ब्रिटेन की पुलिस ने गुरुवार को किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ्तार किया है। बीबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है। बता दें कि एंड्रयू का आज ही जन्मदिन है। दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफर ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। रॉयटर्स के मुताबिक आज सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म में 9 बिना नंबर वाली पुलिस कारें और करीब आठ सादे कपड़ों में ऑफिसर पहुंचे थे। यह कार्रवाई शाही घराने के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि वे दोषी जेफ्री पस्टीन के साथ एंड्रयू के लिंक की किसी भी पुलिस जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, एपस्टीन विवाद में नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के राजघराने ने उनसे पिछले साल प्रिंस का खिताब छीन लिया था। यही नहीं उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद वह नॉरफोक के सैंड्रिंघम में रह रहे है। वही, इस मामले पर किंग चार्ल्स ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा।हाल ही में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जारी किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि पूर्व शाही परिवार ने एपस्टीन के साथ ब्रिटिश ट्रेड के बारे में संवेदनशील जानकारी और दस्तावेज साझा किए थे। बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर थेम्स वैली पुलिस शाही परिवार से संपर्क करती है, तो वे “उम्मीद के मुताबिक उनका साथ देंगे।“ये भी पढ़ें:2010 में जेफरी एपस्टीन को एक मौके पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें