टी20 विश्वकप 2028: अब तक 12 टीमों ने किया क्वालिफाई, ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया को कैसे मिली एंट्री? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म होने के कगार पर हैं और जल्द ही सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी। इसी बीच अगले टूर्नामेंट यानी टी20 विश्व कप 2028 को लेकर तस्वीर भी लगभग साफ हो चुकी है। अब तक 12 टीमों ने 2028 संस्करण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होंगे मेजबान टी20 विश्व कप 2028 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह-मेजबानी में होगा। मेजबान होने के नाते दोनों टीमों को स्वत: (ऑटोमैटिक) क्वालिफिकेशन मिला है। यानी भले ही ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन 2026 टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन मेजबान होने के कारण उसकी 2028 विश्व कप में जगह पक्की है। ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने कैसे किया क्वालिफाई? भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। 2021 की विश्व विजेता टीम ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही। उसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, 2028 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें