TOP News: ट्रंप का दावा- मारे गए खामेनेई; बंगाल में आज से BJP की परिवर्तन यात्रा; T20WC में भारत Vs वेस्टइंडीज

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खान की मौत को लेकर लगातार किए जा रहे दावों ने वैश्विक राजनीति में एक अलग भूचाल ला दिया है। पहले इस बात का दावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को दोहराया है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत का एलान किया है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित समापन तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। एक तरफ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रंप के रडार पर ईरान के सुप्रीम नेता: कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई और वे अमेरिका के लिए विलेन क्यों?

अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ एक नया और बेहद आक्रामक साझा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाके सुने गए हैं और इस हमले का सीधा मकसद ईरान के शीर्ष नेतृत्व खत्म करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए खुलेआम ईरानी नागरिकों से अपनी ही सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर दी है। इस पूरी भू-राजनीतिक उथल-पुथल और पश्चिम एशिया के नए संकट के केंद्र में सिर्फ एक ही नाम है- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई। आइए आसान सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं कि 86 वर्षीय खामेनेई कौन हैं और वे पश्चिमी देशों की आंखों की किरकिरी क्यों बने हुए हैं। ताजा अमेरिका-इस्राइल हमले का खामेनेई से क्या सीधा कनेक्शन है? ईरान पर हुए इस ताजा हमले में देश भर के कई इलाकों के साथ-साथ राजधानी तेहरान के उन विशिष्ट क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है, जो सीधे तौर पर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात मिसाइलें तेहरान के उत्तर में स्थित राष्ट्रपति भवन और खामेनेई के कार्यालयों (कंपाउंड) के पास गिरी हैं। अमेरिका और इस्राइल की इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य इस्लामी गणराज्य के नेतृत्व को निशाने पर लेना है। हालांकि, हमलों के दौरान खामेनेई तेहरान में मौजूद नहीं थे और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। आखिर कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई एक धर्मगुरु हैं, जो 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) के पद पर काबिज हैं। उन्होंने ईरान के इस्लामी गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। खुमैनी ने ही 1979 की इस्लामी क्रांति का नेत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: ईरान हमले का विमान सेवा पर पड़ा सीधा असर, दुबई का एयरस्पेस हुआ बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें हुईं निरस्त

ईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इसके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह, रियाद सहित सात डेस्टिनेशन के बीच आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 कैंसिल की गई। ऐसे ही दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को कैंसिल थी और रविवार को भी निरस्त रहेगी।ऐसे ही इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084 भी निरस्त रही। साथ ही एयर इंडिया की एआई-2250 शनिवार को निरस्त रही। लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 व इंडिगो की ही 6ई-071 कैंसिल रहीं। रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, इंडिगो की ही 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491 एवं रसअलखैमा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 एवं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, इंडिगो की ही 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-Iran War: कतर में फंसे रोहतक के युवा, बोले- आ रही धमाकों की आवाजें; फोन पर बज रहे इमरजेंसी सायरन

काला ने अमर उजाल से फोन पर बात करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी लोगों को कतर सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह की दी है। फिर भी, चारों ओर डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही हैं। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।बकौल काला, यह वर्ल्डवार की आहट लग रही है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 8 देशों पर अटैक किया है। वे बताते हैं कि उनका 15 साल से यूएई के देशों में काम के लिए आना-जाना रहा है। बीते 3 साल से दोहा में आना-जाना है। फिलहाल वह कतर सरकार के ऑयल व गैस फील्ड में काम कर रहे हैं।ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान में कहा कि वह सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

जीतकर भी हारा पाकिस्तान: रत्नायके-शनाका का तूफान और सलमान की टीम का काम तमाम, सेमीफाइनल के दरवाजे से लौटे

जीतकर भी हारा पाकिस्तान: रत्नायके-शनाका का तूफान और सलमान की टीम का काम तमाम, सेमीफाइनल के दरवाजे से लौटे और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर खत्म हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ पांच रन से मुकाबला जीतने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। शनिवार को पल्लेकेले में खेले गए सुपर-8 के इस अहम मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन या उससे कम पर रोकना था, लेकिन गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। हालांकि टीम मैच जीत नहीं सकी, लेकिन उसकी बल्लेबाजी पाकिस्तान के लिए घातक साबित हुई। इस परिणाम के साथ सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। रत्नायके-शनाका की आंधी में उड़ा पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन ही बना सके। चरित असंलका को 25 रन के निजी स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कामिंडु मेंडिस (3) और ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-Iran War: कतर में फंसे रोहतक के युवा, बोले- आ रही धमाकों की आवाजें; फोन पर बज रहे इमरजेंसी सायरन

काला ने अमर उजाल से फोन पर बात करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी लोगों को कतर सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह की दी है। फिर भी, चारों ओर डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही हैं। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।बकौल काला, यह वर्ल्डवार की आहट लग रही है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 8 देशों पर अटैक किया है। वे बताते हैं कि उनका 15 साल से यूएई के देशों में काम के लिए आना-जाना रहा है। बीते 3 साल से दोहा में आना-जाना है। फिलहाल वह कतर सरकार के ऑयल व गैस फील्ड में काम कर रहे हैं।ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान में कहा कि वह सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

SL vs PAK: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की रेस से और विश्वकप से बाहर; श्रीलंका को 147 पर रोकने में नाकाम

10:26 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live: पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। 10:12 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: 13 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 106 श्रीलंका ने 13 ओवर के बाद पांच विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 के स्कोर पर पहुंचने से पहले रोकना होगा। पवन रत्नायके और दसुन शनाका क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका ने 13 ओवर के बाद पांच विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 के स्कोर पर पहुंचने से पहले रोकना होगा। पवन रत्नायके और दसुन शनाका क्रीज पर मौजूद हैं। 09:49 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका श्रीलंका को तीसरा झटका अबरार ने ही दिया। उन्होंने पहले कामिल मिशारा (26) को बोल्ड किया। अब चरिथ असलांका को बोल्ड किया। वह 25 रन बना पाए। श्रीलंका को तीसरा झटका अबरार ने ही दिया। उन्होंने पहले कामिल मिशारा (26) को बोल्ड किया। अब चरिथ असलांका को बोल्ड किया। वह 25 रन बना पाए। 09:11 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को पहला झटका श्रीलंका को पहला झटका नसीम शाह ने दिया। उन्होंने महज 8 के स्कोर पर पथुम निसांका को कैच आउट कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब कामिल मिशारा का साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका, असलांका 25 रन बनाकर आउट; अबरार अहमद को मिली दूसरी सफलता

09:49 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका श्रीलंका को तीसरा झटका अबरार ने ही दिया। उन्होंने पहले कामिल मिशारा (26) को बोल्ड किया। अब चरिथ असलांका को बोल्ड किया। वह 25 रन बना पाए। श्रीलंका को तीसरा झटका अबरार ने ही दिया। उन्होंने पहले कामिल मिशारा (26) को बोल्ड किया। अब चरिथ असलांका को बोल्ड किया। वह 25 रन बना पाए। 09:11 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को पहला झटका श्रीलंका को पहला झटका नसीम शाह ने दिया। उन्होंने महज 8 के स्कोर पर पथुम निसांका को कैच आउट कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब कामिल मिशारा का साथ देने चरिथ असलांका आए हैं। श्रीलंका को पहला झटका नसीम शाह ने दिया। उन्होंने महज 8 के स्कोर पर पथुम निसांका को कैच आउट कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब कामिल मिशारा का साथ देने चरिथ असलांका आए हैं। 09:04 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और कामिल मिशारा क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और कामिल मिशारा क्रीज पर मौजूद हैं। 08:51 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने श्रीलंका को 213 रन का लक्ष्य दिया है। साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ा, वहीं फखर जमां ने अर्धशतक लगाया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 213 रन का लक्ष्य दिया है। साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ा, वहीं फखर जमां ने अर्धशतक लगाया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

युद्ध से अफरा-तफरी: मिसाइल हमलों के बाद दुबई स्थित दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट ठप, पढ़ें क्या है अपडेट

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े घमासान का असर पूरे वैश्विक व्यापार और एविएशन सेक्टर पर पड़ता दिख रहा है। दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट हब यानी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर उड़ानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। ईरान की ओर से शनिवार को खाड़ी देशों में दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है। आइए समझते हैं कि एविएशन और व्यापार जगत के लिए इस बड़े झटके के क्या मायने हैं और इसका क्या असर हो रहा है। ईरान ने शनिवार को खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल हमले दागे मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देते हुए दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) और अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) पर सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का एलान कर दिया।यह संकट सिर्फ दुबई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने दुनियाभर के एविएशन नेटवर्क को अपनी चपेट में ले लिया। यूएई, कतर और बहरीन सहित पूरे क्षेत्र का एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने से भारी अफरातफरी मच गई है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले तमाम हवाई रूट या तो डायवर्ट कर दिए गए हैं या रद्द हो गए हैं। एमिरेट्स जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दी हैं।ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में यह पलटवार किया है। इन मिसाइलों का मुख्य निशाना अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी ठिकाने थे, जिनमें यूएई का अल धफरा एयरबेस, कतर का अल उदेद एयरबेस (क्षेत्र का सबसे बड़ा अमेरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk