पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े घमासान का असर पूरे वैश्विक व्यापार और एविएशन सेक्टर पर पड़ता दिख रहा है। दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट हब यानी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर उड़ानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। ईरान की ओर से शनिवार को खाड़ी देशों में दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है। आइए समझते हैं कि एविएशन और व्यापार जगत के लिए इस बड़े झटके के क्या मायने हैं और इसका क्या असर हो रहा है। ईरान ने शनिवार को खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल हमले दागे मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देते हुए दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) और अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) पर सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का एलान कर दिया।यह संकट सिर्फ दुबई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने दुनियाभर के एविएशन नेटवर्क को अपनी चपेट में ले लिया। यूएई, कतर और बहरीन सहित पूरे क्षेत्र का एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने से भारी अफरातफरी मच गई है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले तमाम हवाई रूट या तो डायवर्ट कर दिए गए हैं या रद्द हो गए हैं। एमिरेट्स जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दी हैं।ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में यह पलटवार किया है। इन मिसाइलों का मुख्य निशाना अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी ठिकाने थे, जिनमें यूएई का अल धफरा एयरबेस, कतर का अल उदेद एयरबेस (क्षेत्र का सबसे बड़ा अमेरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें