MP News: जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

सिहोरा के आजाद चौक इलाके में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव फैल गया। आजाद चौक, वार्ड नंबर 5 में आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव की घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में आरती चल रही थी तभी एक युवक ने प्रवेश कर ग्रिल तोड़ दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर भी मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर हालात की समीक्षा की है। वहीं, प्रभारी मंत्री को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

'मेरे रास्ते पर नहीं आया तो चीजें बहुत बुरी होंगी': ट्रंप की ईरान को खुली धमकी! कहा- 10 दिन में लेंगे फैसला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी विमानवाहक पोत लगातार ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को सीधी धमकी दी गई है। बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान के लिए हमारे साथ उस रास्ते पर चलने का समय है जो हम बना रहे हैं। अगर वह साथ नहीं आता है तो यह एक बहुत अलग रास्ता होगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: 22 फरवरी से जापान दौरे पर जा रहे हैं सीएम योगी, 600 किमी प्रतिघंटा वाली ट्रेन से करेंगे यात्रा

जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का विशेष आकर्षण बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अपने जापान प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे जिसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी होगी। मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक परिवहन का भविष्य माना जा रहा है। चुंबकीय तकनीक के कारण ट्रेन और ट्रैक के बीच प्रत्यक्ष संपर्क समाप्त हो जाता है, जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हासिल करने में सक्षम है। जापान टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है, जिसके बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय आधे से भी कम रह जाएगा।मुख्यमंत्री की इस यात्रा को उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मैग्लेव जैसी भविष्य की तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजना के लिए उपयोगी माना जा रहा है। जापानी विशेषज्ञों के अनुसार इस ट्रेन में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो इसे उच्च गति के साथ स्थिरता और सुरक्षा भी देता है। फिलहाल ट्रायल चरण में संचालित यह ट्रेन जापान की तकनीकी क्षमता की मिसाल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को लखनऊ से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। 23-24 फरवरी को वह विभिन्न बैठकों, कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं 25-26 को मुख्यमंत्री जापान में रहेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

कितना बदला AI?: सैम ऑल्टमैन ने कहा- 14 महीनों में 1000 गुना किफायती हुआ एआई, लेकिन आगे यह रफ्तार मुमकिन नहीं

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की बढ़ती पहुंच और लागत को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इससे संबंधित कुछ अहम सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई मॉडल सस्ते और अधिक किफायती होंगे, जिससे विशेष रूप से ग्लोबल साउथ और भारत में यह तकनीक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पिछले 14 महीनों में एआई से मुश्किल सवालों के जवाब पाने की लागत 1,000 गुना घट गई और भविष्य में कीमतें और भी कम होंगी।न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि एआई को सस्ता बनाने की दिशा में क्या प्रगति हो रही है और किन कारणों से यह भारत के लिए अधिक किफायती बन सकता है? तब उन्होंने कहा कि हमारे मॉडल से मुश्किल सवालों के जवाब पाने की लागत पिछले 14 महीनों में 1,000 गुना घट गई है। उन्होंने इसे अविश्वसनीय बताया और कहा कि अगले 14 महीनों में शायद इतनी तेजी से कमी नहीं आएगी, लेकिन लागत निश्चित रूप से बेहद कम होगी।हालांकि, ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि अगले 14 महीनों में इतनी बड़ी उपलब्धि को हासिल या लागत में इतनी बड़ी कटौती को दोहराना संभव नहीं हो सकता। फिर भी AI मॉडलों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। अगर लागत तेजी से घटती है, तो इसका सबसे अधिक लाभ विकासशील देशों और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों को मिलेगा। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में एआई विकासशील देशों के लिए किफायती हो पाएगा, तो उन्होंने कहा कि वे इसे लेकर आशावादी हैं। उन्हें भरोसा है कि लागत लोगों की अपेक्षा से भी अधिक तेजी से नीचे लाई जा सकती हैं।इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि एआई की ताकत किसी ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहने वाली टीमें ग्रुप-1 में, दूसरे ग्रुप की स्थिति इससे उलट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप चरण का समापन लगभग हो चुका है और अब बारी है सुपर-8 की। आठ टीमें इस टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 में जो टीमें पहुंचीं हैं वह ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और अपने-अपने ग्रप में शीर्ष पर रही हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे बिल्कुल उलटी है। उसकी टीमों को ग्रुप चरण में एक न एक मैच में हार मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

'मेरे रास्ते पर नहीं आया तो चीजें बहुत बुरी होंगी': ट्रंप की ईरान को खुली धमकी! कहा- 10 दिन में लेंगे फैसला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी विमानवाहक पोत लगातार ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को सीधी धमकी दी गई है। बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान के लिए हमारे साथ उस रास्ते पर चलने का समय है जो हम बना रहे हैं। अगर वह साथ नहीं आता है तो यह एक बहुत अलग रास्ता होगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

SC: 'छह महीने के जुड़वां बच्चों को मां से अलग करना सबसे बड़ी क्रूरता', सुप्रीम कोर्ट ने पति को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों अलग रह रहे पति-पत्नी को अगली सुनवाई की तारीख पर अपने बच्चों के साथ न्यायाधीशों के समक्ष कक्ष में उपस्थित होने का आदेश दिया। पीठ ने टिप्पणी की, ‘पति ने महज छह महीने के बच्चों को उनकी मां से अलग करके घोर क्रूरता की है। बच्चों की भलाई सबसे पहले है। यह न्याय का घोर अपमान है।‘सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छह महीने के छोटे बच्चों को उनकी मां से अलग नहीं किया जा सकता। यह घोर क्रूरता है। सुप्रीम कोर्ट अलग रह रहे पति की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें पत्नी की ओर से लखनऊ में शुरू किए गए वैवाहिक मामलों को पंजाब में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।पति के वकील ने कहा कि अदालत को जुड़वां बच्चों के संबंध में यथास्थिति को नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक होगा। पीठ ने वकील से कहा कि कोई भी दाई या दादी छह महीने के बच्चों की देखभाल वैसे नहीं कर सकती जैसे मां कर सकती है।पति के वकील ने दावा किया कि वह स्वयं वैवाहिक घर छोड़कर चली गई थी और बच्चों को अपने पास रखने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। पीठ ने वकील से कहा कि अगर उन्हें अपने जुड़वां बच्चों (लड़का और लड़की) की कस्टडी रखने में दिलचस्पी नहीं होती, तो वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक नहीं लड़तीं।न्यायमूर्ति मेहता ने टिप्पणी की, “उसे दरअसल उसके बच्चों के बिना ही उसके ससुराल से निकाल दिया गया था। उसके बच्चों को उससे अलग करके उसकी पिटाई की गई और उस पर अत्यधिक क्रूरता की गई।” महिला के वकील ने बताया कि पति शराबी था और वीडियो कॉल पर भी बच्चों को दिखाने को तैयार नहीं था।पति के वकील ने कहा कि महिला ने लखनऊ में कई मामले दर्ज कराए हैं और वह उन्हें स्थानांतरित करने की मांग कर रहा है। पीठ ने गौर किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

भक्ति का नया आयाम: कानपुर में पहली बार ‘शिवोहम’, जहां भजन, बीट्स और आध्यात्मिक अनुभूति एक साथ

प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट बेवरिज पार्टनर : कोका-कोला बॉटलर एस.एल.एम.जी बेवरेजेस ड्रिवन बाय पार्टनर : किया पावर्ड बाय : हीरल वाह इंडिया मसाले वेन्यू पार्टनर : छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : ब्लूवर्ल्ड कैसल चैनल पार्टनर : न्यूज प्लस एसोसिएट पार्टनर्स : सेक्रेड 111 डिटर्जेंट, पैशन बियॉन्ड इमैजिनेशन, बावर्ची सोयाबीन ऑयल, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, मुंशी पन्ना मसाले आउटडोर पार्टनर : एक्सीलेंट एंटरटेनमेंट शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। गंगा तट की पावन भूमि कानपुर, जहां शिवभक्ति सदियों से जीवन का हिस्सा रही है, वहां शिवोहम श्रद्धा को एक नए, आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।इस दिव्य आयोजन में प्रवेश करते ही दर्शक स्वयं को शिव तत्वों से सराबोर एक अलौकिक वातावरण में पाएंगे। कैलाश–मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो भक्त स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा 12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से, जहां भक्त डिजिटल तकनीक के जरिए इन पवित्र धामों का साक्षात्कार कर सकेंगे।भक्ति के साथ-साथ स्वाद का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजन स्थल पर होगा एक खास सात्विक फूड कोर्ट, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा शिवभक्तों के लिए तैयार किया गया एक विशेष मार्केटप्लेस, जहां फेस पेंटिंग, टैटू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी से भड़के सचिन पायलट, बोले- बयान वापस लेकर माफी मांगें

वहीं, राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी पर सचिन पायलट ने कहा कि जब आम पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं तो उन पर एफआईआर हो जाती है और जेल भेज दिया जाता है। लेकिन जब लोकसभा में विपक्ष के नेता को धमकी दी जाती है तो चुप्पी साध ली जाती है। यह सरकार की नीयत को दिखाता है।सचिन पायलट ने कहा, “विपक्ष का नेता एक संवैधानिक पद है। उन्हें सुरक्षा के लिए खतरा बताना बहुत ही गलत और अपमानजनक है। खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं, फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।” उन्होंने आगे कहा कि रिजिजू को अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। पायलट ने यह भी कहा कि सरकार से सवाल पूछना और जवाबदेही तय करना विपक्ष के नेता का काम है।इंडिया गठबंधन में नेतृत्व बदलने की मांग पर पायलट ने कहा कि यह गठबंधन का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने बहुत अच्छा काम किया था। इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं था। हम सब मिलकर मजबूती से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले पर पायलट ने कहा कि इस पर अटकलें नहीं लगानी चाहिए। इसकी पारदर्शी और समय पर जांच होनी चाहिए। अगर कोई संदेह है, तो एक उच्च स्तरीय जांच से तथ्यों को साफ करना चाहिए। अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत में अवैध रूप से रहने वाले किसी भी व्यक्ति को हटाया जाना चाहिए, चाहे उसका धर्म या जाति कुछ भी हो। लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।पायलट ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया और कहा कि सरकार में कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से सवाल पूछता रहेगा और किसानों और देश क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

एंड्रयू माउंटबेटन: ब्रिटिश शाही परिवार से गिरफ्तार होने वाले पहले शख्स, एपस्टीन फाइल में तस्वीरें; जानें विवाद

ब्रिटेन की पुलिस ने गुरुवार को किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ्तार किया है। बीबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है। बता दें कि एंड्रयू का आज ही जन्मदिन है। दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफर ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। एंड्रयू माउंटबेटन ब्रिटिश शाही परिवार पहले सीनियर के सदस्य हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। रॉयटर्स के मुताबिक आज सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म में 9 बिना नंबर वाली पुलिस कारें और करीब आठ सादे कपड़ों में ऑफिसर पहुंचे थे। यह कार्रवाई शाही घराने के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि वे दोषी जेफ्री पस्टीन के साथ एंड्रयू के लिंक की किसी भी पुलिस जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, एपस्टीन विवाद में नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के राजघराने ने उनसे पिछले साल प्रिंस का खिताब छीन लिया था। यही नहीं उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद वह नॉरफोक के सैंड्रिंघम में रह रहे है। वही, इस मामले पर किंग चार्ल्स ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा।हाल ही में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जारी किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि पूर्व शाही परिवार ने एपस्टीन के साथ ब्रिटिश ट्रेड के बारे में संवेदनशील जानकारी और दस्तावेज साझा किए थे। बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर थेम्स वैली पुलिस शाही परिवार से संपर्क करती है, तो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk