यूपी: ईरान हमले का विमान सेवा पर पड़ा सीधा असर, दुबई का एयरस्पेस हुआ बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें हुईं निरस्त

ईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इ सके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह, रियाद सहित सात डेस्टिनेशन के बीच आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 कैंसिल की गई। ऐसे ही दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को कैंसिल थी और रविवार को भी निरस्त रहेगी।ऐसे ही इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084 भी निरस्त रही। साथ ही एयर इंडिया की एआई-2250 शनिवार को निरस्त रही। लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 व इंडिगो की ही 6ई-071 कैंसिल रहीं। रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, इंडिगो की ही 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491 एवं रसअलखैमा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 एवं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, इंडिगो की ही 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: डिजिटल युग में वीडियो-गेम में फंसे बच्चे, अभिभावकों के लिए कितनी चुनौती? देखें पॉडकास्ट

अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई डिजिटल युग की चुनौतियों की। दरअसल, आधुनिक समय में जिस तरह मोबाइल का प्रसार बढ़ा, वैसे-वैसे हर उम्र वर्ग के लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। आलम यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स और मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स ने अब वयस्कों और बच्चों तक को अपनी चपेट में ले लिया है। इनका प्रभाव भी इस कदर बढ़ा है कि लोग अपने आपको नुकसान पहुंचाने तक के लिए तैयार हो जाते हैं। अमर उजाला के स्टूडियो में इस डोमेन से जुड़े जिन दो विशेषज्ञों से बात की गई, उनमें पैरेंटिंग एक्सपर्ट हिमांशु गौड़ और चाइल्ड साइकाएट्रिस्ट दीपक कौल शामिल रहे। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- डिजिटल युग में अभिभावकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है? वीडियो और गेम्स की लत का बच्चों के व्यवहार पर कैसा असर होता है? स्क्रीन टाइम पर अभिभावकों का व्यवहार कैसा होना चाहिए? गेम खेलना और लत लग जाना अभिभावक कैसे पहचानें? वर्किंग पेरेंट्स बच्चों से स्क्रीन को लेकर व्यवहार कैसे रखें? इतना ही नहीं विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि गेम बनाने वाले बच्चों की कौन सी साइकोलॉजी पर काम करते हैं? स्क्रीन के लिए बच्चे और पेरेंट्स के बीच टकराव को कैसे रोकें? गेम को लेकर बच्चों का मनोविज्ञान कैसे प्रभावित होता है? स्क्रीन टाइम कम करने पर बच्चों के चिड़चिड़ेपन को कैसे संभालें? इसके अलावा क्या पेरेंटिंग का कोई सही नियम कुछ हो सकता है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप और पेंटागन से भिड़ने वाले बागी जीनियस: कौन हैं एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई? पढ़िए उनकी दिलेर कहानी

अमोदेई का ओपनएआई से क्या नाता रहा और उन्होंने इसे क्यों छोड़ा? 2016 में डारियो ने ओपनएआई ज्वाइन किया और GPT-2 और GPT-3 जैसे बड़े एआई मॉडल्स को विकसित करने के अभियान का नेतृत्व किया। हालांकि, जैसे-जैसे तकनीक उन्नत होती गई, अमोदेई की एआई सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ने लगीं। यह बात ओपनएआई के नेतृत्वकर्ताओं को रास नहीं आई। इसके बाद, उनके साथ तकनीक के कॉमर्शियलाइजेशन और सुरक्षा के मुद्दों पर डारियो के गहरे मतभेद पैदा हो गए। नतीजा यह हुआ कि, दिसंबर 2020 में अमोदेई ने अपनी बहन डेनिएला और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर ओपनएआई को अलविदा कह दिया। एंथ्रोपिक की कारोबारी सफलता कितनी बड़ी है? 2021 में अमोदेई ने एंथ्रोपिक की नींव रखी और लोकप्रिय एआई चैटबॉट ‘क्लॉड’ (Claude) की शुरुआत की। कंपनी ने कंज्यूमर की बजाय बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) मॉडल पर फोकस किया। आज फाइजर और यूनाइटेड एयरलाइंस जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां उनके ग्राहक हैं। जुलाई 2025 तक कंपनी की सालाना रिकरिंग रेवेन्यू यानी एआरआर 4.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, और हालिया मूल्यांकन के मुताबिक कंपनी की कुल कीमत 380 अरब डॉलर आंकी गई है। पेंटागन के साथ एंथ्रोपिक का विवाद क्यों शुरू हुआ? एआई के मोर्चे पर रोज तेजी से बदलते परिदृश्य के बीच अमोदेई नहीं चाहते कि उनके एआई टूल्स का इस्तेमाल ‘बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी’ या ‘पूरी तरह से स्वायत्त हथियारों’ यानी ऑटोनॉमस वेपंस के लिए हो। यही कारण है कि जब पेंटागन ने 20 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत कंपनी के टूल्स के किसी भी कानूनी इस्तेमाल की मांग की तो अमोदेई इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने पेंटागन के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह महीने के भीतर सरकारी कामकाज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Holi: होली से पहले रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर बढ़ी भीड़, नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम

होली के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ाना शुरू हो गई है। दूर-दराज से आकर दिल्ली में काम करने वाले लोग शनिवार से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं।इसको लेकर रेलवे ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम हैं। काउंटर बढ़ाकर लाइनें अलग-अलग कर दी गई हैं। यात्री आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर पा रहे हैं। विशेष होल्डिंग एरिया और फर्स्ट एड बूथ बनाए गए हैं। साथ ही उत्तर रेलवे ने होली पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक विभिन्न तिथियों में संचालित होंगी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal SIR: 5.46 लाख वोटर्स के नाम कटे, EC के आंकड़े जारी; नई सूची में कितने नए मतदाताओं के नाम जुड़े?

The Election Commission of India today released the voter lists for West Bengal following the Special Intensive Revision (SIR) As of February 28, 2026, there are a total of 70,459,284 voters in the state. 546,053 voters have been deleted from the list (Form 7) pic.twitter.com/KZ81fWZds0 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान और खाड़ी देशों पर भारत की पैनी नजर: विदेश मंत्रालय बोला- सभी पक्ष संयम बरतें; मौजूदा चुनौती कितनी बड़ी?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू, साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर; श्रीलंका ने जीता टॉस

07:03 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर मौजूद हैं। 06:39 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक। श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। 06:33 PM, 28-Feb-2026 SL vs PAK Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि अहम मुकाबले में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। बाबर आजम, सईम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि अहम मुकाबले में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal SIR: बंगाल में कटे 5.46 लाख वोटर्स के नाम, ECI के आंकड़े जारी; नई सूची में 7.04 करोड़+ मतदाता

The Election Commission of India today released the voter lists for West Bengal following the Special Intensive Revision (SIR) As of February 28, 2026, there are a total of 70,459,284 voters in the state. 546,053 voters have been deleted from the list (Form 7) pic.twitter.com/KZ81fWZds0 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्टरी धमाके में 21 लोगों की मौत, आठ लोगों की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर मचा बवाल, विश्लेषकों ने बताया ये सरकारी लापरवाही या साजिश

इस हफ्ते एनसीआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक पर बावल हुआ। किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े अंशों का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि किसी को भी न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम या अपमानित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस पूरे मामले पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राकेश शुक्ल और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। अनुराग वर्मा: अगर न्याय के लिए लाखों केस हमारी अदालतों में पेंडिंग है तो वो हमारे बच्चों को क्यों नहीं पता होना चाहिए? अगर न्याय बहुत महंगा है तो वो हमारे बच्चों को क्यों पता नहीं होना चाहिए? बहुत सी खामियां होने के बाद भी हमारी अदालतों को आज तक सवाल नहीं उठाया गया। अवधेश कुमार: सरकारें न्यायपालिका से नहीं लड़ती हैं। अगर चीफ जस्टिस को इतना लगा है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिस चैप्टर पर सारा बवाल हो रहा है उसमें क्या है, किसी ने नहीं देखा कि जो लिखा गया है वो तथ्यात्मक रूप से सही है या गलत? यह अध्याय बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए या नहीं इस पर बहस हो सकती है। लेकिन कुल मिलाकर मुझे लगता है कि इस अध्याय को सुप्रीम कोर्ट को इस तरह से लेना चाहिए कि हमारे यहां न्यायपालिका में व्यापक रिफॉर्म की जरूरत है। पूर्णिमा त्रिपाठी: एक आम आदमी अगर कोर्ट जाता है तो कितना परेशान हो जाता है, ये हम सभी को पता है। ये किस कक्षा के बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए इस पर बहस हो सकती थी। लेकिन पढ़ाया ही नहीं जा सकता ये मुझे सही नहीं लगता है। अगर न्यायापालिका इतनी ही संवेदन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk