जीतकर भी हारा पाकिस्तान: रत्नायके-शनाका का तूफान और सलमान की टीम का काम तमाम, सेमीफाइनल के दरवाजे से लौटे और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर खत्म हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ पांच रन से मुकाबला जीतने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। शनिवार को पल्लेकेले में खेले गए सुपर-8 के इस अहम मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन या उससे कम पर रोकना था, लेकिन गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। हालांकि टीम मैच जीत नहीं सकी, लेकिन उसकी बल्लेबाजी पाकिस्तान के लिए घातक साबित हुई। इस परिणाम के साथ सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। रत्नायके-शनाका की आंधी में उड़ा पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन ही बना सके। चरित असंलका को 25 रन के निजी स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कामिंडु मेंडिस (3) और ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें