काला ने अमर उजाल से फोन पर बात करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी लोगों को कतर सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह की दी है। फिर भी, चारों ओर डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही हैं। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।बकौल काला, यह वर्ल्डवार की आहट लग रही है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 8 देशों पर अटैक किया है। वे बताते हैं कि उनका 15 साल से यूएई के देशों में काम के लिए आना-जाना रहा है। बीते 3 साल से दोहा में आना-जाना है। फिलहाल वह कतर सरकार के ऑयल व गैस फील्ड में काम कर रहे हैं।ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान में कहा कि वह सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें