का नेतृत्व कर रहा भारत, बोले ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत वैश्विक तकनीकी परिदृश्य में अहम भूमिका निभा रहा है और फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ एआई क्रांति में भाग नहीं ले रहा, बल्कि इसे आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान एएनआई से बातचीत में ऑल्टमैन ने भारत के डिजिटल विकास को लेकर आशावाद जताया और कहा कि देश के टेक इकोसिस्टम में हो रहा काम अद्भुत है और वैश्विक गति तय कर रहा है। उन्होंने भारत को भविष्य के नवाचार का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि एआई के वैश्विक विकास पर भारत का बड़ा प्रभाव पड़ेगा। रोजगार पर एआई के प्रभाव को लेकर उठ रही चिंताओं पर उन्होंने कहा कि तकनीकी बदलाव नौकरी बाजार को जरूर प्रभावित करेंगे, लेकिन इतिहास बताता है कि नई तकनीकें नए और अधिक सार्थक रोजगार के अवसर भी पैदा करती हैं। उन्होंने मानव क्षमता और अनुकूलन की शक्ति पर भरोसा जताया। 12:49 PM, 19-Feb-2026 सही समझ से सही फैसले, एआई के लिए साझा रोडमैप जरूरी- पीएम मोदी समिट के प्लेनरी सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई के वास्तविक प्रभाव को समझने के लिए सही समय पर सही फैसले लेना और एक साझा वैश्विक रोडमैप बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत भगवान बुद्ध की भूमि है और बुद्ध ने भी कहा था कि सही समझ से ही सही कर्म उत्पन्न होते हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि एआई का सच्चा प्रभाव तभी सामने आएगा जब देश मिलकर सहयोग की भावना से काम करेंगे। उन्होंने कोविड-19 महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर 100 बटुकों का सम्मान किया। बटुकों पर पुष्पवर्षा की। तिलक लगातर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चोटी खींचने वालों को पाप लगेगा। शंकराचार्य विवाद के बीच ब्रजेश पाठक का यह सम्मान डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है। बताते चलें कि प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मामले में कई बार बोल चुके हैं। सीएम ने बिना नाम लिए संकेतों में कालनेमि तक की बात कह दी थी। बजट सत्र के दौरान उन्होंने एक और प्रमुख बात बोली, जिसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। कहा कि कोई भी खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता।सीएम योगी के इस बयान को लेकर विपक्ष विशेषकर सपा सरकार को घेर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों से सर्टिफिकेट मांगने वालों से यदि सर्टिफिकेट मांग लिया जाए तो वह कौन सा सर्टिफिकेट देंगे? शकंराचार्य को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी चल रही है। इसी बीच ब्रजेश पाठक ने बटुकों को सम्मानित किया। राजनीतिक पंडित इसे डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देख रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

Ghuskhor Pandat Row: फिल्म निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में वापस लिया फिल्म का टाइटल, फिलहाल नया नाम तय नहीं

मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब निर्माता नीरज पाडें ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना स्टेटमेंट दिया है। नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फिल्म का नया शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने ‘घुसखोर पंडित’ का शीर्षक और प्रचार सामग्री वापस ले ली है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीरज पांडे द्वारा ‘घुसखोर पंडित’ का शीर्षक वापस लेने संबंधी हलफनामे को रिकॉर्ड में लिया और फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। शीर्ष न्यायालय में अपना हलफनामा दाखिल करते हुए नीरज पांडे ने कहा कि फिल्म किसी भी धर्म या समुदाय का अपमान नहीं करती या उन्हें निशाना नहीं बनाती है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि न तो मेरा और न ही मेरे प्रोडक्शन हाउस का भारत के किसी भी नागरिक की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा था। फिल्म किसी भी माध्यम से किसी भी धर्म, समुदाय या धार्मिक मान्यताओं का अपमान नहीं करती है।फिल्म का टीजर जारी होने के बाद ही इसके टाइटल को लेकर विवाद उठा था। प्रचार सामग्री को लेकर निर्माता ने हलफनामे में कहा कि जनता से प्राप्त चिंताओं पर विचार करने के बाद 6 फरवरी को ही फिल्म से संबंधित प्रचार सामग्री वापस ले ली गई थी।साथ ही कोर्ट को ये भी बताया कि विवादित शीर्षक का अब इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। तय किया जाने वाला कोई भी नया शीर्षक पहले वाले टाइटल की तरह या उससे मिलता-जुलता भी नहीं होगा।हलफनामे में स्पष्ट किया गया है कि फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जो एक आपराधिक जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किसी भी जाति, धर्म, समुदा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

एआई के लिए क्या है PM मोदी का MANAV दृष्टिकोण?: नैतिकता से राष्ट्र की संप्रभुता पर जोर, भारत की भूमिका भी बताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए ‘M.A.N.A.V.’ विजन की बात करते हुए कहा कि एआई को नैतिक, जवाबदेह और मानव-केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि M का अर्थ है नैतिक और नीतिपरक प्रणालियां (Moral and Ethical Systems), A का मतलब जवाबदेह शासन (Accountable Governance), N का मतलब राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty), A का अर्थ सुलभ और समावेशी (Accessible and Inclusive), और V का अर्थ वैध और विश्वसनीय (Valid and Legitimate)। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि एआई का विकास मानवता के हित में होना चाहिए और इसे इस तरह विकसित किया जाए कि तकनीक का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, साथ ही पारदर्शिता, भरोसा और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो। एआई को वैश्विक स्तर पर साझा हित के रूप में विकसित करने का संकल्प लेना होगा पीएम मोदी ने कहा कि हमें एआई का लोकतंत्रीकरण कर ये सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा प्वाइंट या रॉ मैटेरियल न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें एआई को खुली छूट देनी होगी, लेकिन साथ ही हमें इसकी बागडोर अपने हाथों में रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें एआई का लोकतंत्रीकरण कर ये सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा प्वाइंट या रॉ मैटेरियल न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें एआई को खुली छूट देनी होगी, लेकिन साथ ही हमें इसकी बागडोर अपने हाथों में रखनी होगी। एआई के लिए हमारा मानदंड- सभी का कल्याण और खुशी उन्होंने एआई के लोकतंत्रीकरण पर जोर देते हुए कहा, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के लिए हमें इसे समावेशन और सशक्तिकरण का एक उपकरण बनना होगा। पीएम मोदी ने कहा, हमारा मानना है कि एआई से तभी लाभ हो सकता है जब इसे साझा किया जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में मंत्री के बयान पर हंगामा, विजय चौधरी ने कहा- भेदभाव नहीं करती सरकार

11:17 AM, 19-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है। मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है। 11:13 AM, 19-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने विपक्ष का विरोध किया विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मंत्री अशोक चौधरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है कि जिन विधायकों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। यह सदन के नियमावली से जुड़ा मामला है। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा- हम बना रहे भारत का पहला बड़े पैमाने का एआई डेटा सेंटर

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप सिलिकॉन और सिस्टम से लेकर एआई-रेडी डेटा सेंटर, एप्लिकेशन और एआई एजेंट तक हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को तेजी से अपना रहा है। उन्होंने इसे एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा बताते हुए कहा कि इस विजन को साकार करने के लिए भारत और दुनिया भर के प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ सहयोग जरूरी होगा। एआई डेटा सेंटर को लेकर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि टाटा ग्रुप भारत का पहला बड़े पैमाने पर एआई-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर विकसित कर रहा है, जिसे अगली पीढ़ी की एआई ट्रेनिंग और इंफरेंस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती 100 मेगावाट क्षमता के निर्माण के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की गई है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर एक गीगावाट तक विस्तार करने की योजना है। एआई का वैश्विक एंटरप्राइज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा उन्होंने कहा कि एआई का पब्लिक सर्विस डिलीवरी और वैश्विक एंटरप्राइज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आईटी इंडस्ट्री के संदर्भ में उन्होंने इसे टेक सेक्टर के लिए सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि आईटी की असली ताकत हर एंटरप्राइज के बिजनेस, टेक्नोलॉजी लैंडस्केप और पूरे इकोसिस्टम की समझ में होती है, और एआई इस भूमिका को और मजबूत करेगा। एआई इंटेलिजेंस का इंफ्रास्ट्रक्चर है टाटा चेयरमैन ने एआई को एक बुनियादी तकनीक बताते हुए कहा कि यह सभी उद्योगों में काम करती है, डेटा से सीखती है और तेजी से स्केल हो सकती है। उनके मुताबिक एआई इंटेलिजेंस का इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसका प्रभाव उतना ही गहरा होगा जितना कभी स्टीम इंजन, बिजली और इंटरनेट का रहा है। एआ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit 2026: 'भारत सबसे तेजी से नई तकनीक अपनाता है', एआई सम्मेलन में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री ने कहा भारत नई तकनीक बनाता है और साथ ही तेजी से नई तकनीक को अपनाता भी है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक पूल का केंद्र है। यह वैश्विक दक्षिण के लिए गर्व की बात है कि एआई सम्मेलन भारत में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, एआई मशीनों को बुद्धिमान बना रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रहा है। इस बार सबसे बड़ा अंतर ये है कि इस बार गति अभूतपूर्व है और इसका स्तर भी बहुत विस्तृत है। पहले तकनीक का असर दशकों में जाकर दिखता है। आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन की यात्रा पहले के मुकाबले बहुत तेज है। प्रधानमंत्री ने एआई को जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा, ‘जिस तेजी से युवा वर्ग एआई को अपना रहा है, वह बेहद सराहनीय है। युवाओं में एआई सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह है। हमें अपना विजन बड़ा करने की जरूरत है और साथ ही ये एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मौजूदा पीढ़ी के साथ हमें इस बात की भी चिंता है कि एआई को किस रूप में हम आने वाली पीढ़ी को सौंपेंगे। असल सवाल ये नहीं है कि हम एआई से भविष्य में क्या कर सकते हैं बल्कि ये है कि हम वर्तमान में एआई से क्या करें? ऐसे सवाल मानवता के सामने पहले भी आए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण परमाणु ऊर्जा है। हमने इसकी तबाही को देखा और साथ ही इसके सकारात्मक योगदान को भी देखा।’ ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा, एआई में बदलाव की ताकत है, लेकिन अगर ये ताकत दिशाहीन रही तो यह तबाही भी ला सकती है। एआई को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित बनाना, इसे संवेदनशील बनाना, ये इस वैश्विक एआई सम्मेलन का आधारभूत उद्देश्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई को लेकर यूपी सरकार सख्त, अब जारी किए ये आदेश; नाराज हैं मुख्यमंत्री योगी

इसलिए हर कार्यदिवस में सभी पुलिस आयुक्त, डीएम और एसएसपी को सुबह 9:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम दफ्तर से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज दिया गया है।इसमें कहा गया है कि जिलास्तर पर जनसुनवाई व जनता दर्शन के प्रकरणों में गंभीरता से समुचित कार्रवाई न किए जाने से मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में कई प्रकरण इस तरह के प्राप्त होते हैं, जिनका समाधान जिलास्तर पर हो जाना चाहिए। इस प्रशासनिक लापरवाही से जनता को असुविधा होती है और सरकार की छवि धूमिल होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी 25800 के पार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (यह खबर अपडेट की जा रही है) (यह खबर अपडेट की जा रही है) भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 148.92 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 83,883.17 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 50.55 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 25,869.90 अंक पर आ गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk